Saturday, November 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

फरियादियों की समस्याओं पर डीसी का कड़ा एक्शन! गढ़वा में आयोजित जनसुनवाई में भूमि विवाद, घरेलू हिंसा और बिजली से जुड़े 25 मामलों पर हुई सुनवाई

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने सुनी आमजनों की समस्याएं; अधिकारियों को फोन पर ही त्वरित निष्पादन करने के दिए सख्त निर्देश

November 14, 2026
in Jharkhand, Top News
फरियादियों की समस्याओं पर डीसी का कड़ा एक्शन! गढ़वा में आयोजित जनसुनवाई में भूमि विवाद, घरेलू हिंसा और बिजली से जुड़े 25 मामलों पर हुई सुनवाई
Share on FacebookShare on Twitter

◆ उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं*

◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित*

उपायुक्त गढ़वा पशुपति नाथ मिश्रा ने आज समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को उपायुक्त द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में भवनाथपुर प्रखंड के मकरी निवासी बाला प्रसाद यादव ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन समर्पित करते हुए अपने भूमि को अपने ही गांव के व्यक्तियों द्वारा कब्ज़ा करने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनके 37.5 डिसमिल कृषि योग्य निजी भूमि को बा-जबरदस्ती संजय उरांव एवं अंजू उरांव द्वारा जोत-कोड़ करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व से ही उनके खेतों में अरहर एवं अन्य फसल लगाई गई है जिसे काटने पर उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा जान माल की क्षति हेतु धमकी दी जाती है। अतः उन्होंने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए समुचित समाधान करने का अनुरोध किया।

विनोद कुमार गुप्ता, सहायक आचार्य, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जीका, बरडीहा ने आवेदन समर्पित करते हुए अपने प्रतिनियोजित विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोलरा, मेराल में अपने प्रतिनियोजन की अवधि विस्तारित करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि उनके खराब स्वास्थ्य रहने एवं उनके पिता को कैंसर पीड़ित होने के कारण देखभाल हेतु पूर्व में जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय आदेश के फलस्वरुप उनका प्रतिनियोजन उनके निवास स्थान के नजदीकी विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोलरा, मेराल में किया गया था, जिसकी प्रतिनियोजन अवधि समाप्त हो गई है। अतः उन्होंने अपने एवं पिता की देखभाल के साथ-साथ अपने विद्यालयी कर्तब्ययों का भी निर्वह्न सुचारू रूप से करते रहने हेतु अगले आदेश तक अपना प्रतिनियोजन उक्त विद्यालय में ही विस्तारित करने का आग्रह किया।

रमना प्रखंड के बहियार खुर्द निवासी सलमा बीवी ने अपने ही रिश्तेदारों के द्वारा घरेलू हिंसा करते हुए प्रताड़ित करने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनके पति की हत्या पूर्व में उनके ही (गोतिया/पाटीदार) रिश्तेदारों द्वारा कर दिया गया तथा अब उनके साथ मारपीट एवं जोर-जबरदस्ती किया जाता है। साथ ही उनके हिस्से के भूमि में उन्हें कृषि करने से रोका जाता है। अतः उन्होंने उक्त मामले में समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

सदर प्रखंड के जाटा निवासी ललन शर्मा ने जाटा में बंडा मोड़ के पास नया ट्रांसफर्मर लगाने एवं बिजली के खम्भा से गिरे तार को कवर्ड तार से बदलने की मांग की। उन्होंने उक्त गांव में पिछले कई महीनो से बिजली की गंभीर समस्या से उपायुक्त को अवगत कराते हुए बताया कि पूर्व से अधिष्ठापित ट्रांसफार्मर में क्षमता से अधिक लोड होने के कारण बार-बार खराब हो जाता है एवं बिजली के खम्भों से बिजली का नंगा तार गिर जाने के कारण आमजनों समेत मवेशियों के लिए खतरा एवं दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। अतः उन्होंने उक्त गांव में उच्च क्षमता वाले विद्युत ट्रांसफर्मर एवं बिजली के सभी नंगे तारों को कवर्ड तार से बदलने की मांग की।

इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शेष अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री मिश्रा द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही दूरभाष के माध्यम से संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आमजनों से प्राप्त शिकायतों व समस्याओं को निष्पादित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गयें। उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में लगभग 25 आवेदन प्राप्त हुए।

Related Posts

बच्चों के सुरक्षित भविष्य और अधिकारों के संरक्षण पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा कदम! मिशन वात्सल्य के तहत 188 बच्चों के स्पॉन्सरशिप भुगतान को मंजूरी
Jharkhand

बच्चों के सुरक्षित भविष्य और अधिकारों के संरक्षण पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा कदम! मिशन वात्सल्य के तहत 188 बच्चों के स्पॉन्सरशिप भुगतान को मंजूरी

November 14, 2026
झारखंड स्थापना दिवस पर गढ़वा में होगा भव्य आयोजनों का महाकुंभ! ‘स्वच्छता के लिए दौड़’ से लेकर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं तक की रूपरेखा तैयार
Jharkhand

झारखंड स्थापना दिवस पर गढ़वा में होगा भव्य आयोजनों का महाकुंभ! ‘स्वच्छता के लिए दौड़’ से लेकर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं तक की रूपरेखा तैयार

November 12, 2026
खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी करने वालों की अब खैर नहीं! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा की दो टूक- लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई
Jharkhand

खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी करने वालों की अब खैर नहीं! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा की दो टूक- लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई

November 12, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बच्चों के सुरक्षित भविष्य और अधिकारों के संरक्षण पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा कदम! मिशन वात्सल्य के तहत 188 बच्चों के स्पॉन्सरशिप भुगतान को मंजूरी
  • फरियादियों की समस्याओं पर डीसी का कड़ा एक्शन! गढ़वा में आयोजित जनसुनवाई में भूमि विवाद, घरेलू हिंसा और बिजली से जुड़े 25 मामलों पर हुई सुनवाई
  • झारखंड स्थापना दिवस पर गढ़वा में होगा भव्य आयोजनों का महाकुंभ! ‘स्वच्छता के लिए दौड़’ से लेकर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं तक की रूपरेखा तैयार

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.