Sunday, May 3, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

महिला सशक्तिकरण की नई ऊँचाई! विधायक कल्पना सोरेन को ‘BRICS CCI WE एनुअल वुमेन समिट 2026’ में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेज़र अवार्ड’ – हर मंईयाँ के साहस और सपनों को समर्पित किया सम्मान

नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित समिट में झारखंड की पहली महिला विधायक को मिला वैश्विक सम्मान – कहा: “झारखंड में महिलाएँ अब केवल लाभार्थी नहीं, उद्यमी और बदलाव की नायिका बन रही हैं”

March 23, 2026
in Jharkhand, Top News
महिला सशक्तिकरण की नई ऊँचाई! विधायक कल्पना सोरेन को ‘BRICS CCI WE एनुअल वुमेन समिट 2026’ में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेज़र अवार्ड’ – हर मंईयाँ के साहस और सपनों को समर्पित किया सम्मान
Share on FacebookShare on Twitter
  • विधायक कल्पना सोरेन ‘ब्रिक्स सीसीआई वीई (BRICS CCI WE) एनुअल वुमेन समिट 2026’ में ट्रेलब्लेज़र अवार्ड से सम्मानित
  • कल्पना सोरेन ने पुरस्कार को हर महिला के साहस, कड़ी मेहनत और सपनों को समर्पित किया
    ===========

झारखण्ड में महिलाओं को केवल लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि उद्यमी और बदलाव की नायिका के रूप में देखा जा रहा है…कल्पना सोरेन*
============

नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित ‘ब्रिक्स सीसीआई वीई एनुअल वुमेन समिट एंड फेलिसिटेशन 2026’ के दौरान गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन को प्रतिष्ठित ‘वुमेन एम्पायरमेंट ट्रेलब्लेज़र्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महिला सशक्तिकरण वर्टिकल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया।

*यह सम्मान हर मंईयाँ का जो देश के लिए समर्पित*

इस मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा यह पुरस्कार केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह झारखण्ड की हर मंईयाँ और देश-दुनिया की उन अनगिनत महिलाओं का है जो अपने परिवार, समुदाय और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहीं हैं। आज महिलाएं व्यापार, खेल, अंतरिक्ष, विज्ञान, नवाचार और शासन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बाधाओं को पार कर मुकाम हासिल कर रहीं हैं। वे केवल राज्य और देश के विकास का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वे इसे गति दे रहीं हैं।

*हाशिए पर रहने वाली महिलाओं की आवाज सुनने की जरूरत*

कल्पना सोरेन ने कहा कि विशेष रूप से हाशिए पर रहने वाले समुदायों की महिलाओं की आवाज को सुनने और उन्हें अवसरों तक पहुँचाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखण्ड में महिलाओं को केवल लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि उद्यमी और बदलाव की नायिका के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमों के माध्यम से महिलाओं द्वारा बनाई जा रही आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास की सराहना की।

*सशक्तिकरण में निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए*

कल्पना सोरेन ने अपनी हालिया लंदन यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जैसे वैश्विक संस्थानों में पढ़ रही झारखण्ड की छात्राओं के जुनून और बाधाओं से जूझने के उनके दृढ़ संकल्प ने उन्हें भविष्य के प्रति अत्यधिक विश्वास और आशा से भर दिया है।सशक्तिकरण केवल समावेश तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि हर महिला को बढ़ने और नेतृत्व करने का समान अवसर मिले।

इस अवसर पर श्रीमती मीनाक्षी लेखी पूर्व विदेश राज्य मंत्री, भारत सरकार और ग्लोबल चेयर, मिशन शक्तिसैट, श्रीमती रक्षा खडसे, माननीय राज्य मंत्री, युवा मामले और खेल, भारत सरकार, श्री अभिषेक सिंह महानिदेशक (DG) एनआईसी और अतिरिक्त सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, श्री संजय भट्टाचार्य पूर्व बीआरआईसीएस शेरपा और भारत सरकार के सचिव, डॉ. रूपिंदर बरार संयुक्त सचिव, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, अभिनेत्री श्रीमती शबाना आज़मी, अभिनेत्री, उद्यमी, और यूएन एडवोकेट सुश्री भूमि पेडनेकर, सुश्री लेबोगैंग जुलु: राष्ट्रीय अध्यक्ष, ब्रिक्स महिला बिजनेस अलायंस – दक्षिण अफ्रीका, डॉ. अमिता चौहान शिक्षाविद्, और एमिटी इंटरनेशनल स्कूलों की अध्यक्ष, सुश्री मार्गरेट कोएल्हो निदेशक, सेब्रा नेशनेल, श्री समीर शास्त्री उपाध्यक्ष, ब्रिक्स सीसीआई, एवं अध्यक्ष, ब्रिक्स सीसीआई यंग लीडर्स, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिगण एवं बीआरआईसीएस सीसीआई के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे दिग्गज; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं।
Jharkhand

सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे दिग्गज; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं।

May 3, 2026
गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने
Jharkhand

गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने

May 3, 2026
नई दिल्ली में झारखंड भवन को बनाएंगे मॉडल सेंटर! रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल का सख्त निरीक्षण
Jharkhand

नई दिल्ली में झारखंड भवन को बनाएंगे मॉडल सेंटर! रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल का सख्त निरीक्षण

May 3, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे दिग्गज; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं।
  • गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने
  • नई दिल्ली में झारखंड भवन को बनाएंगे मॉडल सेंटर! रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल का सख्त निरीक्षण

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.