Wednesday, April 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा DC का ‘डेवलपमेंट अल्टीमेटम’: “लापरवाही करने वाले ठेकेदार जेल जाएंगे, काम रुका तो जवाबदेही तुम्हारी!”—सभी विभागों की क्लास लगाई

समाहरणालय में NHAI से लेकर पेयजल-सड़क-बिजली तक हर प्रोजेक्ट की कड़क समीक्षा, उपायुक्त दिनेश यादव ने ठेकेदारों को चेताया—“समय, गुणवत्ता, पारदर्शिता में कोई ढील नहीं!”

November 18, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा DC का ‘डेवलपमेंट अल्टीमेटम’: “लापरवाही करने वाले ठेकेदार जेल जाएंगे, काम रुका तो जवाबदेही तुम्हारी!”—सभी विभागों की क्लास लगाई
Share on FacebookShare on Twitter
  • विकास योजनाओं की प्रगति पर उपायुक्त की व्यापक समीक्षात्मक बैठक आयोजित
  • समयसीमा, गुणवत्ता और कार्यप्रणाली पर कड़े निर्देश
  • पारदर्शिता एवं जनहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान
    **************************************

गढ़वा। आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में विभिन्न तकनीकी विभागों के सभी कार्यपालक अभियंताओं के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित सभी प्रमुख अवसंरचना, निर्माण एवं विकास योजनाओं की अद्यतन प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

  • विभागवार परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा

बैठक में राष्ट्रीय उच्च पथ (NHAI),जिला परिषद, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, भवन प्रमंडल, जलापूर्ति प्रमंडल, विद्युत प्रमंडल, अनुसंधान प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सहित अन्य विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।

सभी विभागों ने अपनी-अपनी परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, कार्यों की वर्तमान स्थिति, बाधाएँ और आगामी समयसीमा की विस्तृत जानकारी उपायुक्त को प्रस्तुत की।

उपायुक्त ने विभागों के समक्ष कहा कि विकासात्मक परियोजनाएँ जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इनकी गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

  • समयसीमा, गुणवत्ता और कार्यप्रणाली पर कड़े निर्देश

उपायुक्त श्री यादव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रत्येक योजना को पूरा किया जाए। कार्यों में लापरवाही बरतने वाले संवदको के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन हो। प्रगति कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। वित्तीय व्यय और भौतिक प्रगति में संतुलन बनाए रखा जाए ताकि योजनाएँ समय पर पूर्ण हों। किसी भी प्रकार की समस्या, अवरोध या सामग्री की कमी की स्थिति में तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराया जाए। वहीं जर्जर और लंबित योजनाओं में गति लाने पर विशेष बल दिया।

उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि अनावश्यक देरी, निम्न गुणवत्ता या लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी। विभागीय जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

  • जिले में चल रही प्रमुख परियोजनाओं की भी समीक्षा

बैठक में सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, भवन निर्माण, पेयजल व्यवस्था, ग्रामीण सड़कें, विद्युतीकरण, सिंचाई से जुड़े कार्य, स्वच्छता मिशन, विद्यालय/स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण, निगरानी एवं मरम्मती कार्यों की समग्र समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य कर जिले की विकास योजनाओं को गति देंगे।

  • पारदर्शिता एवं जनहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सभी परियोजनाएँ आम जनता से सीधे जुड़ी हुई हैं, इसलिए इन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे जनहित, पारदर्शिता और दक्षता को केंद्र में रखते हुए कार्य करें ताकि जिले का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

बैठक में उपविकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा सहित सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहें।

 

Related Posts

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
Jharkhand

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार

March 22, 2026
सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
Jharkhand

सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

March 22, 2026
प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Jharkhand

प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

March 22, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले
  • जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.