Friday, October 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जनसुनवाई में गढ़वा DC का सख्त रुख! रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी और आंगनबाड़ी धांधली पर बिफरे पशुपति नाथ मिश्रा, दिए जांच के कड़े आदेश

समाहरणालय में जुटे 35 से अधिक फरियादी; मिट्टी के घर में रह रहे परिवार को पीएम आवास और पीड़ित पिता को आर्थिक सहायता का भरोसा

October 23, 2026
in Jharkhand, Top News
जनसुनवाई में गढ़वा DC का सख्त रुख! रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी और आंगनबाड़ी धांधली पर बिफरे पशुपति नाथ मिश्रा, दिए जांच के कड़े आदेश
Share on FacebookShare on Twitter

◆ उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित

उपायुक्त गढ़वा पशुपति नाथ मिश्रा ने आज समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को उपायुक्त द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

उक्त जनसुनवाई में सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत ओबरा निवासी सुनील विश्वकर्मा ने पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि वह अपने पत्नी समेत चार बच्चों के साथ मिट्टी के खपरैल मकान में रहते हैं, जिसमें काफी कठिनाई होती है, विशेष कर बरसात के दिनों में उक्त मिट्टी के खपरैल मकान में रहने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अपने आर्थिक समस्या को बताते हुए एक सुरक्षित मकान बनाने हेतु सरकारी योजना अंतर्गत आवास की स्वीकृति देने का आग्रह किया।

मेराल प्रखंड के चामा निवासी बब्लू विश्वकर्मा ने उत्तर हरिजन टोला चामा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या- 12 में आंगनबाड़ी सेविका के चयन में अनियमितता बरतने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को आंगनबाड़ी सेविका के चयन हेतु आयोजित चयन प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई है। आयोजित ग्राम सभा के दौरान उपस्थित आम लोगों की सहमति नहीं ली गई। साथ ही आयोजित किए जाने वाले आम सभा की सूचना ग्रामीणों को उचित समय पर नहीं दी गई जिसके कारण योग्य उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित रह गए। उन्होंने चयन प्रक्रिया में धांधली करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच करा कर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

केतार प्रखंड के बतोकला निवासी ललन प्रसाद गुप्ता ने अंचल कार्यालय केतार से जन्म प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि अनिता कुमारी जिसका जन्म तिथि 15.02.1990 है, का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु माह जनवरी 2026 में ही आवेदन किया गया है, परंतु अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने के बदले संबंधित कर्मचारी द्वारा अवैध राशि मांगने की भी शिकायत की। उन्होंने मामले की जांच कराते हुए उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

रंका प्रखंड के कंचनपुर निवासी कृष्णा राम ने अपना आवेदन समर्पित करते हुए सरकारी सहायता की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उनके एक पुत्र जिनकी हत्या वर्ष 2023 में कर दी गई। साथ ही दूसरे पुत्र की हत्या वर्ष 2026 में कर दी गई। परंतु किसी भी प्रकार की आज तक सरकारी सहायता उन्हें प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वह एक गरीब परिवार से संबंध रखते हैं तथा बेसहारा हैं, किसी तरह अपना जीवन यापन करते हैं। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर 2026 के जनसुनवाई कार्यक्रम में भी आवेदन समर्पित किया था, जिसके पश्चात सरकारी सहायता दिलाने हेतु आश्वासन दिया गया था। परंतु अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने के चलते उन्होंने पुन: आर्थिक मदद हेतु सरकारी सहायता की गुहार लगाई।

इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शेष अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री मिश्रा द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही दूरभाष के माध्यम से संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आमजनों से प्राप्त शिकायतों व समस्याओं को निष्पादित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गयें। उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में लगभग 35 आवेदन प्राप्त हुए।

Related Posts

वोटर लिस्ट से घटेंगे फर्जी नाम, जुड़ेंगे नए युवा! SIR-2026 की समीक्षा बैठक में गढ़वा DC का सख्त रुख, मृत मतदाताओं के नाम हटाने और लंबित प्रपत्रों के त्वरित निष्पादन का आदेश
Jharkhand

वोटर लिस्ट से घटेंगे फर्जी नाम, जुड़ेंगे नए युवा! SIR-2026 की समीक्षा बैठक में गढ़वा DC का सख्त रुख, मृत मतदाताओं के नाम हटाने और लंबित प्रपत्रों के त्वरित निष्पादन का आदेश

October 23, 2026
गढ़वा में जल जीवन मिशन पर DDC का सख्त अल्टीमेटम! 31 दिसंबर तक हर हाल में शुरू हो जलापूर्ति, लापरवाह ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस
Lifestyle

गढ़वा में जल जीवन मिशन पर DDC का सख्त अल्टीमेटम! 31 दिसंबर तक हर हाल में शुरू हो जलापूर्ति, लापरवाह ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस

October 23, 2026
असंगठित व प्रवासी मजदूरों को साधने उतरा गढ़वा का श्रम विभाग! खोरीडीह पंचायत में कैंप लगाकर मौके पर ही 50 से अधिक श्रमिकों का हुआ निबंधन
Jharkhand

असंगठित व प्रवासी मजदूरों को साधने उतरा गढ़वा का श्रम विभाग! खोरीडीह पंचायत में कैंप लगाकर मौके पर ही 50 से अधिक श्रमिकों का हुआ निबंधन

October 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • वोटर लिस्ट से घटेंगे फर्जी नाम, जुड़ेंगे नए युवा! SIR-2026 की समीक्षा बैठक में गढ़वा DC का सख्त रुख, मृत मतदाताओं के नाम हटाने और लंबित प्रपत्रों के त्वरित निष्पादन का आदेश
  • गढ़वा में जल जीवन मिशन पर DDC का सख्त अल्टीमेटम! 31 दिसंबर तक हर हाल में शुरू हो जलापूर्ति, लापरवाह ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस
  • असंगठित व प्रवासी मजदूरों को साधने उतरा गढ़वा का श्रम विभाग! खोरीडीह पंचायत में कैंप लगाकर मौके पर ही 50 से अधिक श्रमिकों का हुआ निबंधन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.