Tuesday, November 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में खनन माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने दिए दोषियों पर सीधे नामजद FIR दर्ज करने के आदेश, वन क्षेत्रों में होगी औचक छापेमारी

जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त के सख्त तेवर; चेकपोस्ट के सभी CCTV कैमरे दुरुस्त करने, वाहन जब्ती में तेजी लाने और वैध बालू घाटों की प्रक्रिया समय पर पूरी करने का निर्देश

November 24, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में खनन माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने दिए दोषियों पर सीधे नामजद FIR दर्ज करने के आदेश, वन क्षेत्रों में होगी औचक छापेमारी
Share on FacebookShare on Twitter

▪️उपायुक्त कि अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन

▪️अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सख्ती से लगेगी रोक, दोषियों पर होगी नामजद प्राथमिकी : उपायुक्त

▪️सभी संबंधित पदाधिकारियों को टास्क फ़ोर्स की नियमित बैठक कर निगरानी करने का निदेश

▪️चेकपोस्ट की निगरानी दुरुस्त करने, वन क्षेत्रों में औचक निरीक्षण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर दिया जोर

जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर उपायुक्त -सह- जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में खनन से जुड़ी सभी गतिविधियां निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) एवं प्रचलित नियमों के अनुरूप ही संचालित हों। अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव सहित अन्य मौके पर उपस्थित थें, जबकि सभी थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। इस दौरान जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध की गई कार्रवाई, दर्ज प्राथमिकी, जब्त वाहनों, जुर्माना वसूली, चेकपोस्ट की निगरानी व्यवस्था तथा बालू के अवैध भंडारण के लिए वन क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहना चाहिए। सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की जाए। अवैध गतिविधियों में संलिप्त वाहनों को जब्त करने, नियमानुसार जुर्माना वसूलने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ नियमित निगरानी रखने और कार्रवाई में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया।

उन्होंने तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्रवाई की निरंतरता बनाए रखने तथा संबंधित कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के मामलों में प्रभावी कार्रवाई से नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाया जाए और राजस्व संग्रहण में भी तेजी लाई जाए।

खनिजों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए स्थापित चेकपोस्टों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कैमरों, बैटरी एवं डिस्प्ले से संबंधित तकनीकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने तथा उपकरणों के नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जोर दिया कि चेकपोस्टों पर निगरानी व्यवस्था प्रभावी एवं निर्बाध रहे, ताकि अवैध परिवहन की गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए, ताकि पेड़ों की कटाई कर बालू का अवैध भंडारण करने जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करने तथा नियमित निगरानी और आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन क्षेत्रों की सुरक्षा के साथ-साथ अवैध खनन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाना संबंधित अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में बालू घाटों के संचालन, खनन योजना तैयार करने से संबंधित लंबित प्रक्रियाओं तथा तकनीकी कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रक्रियाएं नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वैध खनन गतिविधियों के संचालन एवं बालू की उपलब्धता से संबंधित कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने खनन से जुड़े सभी संबंधितों को नियमानुसार चालान लेने तथा आवश्यक लाइसेंस प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईंट-भट्ठों सहित खनन से संबंधित सभी गतिविधियों के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि संबंधित प्रावधानों एवं लागू होने वाली अधिसूचनाओं के अनुरूप आवश्यक दस्तावेज नहीं रखने पर आर्थिक दंड का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने अवैध खनन की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उपायुक्त ने अंत में सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने, नियमित निरीक्षण करने और अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में खनन से संबंधित कोई भी कार्य निर्धारित SOP एवं नियमों के विरुद्ध नहीं होना चाहिए। निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करते हुए अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए तथा राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।

Related Posts

बच्चों के जरिए परिवार तक पहुंचेगा सड़क सुरक्षा का संदेश! गढ़वा के बी.पी. डीएवी स्कूल में परिवहन विभाग की विशेष पाठशाला, छात्रों ने सीखे यातायात के जीवनरक्षक नियम
Jharkhand

बच्चों के जरिए परिवार तक पहुंचेगा सड़क सुरक्षा का संदेश! गढ़वा के बी.पी. डीएवी स्कूल में परिवहन विभाग की विशेष पाठशाला, छात्रों ने सीखे यातायात के जीवनरक्षक नियम

November 24, 2026
नशा कारोबारियों की अब खैर नहीं! गढ़वा में डीसी और एसपी ने कसी कमर, दवा दुकानों पर पड़ेंगे छापे और स्कूलों में चलेगा महाअभियान
Jharkhand

नशा कारोबारियों की अब खैर नहीं! गढ़वा में डीसी और एसपी ने कसी कमर, दवा दुकानों पर पड़ेंगे छापे और स्कूलों में चलेगा महाअभियान

November 24, 2026
महिला समूहों को 2.47 करोड़ की सौगात, सुरक्षित मातृत्व अभियान में जुटे पौने दो लाख से ज्यादा लोग! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने राज्यभर में भरी विकास की नई उड़ान
Jharkhand

महिला समूहों को 2.47 करोड़ की सौगात, सुरक्षित मातृत्व अभियान में जुटे पौने दो लाख से ज्यादा लोग! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने राज्यभर में भरी विकास की नई उड़ान

November 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बच्चों के जरिए परिवार तक पहुंचेगा सड़क सुरक्षा का संदेश! गढ़वा के बी.पी. डीएवी स्कूल में परिवहन विभाग की विशेष पाठशाला, छात्रों ने सीखे यातायात के जीवनरक्षक नियम
  • नशा कारोबारियों की अब खैर नहीं! गढ़वा में डीसी और एसपी ने कसी कमर, दवा दुकानों पर पड़ेंगे छापे और स्कूलों में चलेगा महाअभियान
  • गढ़वा में खनन माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने दिए दोषियों पर सीधे नामजद FIR दर्ज करने के आदेश, वन क्षेत्रों में होगी औचक छापेमारी

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.