Saturday, October 31, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

लोक आस्था के महापर्व की तैयारी तेज! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने दानरो नदी के छठ घाटों का लिया जायजा, सुरक्षा और सफाई के कड़े निर्देश

स्टू़डेंट्स क्लब, फ्रेंड्स क्लब और सहिजना समेत विभिन्न घाटों का किया औचक निरीक्षण; बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश

October 31, 2026
in Jharkhand, Top News
लोक आस्था के महापर्व की तैयारी तेज! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने दानरो नदी के छठ घाटों का लिया जायजा, सुरक्षा और सफाई के कड़े निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

*◆ उपायुक्त ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, सफाई कार्य पूर्ण कराने का निदेश*

*◆ आमजनों से भी कुड़ा-कचरा नहीं फैलाने व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील*

*◆ छठ महापर्व के मद्देनजर छठ घाटों के मार्ग में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने का निदेश*

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने आज शहर के दानरो नदी स्थित विभिन्न छठ घाटों यथा- स्टूडेंट्स क्लब, फ्रेंड्स क्लब, जय देवी संघ, टी. ग्रुप, सूर्या क्लब, दीपूवां, सहिजना एवं कल्याणपुर आदि स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

उपायुक्त ने गढ़वा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को छठ घाटों एवं छठ घाट में आने वाले मार्गों की समुचित साफ-सफाई कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निदेश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को भी छठ घाटों पर न्यूनतम बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कराते हुए छठ घाट को बिल्कुल तैयार करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर किसी भी व्रतियों/श्रद्धालुओं व आमजनों को कोई परेशानी या समस्या का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ख्याल रखें। उन्होंने बैरिकेडिंग एवं विद्युत (लाइटिंग), साज-सज्जा करने एवं पार्किंग की सुविधा का भी विशेष ख्याल रखने का निदेश दिया।

उपायुक्त ने जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं सभी प्रखंडों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को भी अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में निरीक्षण करते हुए छठ पूजा को लेकर छठ घाटों को तैयार कराने एवं सभी बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित कराने का निदेश दिया। उन्होंने छठ पूजा को देखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व छठ घाट में आने वाले विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को कोई असुविधा नहीं हो, इसका विशेष ख्याल रखें।

चूंकि लोक आस्था का महापर्व छठ की पूजा नदियों, तालाबों, पोखर आदि जलाशयों के घाटों व तटों पर संपन्न होता है, इसलिए किसी भी व्रतियों/श्रद्धांलुओं/आमजनों को डूबने की आशंका या इस प्रकार की किसी भी अनहोनी से निबटने हेतु गोताखोरों की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निदेश संबंधितों को दिया गया।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन हर संभव सहयोग करने को तत्पर है एवं शांतिपूर्ण वातावरण में महापर्व सम्पन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होनें सभी को छठ महापर्व की शुभकामनायें देते हुए इसे शांतिपूर्वक अच्छे से मनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था और श्रद्धा का पर्व है, इसे पूरी निष्ठा एवं शालीनतापूर्वक मनाए।

छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान नगर परिषद गढ़वा के अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण, नगर परिषद, गढ़वा के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, पुलिस पदाधिकारीगण, सिटी मैनेजर समेत छठ महापर्व समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहें।

Related Posts

युवाओं की ऊर्जा और कला से गूँजा गढ़वा टाउन हॉल! जिला स्तरीय युवा महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम
Jharkhand

युवाओं की ऊर्जा और कला से गूँजा गढ़वा टाउन हॉल! जिला स्तरीय युवा महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम

October 31, 2026
परीक्षा से ठीक पहले गढ़वा प्रशासन का कड़ा इम्तिहान! DEO और DSए ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, 1 नवंबर को 26 केंद्रों पर होगी JTET परीक्षा
Jharkhand

परीक्षा से ठीक पहले गढ़वा प्रशासन का कड़ा इम्तिहान! DEO और DSए ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, 1 नवंबर को 26 केंद्रों पर होगी JTET परीक्षा

October 31, 2026
गुरुजी की शर्मनाक हरकत पर डीसी का कड़ा एक्शन! शराब के नशे में स्कूल पहुंचे प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक कुमार हुए सस्पेंड
Jharkhand

गुरुजी की शर्मनाक हरकत पर डीसी का कड़ा एक्शन! शराब के नशे में स्कूल पहुंचे प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक कुमार हुए सस्पेंड

October 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • युवाओं की ऊर्जा और कला से गूँजा गढ़वा टाउन हॉल! जिला स्तरीय युवा महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम
  • परीक्षा से ठीक पहले गढ़वा प्रशासन का कड़ा इम्तिहान! DEO और DSए ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, 1 नवंबर को 26 केंद्रों पर होगी JTET परीक्षा
  • लोक आस्था के महापर्व की तैयारी तेज! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने दानरो नदी के छठ घाटों का लिया जायजा, सुरक्षा और सफाई के कड़े निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.