Wednesday, August 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा के कायाकल्प के लिए तैयार हुआ ‘मेगा प्लान’, सोमवार तक अफसरों को प्रपोजल सौंपने का अल्टीमेटम! DC बोले— “फंड की कोई कमी नहीं, धरातल पर दिखना चाहिए काम”

समाहरणालय में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की हाई-लेवल बैठक; भवनाथपुर में बनेगी 'कृषक पाठशाला', चिनिया के चिरका डैम में होगा सोल मछली का उत्पादन और स्कूलों में लगेंगे 20 नए चापाकल

June 6, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा के कायाकल्प के लिए तैयार हुआ ‘मेगा प्लान’, सोमवार तक अफसरों को प्रपोजल सौंपने का अल्टीमेटम! DC बोले— “फंड की कोई कमी नहीं, धरातल पर दिखना चाहिए काम”
Share on FacebookShare on Twitter

▫️उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

▫️जिला योजना अनाबद्ध निधि के तहत् नई योजनाओं के चयन/अनुमोदन के संदर्भ मांगे गये प्रस्ताव

आज दिनांक- 06 जून 2026 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत प्राप्त आवंटन के विरुद्ध विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत नई योजनाओं के प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व में स्वीकृत योजनाओं की अद्यतन प्रगति की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त श्री मिश्रा ने संबंधित विभागों को योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, गुणवत्ता मानकों के अनुपालन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिले के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता वाले विभागों जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य, जलापूर्ति, सड़क, ग्रामीण विकास एवं आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं, कृषि, नगर विकास मत्स्य, भूमि संरक्षण, विद्युतीकरण इत्यादि पर विशेष बल दिया गया। साथ ही योजना कार्यान्वयन में आने वाली संभावित बाधाओं के समाधान हेतु विभागीय समन्वय को प्रभावी बनाए जाने पर भी जोर दिया गया।

पेयजल विभाग की समीक्षा के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त पेयजल की समस्याओं के निदान पर विशेष चर्चा करते हुए विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने एवं पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विभिन्न अभियंत्रण विभाग जैसे कि ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, आरडब्ल्यूडी, बिल्डिंग, आरईओ, एनआरईपी, आरसीडी इत्यादि अंतर्गत चल रहे योजनाओं के कार्य ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

नई योजनाओं के चयन के संदर्भ में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि कुछ जगहों पर छोटे-छोटे सड़कों के निर्माण, पुल-पुलिया, कल्वर्ट एवं गार्डवॉल की आवश्यकता है। इसके निर्माण हेतु उपायुक्त श्री मिश्रा ने संपूर्ण प्रतिवेदन तैयार करते हुए प्रस्ताव देने का निर्देश दिया।

वहीं सिविल सर्जन गढ़वा एवं कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग द्वारा अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने हेतु चिनिया रोड साइड में कल्वर्ट एवं अस्पताल परिसर में सॉकपिट बनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर उपायुक्त ने निर्देश दिया गया कि कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा एवं सिविल सर्जन एक साथ स्थल निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्माण कार्यों का प्रस्ताव भेजें।

डंडई प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र में विद्युतीकरण हेतु एवं बेलचंपा स्थित जलापूर्ति योजना को चालू करने को लेकर ट्रांसफार्मर अधिष्ठापित करने हेतु कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा विद्युत विभाग द्वारा प्रस्ताव दिया गया।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता द्वारा गढ़वा प्रखंड के ग्राम जाटा में गोवर्धन योजना के तहत पूर्व में किए गए बोरिंग से पानी नहीं निकलने की बात बताई गई एवं पुनः जलापूर्ति हेतु प्रस्ताव दिए गयें। साथ ही जिले के विभिन्न चिन्हित स्कूलों में 20 चापानल लगाने तथा 19 शौचालय निर्माण हेतु प्रस्ताव दिया गया।

जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा प्रखंड भवनाथपुर के बनसानी में एक नए कृषक पाठशाला बनवाने हेतु प्रस्ताव रखा गया जबकि जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा चिनिया प्रखंड स्थित चिरका डैम में सोल नामक मछली के उत्पादन हेतु प्रस्ताव रखे गए। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा द्वारा नगर भवन गढ़वा में एक डीजी (जेनरेटर) अधिष्ठापित करने का प्रस्ताव दिया गया।

उपायुक्त श्री मिश्रा द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी जिन्होंने नई योजनाओं के चयन व अनुमोदन के प्रस्ताव देने की बात कही है, उन्हें अगले कार्य दिवस के सोमवार तक निश्चित रूप से प्रपोजल देने का निर्देश दिया ताकि ससमय योजनाओं का चयन करते हुए प्रस्ताव पारित करने हेतु निर्णय लिया जा सके।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर तिग्गा, सिविल सर्जन जेएफ केनेडी, जिला कृषि पदाधिकारी खुशबु पासवान, जिला मत्स्य पदाधिकारी धनराज कापसे, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी चंद्र किशोर प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा सुशील कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर राजकमल सहित विभिन्न अभियंत्रण विभागों के कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थें।

Related Posts

जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश
Jharkhand

जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश

August 26, 2026
त्योहारों से पहले एक्शन में गढ़वा प्रशासन! मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; 8 किलो खराब मिठाई नष्ट, एक होटल पर लगा 5,000 का जुर्माना
Jharkhand

त्योहारों से पहले एक्शन में गढ़वा प्रशासन! मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; 8 किलो खराब मिठाई नष्ट, एक होटल पर लगा 5,000 का जुर्माना

August 26, 2026
जमशेदपुर-धनबाद मेडिकल कॉलेजों का ₹888 करोड़ से कायाकल्प, थानों में लगेंगे 9006 CCTV; कैबिनेट बैठक में 35 से अधिक फैसलों पर मुहर!
Jharkhand

जमशेदपुर-धनबाद मेडिकल कॉलेजों का ₹888 करोड़ से कायाकल्प, थानों में लगेंगे 9006 CCTV; कैबिनेट बैठक में 35 से अधिक फैसलों पर मुहर!

August 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश
  • त्योहारों से पहले एक्शन में गढ़वा प्रशासन! मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; 8 किलो खराब मिठाई नष्ट, एक होटल पर लगा 5,000 का जुर्माना
  • जमशेदपुर-धनबाद मेडिकल कॉलेजों का ₹888 करोड़ से कायाकल्प, थानों में लगेंगे 9006 CCTV; कैबिनेट बैठक में 35 से अधिक फैसलों पर मुहर!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.