Saturday, September 12, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा DC ने फिर मचाया धमाल: दिव्यांग को दुकान, कोरवा बच्चों को पोषाहार, जमीन हड़पने वाले को लताड़—“एक भी शिकायत पेंडिंग नहीं!”

12 दिसंबर 2025: जनसुनवाई में उपायुक्त दिनेश यादव ने दिव्यांग की दुकान, पेंशन ट्रांसफर, राशन KYC, आंगनबाड़ी चयन सहित तमाम फरियादें सुनीं, तुरंत एक्शन ऑर्डर!

December 12, 2025
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter
  • उपायुक्त ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएं शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, अतिक्रमण, योजनाओं का लाभ, रोजगार सृजन सहित अन्य समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

  • मुख्य शिकायतें एवं निर्देश

आज के जनसुनवाई कार्यक्रम में सर्वप्रथम गढ़वा प्रखंड के वार्ड संख्या 11 के संदीप कुमार सोनी ने नगर परिषद क्षेत्र में नवनिर्मित दुकानों में से एक दुकान आवंटित करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि वह दिव्यांग हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण मजदूरी कर के करते हैं। स्वरोजगार के लिए दुकान की आवश्यकता पर उपायुक्त ने नगर परिषद को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
वहीं धुरकी प्रखंड के ग्राम बीरबल के विष्णुधारी लाल ने अपनी खतियानी भूमि पर विपक्षियों द्वारा जबरन कब्जा कर खेती किए जाने की शिकायत की। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को विधि-सम्मत कार्रवाई कर न्याय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
गढ़वा प्रखंड के पोस्ट कल्याणपुर के ग्राम छतरपुर की शगुफ्ता शबनम ने बताया कि उनके राशन कार्ड में किसी अन्य व्यक्ति का आधार दर्ज हो जाने के कारण उनका केवाईसी लंबित है और वे सरकारी योजनाओं से वंचित हो रही हैं। उपायुक्त ने आपूर्ति कार्यालय को त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया।


वहीं चिनिया प्रखंड के ग्राम मसरा की सविता कुमारी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि आदिम जनजाति (कोरबा) बहुल टोला में 87 लाभान्वित बच्चों को पोषाहार उपलब्ध नहीं हो पा रहा है क्योंकि आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका चयन की प्रक्रिया दो बार स्थगित हो चुकी है। इस संबंध में उपायुक्त ने बाल विकास परियोजना कार्यालय को चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।


भवनाथपुर प्रखंड के ग्राम सिंदुरिया की संजू देवी ने दिव्यांग पेंशन से संबंधित अपने बैंक खाते का स्थानांतरण करने में आ रही परेशानी से अवगत कराया। जिस पर उपायुक्त ने जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी को तत्काल पहल कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

  • पारदर्शिता और समाधान के लिए जनसुनवाई

उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि “जनसुनवाई प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद का मजबूत माध्यम है। इससे न केवल समस्याओं का त्वरित समाधान होता है, बल्कि शासन की पारदर्शिता भी बढ़ती है।”

उन्होंने बताया कि जिला एवं सभी प्रखंडों में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नियमित रूप से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें नागरिक अपनी समस्याएं सीधे पदाधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं।

Related Posts

आरा में बाढ़ के पानी में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद; मातम में बदली परिजनों की खुशियां
Bihar

आरा में बाढ़ के पानी में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद; मातम में बदली परिजनों की खुशियां

September 12, 2026
लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’
Jharkhand

लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’

September 11, 2026
डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’
Jharkhand

डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’

September 11, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • आरा में बाढ़ के पानी में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद; मातम में बदली परिजनों की खुशियां
  • लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’
  • डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.