Friday, September 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

फरियादियों की सीधी सुनवाई, अधिकारियों को सख्त निर्देश! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; गैस एजेंसी धोखाधड़ी और आवास धांधली पर लिया एक्शन

मकान, पेंशन, दिव्यांग आरक्षण और एकलव्य विद्यालय भर्ती जैसे गंभीर मुद्दों पर उपायुक्त का त्वरित संज्ञान; संवेदनशीलता से समाधान का आदेश

August 21, 2026
in Jharkhand, Top News
फरियादियों की सीधी सुनवाई, अधिकारियों को सख्त निर्देश! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; गैस एजेंसी धोखाधड़ी और आवास धांधली पर लिया एक्शन
Share on FacebookShare on Twitter

◆ उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित

उपायुक्त गढ़वा पशुपति नाथ मिश्रा ने आज समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को उपायुक्त द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

उक्त जनसुनवाई में सर्वप्रथम सदर प्रखंड के अन्नराज नावाडीह निवासी सविता देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वे गढ़वा जिला के स्थाई निवासी हैं तथा उन्हें रहने के लिए कोई पक्का मकान नहीं है। वे अत्यंत गरीब परिवार से हैं तथा परिवार के 9 सदस्यों के साथ एक क्षतिग्रस्त कच्चे मकान में गुजर बसर कर रहीं हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति हेतु उन्होंने कई बार प्रखंड कार्यालय एवं जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया परंतु उनके आवेदन पर कोई विचार नहीं किया गया। अत: उन्होंने उपायुक्त से एक सरकारी आवास निर्माण की स्वीकृति का लाभ दिलाने का आग्रह किया है।

खरौंधी प्रखंड के सिसरी निवासी फेकनी देवी ने भी सरकारी आवास के लाभ हेतु आवेदन समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि वे एक गरीब, बेरोजगार एवं बेसहारा महिला हैं तथा किसी तरह अपने बाल बच्चों का भरण पोषण करती हैं। उन्हें रहने हेतु कोई पक्का मकान नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकारी आवास का लाभ दिलाने हेतु कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अत: उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि उन्हें सरकारी आवास के लाभ से अच्छादित करने की कृपा की जाए।

आंगनबाड़ी सेविका के चयन में दिव्यांग आरक्षण का लाभ दिलाने के संबंध में धुरकी प्रखंड के रक्सी निवासी सबरा बानो ने आवेदन समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि वे 70% दिव्यांग है तथा आंगनबाड़ी सेविका के चयन में उन्हें किसी प्रकार के आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अतः उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि उनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं पात्रता की जांच करते हुए आंगनबाड़ी सेविका के चयन में नियमानुसार दिव्यांग आरक्षण का लाभ प्रदान करने की कृपा की जाए।

खतुना इंडियन ग्रामीण वितरण चामा गैस एजेंसी द्वारा फ्रॉड करने के संबंध में मेराल के गोंदा निवासी कमलेश कुमार द्वारा शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त गैस वितरण एजेंसी द्वारा उनकी पत्नी आशा देवी के नाम से गैस कनेक्शन की स्वीकृति कर बहुत दिनों से ब्लैकमेल किया जा रहा है एवं ₹10000 की मांग की जा रही है। उक्त राशि नहीं देने पर गैस उपभोक्ता से नाम हटाने की धमकी दी जाती है। अत: उन्होंने उपरोक्त गैस एजेंसी पर उचित कार्रवाई करते हुए मामले का निष्पादन करने का अनुरोध किया है।

एकलव्य विद्यालय भंडरिया में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के चयन के संबंध में भंडरिया प्रखंड के सावित्री देवी द्वारा आवेदन समर्पित किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा भंडरिया के द्वारा प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त कार्यालय गढ़वा को वर्ष 2025 में ही इस बात से अवगत कराने का कार्य किया गया है कि एकलव्य विद्यालय भंडारिया में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का चयन स्थानीय ग्रामीण व्यक्तियों के बीच से ही की जाएगी। परंतु इस दिशा में अभी तक कोई भी कारगर कार्रवाई नहीं हुई है एवं ग्रामीण जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। अतः उन्होंने अनुरोध किया है कि एकलव्य विद्यालय भंडरिया में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के चयन प्रक्रिया की कार्रवाई से अवगत कराने की कृपा की जाए।

इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शेष अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री मिश्रा द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आमजनों से प्राप्त शिकायतों व समस्याओं को निष्पादित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गयें।

Related Posts

मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! गढ़वा के आर० के० पब्लिक स्कूल की बसों में मिलीं भारी कमियां; नशे में धुत मिला ड्राइवर, 15 सीटर बस में ठूंसे 32 बच्चे
Jharkhand

मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! गढ़वा के आर० के० पब्लिक स्कूल की बसों में मिलीं भारी कमियां; नशे में धुत मिला ड्राइवर, 15 सीटर बस में ठूंसे 32 बच्चे

September 10, 2026
मतदाता सूची में गड़बड़ी की तो खैर नहीं! गढ़वा में SIR-2026 को लेकर CSC संचालकों को सख्त चेतावनी; फर्जी डेटा पर सीधे दर्ज होगी FIR
Jharkhand

मतदाता सूची में गड़बड़ी की तो खैर नहीं! गढ़वा में SIR-2026 को लेकर CSC संचालकों को सख्त चेतावनी; फर्जी डेटा पर सीधे दर्ज होगी FIR

September 10, 2026
मझिआंव में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! रेड बुल और स्टिंग समेत 115 उत्पादों पर नकेल; नामी मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल
Jharkhand

मझिआंव में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! रेड बुल और स्टिंग समेत 115 उत्पादों पर नकेल; नामी मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल

September 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! गढ़वा के आर० के० पब्लिक स्कूल की बसों में मिलीं भारी कमियां; नशे में धुत मिला ड्राइवर, 15 सीटर बस में ठूंसे 32 बच्चे
  • मतदाता सूची में गड़बड़ी की तो खैर नहीं! गढ़वा में SIR-2026 को लेकर CSC संचालकों को सख्त चेतावनी; फर्जी डेटा पर सीधे दर्ज होगी FIR
  • मझिआंव में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! रेड बुल और स्टिंग समेत 115 उत्पादों पर नकेल; नामी मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.