Monday, February 9, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा DC की जनसुनवाई में हंगामा: अस्पताल की लापरवाही से मौत, अबुआ आवास की किस्त रुकी, मनरेगा सामग्री का पैसा अटका—सबकी एक दिन में सुनवाई!

06 जनवरी 2026: उपायुक्त दिनेश यादव ने समाहरणालय में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, भवनाथपुर अस्पताल पर गंभीर आरोप, मुआवजा-किस्त-भुगतान पर तुरंत एक्शन ऑर्डर

January 6, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा DC की जनसुनवाई में हंगामा: अस्पताल की लापरवाही से मौत, अबुआ आवास की किस्त रुकी, मनरेगा सामग्री का पैसा अटका—सबकी एक दिन में सुनवाई!
Share on FacebookShare on Twitter

◆ उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित

उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

उक्त जनसुनवाई में सर्वप्रथम भवनाथपुर प्रखंड के मुन्नी देवी ने उपायुक्त को आवेदन समर्पित करते हुए भवनाथपुर प्रखंड में अवस्थित शिव शरण सेवा संस्थान हॉस्पिटल के संचालक सह चिकित्सक पर कई गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शिवशरण सेवा संस्थान अस्पताल स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में क्लीनिकल ऐसब्लिसमेंट एक्ट के किसी भी मानक अर्हता को पूरा नहीं करता है। उन्होंने उक्त अस्पताल में इलाज के दौरान बरती गई लापरवाही व चिकित्सक की अज्ञानता के कारण हुई मृत्यु का ताजा मामला बताया। उन्होंने बताया कि भवनाथपुर प्रखंड के ग्राम मकरी निवासी ईंदू देवी के इलाज में भारी लापरवाही बरतने के कारण मृत्यु हो गई। उन्होंने यह भी दोषारोपण किया है कि अस्पताल के चिकित्सक धर्मेंद्र मेहता द्वारा मरीज की वास्तविक स्थिति से उन्हें अवगत नहीं कराया गया एवं अंधेरे में रखकर पैसे की उगाही करते रही गई। अंत में मरीज की मृत्यु होने के पश्चात चिकित्सक द्वारा उन्हें एवं पूरे अस्पताल को छोड़कर फरार हो जाने की बात बताई। मुन्नी देवी ने अपने आवेदन के माध्यम से उक्त अस्पताल के चिकित्सक धर्मेंद्र मेहता एवं शिव शरण अस्पताल पर उचित कार्रवाई करते हुए मृतका के परिजन को मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया गया है। उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त श्री यादव द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी नगर उंटारी को मामले की जांच करते हुए विस्तृत प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई, गढ़वा को मृतका के बच्चों को मिलने वाले सभी सरकारी लाभों से लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया।

डंडई प्रखंड निवासी ललन मेहता द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम में अबुआ आवास की दूसरी किस्त नहीं मिलने की शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 के दौरान उन्हें अबुआ आवास निर्माण की स्वीकृति मिली थी जिसके प्रथम किस्त भुगतान के पश्चात प्लीन्थ लेवल तक उन्होंने कार्य संपन्न कर दिया है परंतु दूसरा किस्त अब तक नहीं मिलने के कारण आवास निर्माण पूर्ण नहीं हो सका है। अतः उन्होंने अबुआ आवास के तहत दूसरी किस्त भुगतान कराने का अनुरोध किया है, ताकि आवास निर्माण का कार्य पूर्ण कराया जा सके। इसी प्रकार एक अन्य मामले में सगमा प्रखंड के घघरी निवासी आदरमनी देवी ने वृद्धावस्था पेंशन चालू करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत हो जाने के बावजूद भी उन्हें पेंशन की राशि नहीं मिल रही है। मेराल प्रखंड के बना निवासी रामनाथ प्रजापति ने मनरेगा अंतर्गत कूप निर्माण कार्य हेतु सामग्री भुगतान हेतु राशि नहीं मिलने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में मनरेगा के अंतर्गत कूप निर्माण का कार्य मिला था जिसके विरुद्ध वह निर्माण कार्य लगभग पूर्ण कर चुके हैं। निर्माण कार्य के विरुद्ध उन्हें मजदूरी का पैसा भुगतान कर दिया गया है परंतु सामग्री भुगतान का पैसा अभी तक नहीं मिला है। बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटने के बावजूद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने स्वयं का पैसा निर्माण कार्य में लगाने की बात बताई जिसके चलते उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अतः उन्होंने उक्त बकाया सामग्री की राशि भुगतान करने का अनुरोध किया है।

इसी प्रकार बारी-बारी से लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री यादव द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related Posts

गढ़वा नगर चुनाव 2026 की पूरी तस्वीर प्रेस में आई: NO NOTA नहीं होगा, 23 फरवरी को मतदान – DC-SP ने दी हर डिटेल!
Jharkhand

गढ़वा नगर चुनाव 2026 की पूरी तस्वीर प्रेस में आई: NO NOTA नहीं होगा, 23 फरवरी को मतदान – DC-SP ने दी हर डिटेल!

February 7, 2026
गढ़वा नगर चुनाव 2026 की फुलप्रूफ तैयारी: DC-SP ने डिस्पैच सेंटर से मतदान केंद्र तक किया संयुक्त निरीक्षण – निष्पक्षता और शांति पर जीरो टॉलरेंस!
Jharkhand

गढ़वा नगर चुनाव 2026 की फुलप्रूफ तैयारी: DC-SP ने डिस्पैच सेंटर से मतदान केंद्र तक किया संयुक्त निरीक्षण – निष्पक्षता और शांति पर जीरो टॉलरेंस!

February 7, 2026
माँ छिन्नमस्तिका के चरणों में CM हेमन्त सोरेन-कल्पना सोरेन का भावुक दर्शन: पूरे झारखंड की खुशहाली-समृद्धि की मांगी मनौती!
Jharkhand

माँ छिन्नमस्तिका के चरणों में CM हेमन्त सोरेन-कल्पना सोरेन का भावुक दर्शन: पूरे झारखंड की खुशहाली-समृद्धि की मांगी मनौती!

February 7, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा नगर चुनाव 2026 की पूरी तस्वीर प्रेस में आई: NO NOTA नहीं होगा, 23 फरवरी को मतदान – DC-SP ने दी हर डिटेल!
  • गढ़वा नगर चुनाव 2026 की फुलप्रूफ तैयारी: DC-SP ने डिस्पैच सेंटर से मतदान केंद्र तक किया संयुक्त निरीक्षण – निष्पक्षता और शांति पर जीरो टॉलरेंस!
  • माँ छिन्नमस्तिका के चरणों में CM हेमन्त सोरेन-कल्पना सोरेन का भावुक दर्शन: पूरे झारखंड की खुशहाली-समृद्धि की मांगी मनौती!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.