Monday, August 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

विकास योजनाओं में तेज़ी लाने का कड़ा निर्देश! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक; DMFT और PHED के कार्यों की हुई गहन पड़ताल

गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, समय पर पूरी हों परियोजनाएं—उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश; बेहतर समन्वय पर दिया जोर

August 24, 2026
in Jharkhand, Top News
विकास योजनाओं में तेज़ी लाने का कड़ा निर्देश! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक; DMFT और PHED के कार्यों की हुई गहन पड़ताल
Share on FacebookShare on Twitter

🔸 उपायुक्त की अध्यक्षता में सभी तकनीकी पदाधिकारियों एवं जिला योजना, DMFT, Untied Fund, PHED, Welfare, Aspirational District Fund की समीक्षा बैठक संपन्न

🔸 जनकल्याण एवं आधारभूत संरचना विकास कार्यों की प्रगति पर उपायुक्त ने की व्यापक समीक्षा

🔸 सभी विभागों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ कार्य निष्पादन का दिया निर्देश

गढ़वा। समाहरणालय सभागार में आज उपायुक्त -सह- जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के तकनीकी पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया तथा अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की अद्यतन भौतिक एवं वित्तीय प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

बैठक के दौरान DMFT, Untied Fund, PHED, Welfare Fund, Aspirational District Fund सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। उपायुक्त ने योजनाओं की वर्तमान स्थिति, वित्तीय व्यय, कार्य प्रगति एवं लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मिश्रा ने सभी विभागीय एवं तकनीकी पदाधिकारियों को कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से आम जनता तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की नियमित निगरानी करें तथा कार्यों की प्रगति पर सतत नजर बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है अथवा जो लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा सभी परियोजनाओं का निष्पादन निर्धारित मानकों एवं तकनीकी प्रावधानों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के लिए आवंटित राशि का नियमानुसार एवं समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि वित्तीय एवं भौतिक प्रगति में संतुलन बनाए रखा जाए। साथ ही सभी कार्यपालक अभियंताओं एवं संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यस्थलों का निरीक्षण कर योजनाओं की वास्तविक प्रगति का आकलन करने तथा आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि विकास कार्यों के क्रियान्वयन में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। इसलिए सभी विभाग आपसी सहयोग एवं संवाद के माध्यम से योजनाओं के निष्पादन में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए ताकि आम नागरिकों को समय पर उनका लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में अनावश्यक विलंब, लापरवाही अथवा उदासीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने निर्माणाधीन परियोजनाओं में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने, कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच करने तथा प्रगति प्रतिवेदनों को अद्यतन रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्राप्त जन शिकायतों एवं स्थानीय समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

अंत में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित लक्ष्य एवं समयसीमा के अनुरूप कार्य करते हुए जिले के समग्र विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें, ताकि विकास कार्यों का प्रत्यक्ष लाभ जिले के प्रत्येक नागरिक तक पहुंच सके।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, निदेशक डीआरडीबी सुकेशनी करकेट्टा, प्रभारी योजना पदाधिकारी रमन कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा, जिला अभियंता, जिला परिषद्, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल सं.-2, भवन प्रमण्डल, राष्ट्रीय ग्रामीण नियोजन कार्यक्रम, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, विद्युत प्रमण्डल गढ़वा एवं नगर उँटारी, जलपथ प्रमण्डल, लघु सिंचाई प्रमण्डल, अनुसंधान प्रमण्डल, कदवन बांध प्रमण्डल नगर उँटारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, जिला कौशल पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थें।

Related Posts

युवा मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने की कवायद! गढ़वा में ELC की बैठक, ECINET ऐप से ऑनलाइन आवेदन का निर्देश
Jharkhand

युवा मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने की कवायद! गढ़वा में ELC की बैठक, ECINET ऐप से ऑनलाइन आवेदन का निर्देश

August 24, 2026
सोन-कनहर परियोजना पर गढ़वा DC का बड़ा आदेश! ‘दिसंबर 2026 तक हर हाल में करें शुभारंभ, लापरवाही बर्दाश्त नहीं’
Jharkhand

सोन-कनहर परियोजना पर गढ़वा DC का बड़ा आदेश! ‘दिसंबर 2026 तक हर हाल में करें शुभारंभ, लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

August 23, 2026
विस्थापित परिवारों को जल्द मिलेगा हक! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा का सख्त आदेश— ‘मंडल डैम पुनर्वास के लिए तुरंत संशोधित करें DPR’
Jharkhand

विस्थापित परिवारों को जल्द मिलेगा हक! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा का सख्त आदेश— ‘मंडल डैम पुनर्वास के लिए तुरंत संशोधित करें DPR’

August 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विकास योजनाओं में तेज़ी लाने का कड़ा निर्देश! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक; DMFT और PHED के कार्यों की हुई गहन पड़ताल
  • युवा मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने की कवायद! गढ़वा में ELC की बैठक, ECINET ऐप से ऑनलाइन आवेदन का निर्देश
  • सोन-कनहर परियोजना पर गढ़वा DC का बड़ा आदेश! ‘दिसंबर 2026 तक हर हाल में करें शुभारंभ, लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.