Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

कम पढ़ी-लिखी महिला को बना दिया आंगनबाड़ी सेविका, टॉपर लड़कियां बाहर! गढ़वा DC के जनता दरबार में खुला रंका CDPO का अजीब कारनामा

पैक्स में धान बेचकर आधे पैसे के लिए तरस रहे किसान ने लगाई गुहार; खेल मैदान में चेंजिंग रूम बनाकर भुगतान के लिए भटक रहे वेंडर का फूटा दर्द; उपायुक्त का अफसरों को संवेदनशीलता दिखाने का आदेश

June 23, 2026
in Jharkhand, Top News
कम पढ़ी-लिखी महिला को बना दिया आंगनबाड़ी सेविका, टॉपर लड़कियां बाहर! गढ़वा DC के जनता दरबार में खुला रंका CDPO का अजीब कारनामा
Share on FacebookShare on Twitter

◆ उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित

उपायुक्त गढ़वा पशुपतिनाथ मिश्रा ने आज समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को उपायुक्त द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

उक्त जनसुनवाई में सर्वप्रथम मेराल प्रखंड के रजबंधा निवासी कृषक परमेश्वर सिंह ने आवेदन समर्पित करते हुए पैक्स में किये गये धान विक्रय के विरुद्ध पैसा नहीं मिलने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 के फरवरी माह में 86.69 क्विंटल धान का विक्रय मेराल के तेनार पैक्स में किया गया था, जिसके विरुद्ध कुल धान विक्रय की आधी राशि ही उन्हें भुगतान किया गया है, शेष राशि अब तक बकाया है। अतः उन्होंने शेष राशि का भुगतान शीघ्र कराने का अनुरोध किया है।

रमना प्रखंड के परसवान निवासी ध्रुव बैठा ने आवेदन समर्पित करते हुए अंचल कार्यालय रमना से भूमि का ऑनलाइन रसीद नहीं कटने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 तक उनके भूमि का ऑनलाइन रसीद जारी की गई है परंतु अब उनके भूमि का ऑनलाइन रसीद नहीं कट पा रहा है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया करने हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज अंचल कार्यालय रमना में उनके द्वारा समर्पित किया गया है। अत: उन्होंने अपनी भूमि का ऑनलाइन रसीद काटने हेतु अंचल अधिकारी रमना को आदेश देने का अनुरोध किया है।

चिनियां प्रखंड के ग्राम मसरा निवासी ग्रामीणों ने आवेदन समर्पित करते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसरा में आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका का चयन गलत तरीके से करने की शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रंका द्वारा निर्धारित तिथि को आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका का चयन किया गया, परंतु अयोग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रंका द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थियों को छोड़कर निम्न शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अत: ग्रामीणों ने उक्त चयन प्रक्रिया को रद्द करते हुए पुन: पारदर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया अपनाने का अनुरोध किया है।

सदर प्रखंड के सिदेकला निवासी वशिष्ठ दीक्षित ने आवेदन समर्पित करते हुए खेल मैदान में चेंजिंग रूम का निर्माण करने के विरुद्ध राशि का भुगतान नहीं होने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में बेलचंपा के ग्राम सिदेकला में प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा के आदेशानुसार खेल मैदान में चेंजिंग रूम का निर्माण कराया गया था, जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। राशि भुगतान की मांग करने पर कार्यालय द्वारा बार-बार टाल-मटोल करने की बात कही। अतः उन्होंने कृत कार्य के विरुद्ध बकाया राशि का भुगतान शीघ्र कराने का अनुरोध किया है।

इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शेष अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री मिश्रा द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आमजनों से प्राप्त शिकायतों व समस्याओं को निष्पादित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गयें।

Related Posts

गढ़वा में वोटर लिस्ट महा-पुनरीक्षण का ‘क्लाइमेक्स’, 98.93% प्रपत्रों के वितरण के साथ जिला गंतव्य के बेहद करीब! 29 जुलाई के ‘डेडलाइन’ पर टिकी नजर
Jharkhand

झारखंड में रक्तदान बनेगा ‘जन-आंदोलन’, हर जिले में तैनात होगी हाई-लेवल BDAMC कमेटी; DC खुद करेंगे कमान, eRaktKosh पर रहेगी सीधी नजर

July 13, 2026
रांची में पहली बार सजेगा फुटबॉल का ‘महाकुंभ’, मोराबादी में मचेगा डूरंड कप का रोमांच! 18 जुलाई को थल सेना का ‘ट्रॉफी टूर’
Jharkhand

रांची में पहली बार सजेगा फुटबॉल का ‘महाकुंभ’, मोराबादी में मचेगा डूरंड कप का रोमांच! 18 जुलाई को थल सेना का ‘ट्रॉफी टूर’

July 13, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर DC की सर्वदलीय बैठक, 14 जुलाई को हर बूथ पर सजेगी ‘चुनाव पाठशाला’! 98.20% प्रपत्रों का वितरण पूरा
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर DC की सर्वदलीय बैठक, 14 जुलाई को हर बूथ पर सजेगी ‘चुनाव पाठशाला’! 98.20% प्रपत्रों का वितरण पूरा

July 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड में रक्तदान बनेगा ‘जन-आंदोलन’, हर जिले में तैनात होगी हाई-लेवल BDAMC कमेटी; DC खुद करेंगे कमान, eRaktKosh पर रहेगी सीधी नजर
  • रांची में पहली बार सजेगा फुटबॉल का ‘महाकुंभ’, मोराबादी में मचेगा डूरंड कप का रोमांच! 18 जुलाई को थल सेना का ‘ट्रॉफी टूर’
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर DC की सर्वदलीय बैठक, 14 जुलाई को हर बूथ पर सजेगी ‘चुनाव पाठशाला’! 98.20% प्रपत्रों का वितरण पूरा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.