Friday, September 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा समाहरणालय में जनता की गुहार! DC पशुपति नाथ मिश्रा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं; आंगनबाड़ी बहाली में धांधली और जाति-निवास रोके जाने पर सख्त रुख

सोनपुरवा, धुरकी और भवनाथपुर के ग्रामीणों ने रखीं गंभीर समस्याएं; उपायुक्त ने संबंधित विभागाध्यक्षों को त्वरित व पारदर्शी निष्पादन के दिए निर्देश

September 11, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा समाहरणालय में जनता की गुहार! DC पशुपति नाथ मिश्रा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं; आंगनबाड़ी बहाली में धांधली और जाति-निवास रोके जाने पर सख्त रुख
Share on FacebookShare on Twitter

◆ उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित

उपायुक्त गढ़वा पशुपति नाथ मिश्रा ने आज समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को उपायुक्त द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

उक्त जनसुनवाई में सदर प्रखंड के सोनपुरवा के वार्ड नंबर- 3 निवासी अनिल कुमार पासवान ने आवेदन समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवास के सभी कृति देने हेतु अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि वह एक अत्यंत निर्धन परिवार से संबंध रखते हैं एवं उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है। उनके पास कोई पक्का मकान नहीं है तथा वर्तमान में वह भाड़े के मकान में निवास करते हैं। अतः उन्होंने दिए गये आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना आच्छादित करने की मांग की।

धुरकी प्रखंड के ग्राम मिर्चइया निवासी रेणु देवी ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन समर्पित करते हुए आंगनबाड़ी सेविका के चयन में अनियमितता बरतने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सेविका के लिए वह स्वयं एक उम्मीदवार थीं, जिनकी शैक्षणिक योग्यता चयनित आंगनबाड़ी सेविका से अधिक है। उन्होंने चयनित आंगनवाड़ी सेविका पर पूर्व से प्राथमिकी दर्ज होने की भी बात बताई। अतः उन्होंने उपरोक्त मामले पर आवश्यक जांच कराने की मांग की।

भवनाथपुर प्रखंड के बुका निवासी शशिकांत यादव ने अभिलेखागार कार्यालय से आवेदन के माध्यम से मांगी गई संबंधित भूमि का नक्शा एवं नकल नहीं देने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि नगर-भवनाथपुर-पाचाडुमर
सड़क निर्माण में अधिग्रहित किए गए भूमि का नक्शा एवं नकल की प्राप्ति हेतु उन्होंने जिला अभिलेखागार गढ़वा में कई बार आवेदन किया परंतु अभी तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने अपने आवेदन में पूर्व में की गई सभी आवेदनों की छायाप्रति संलग्न करते हुए सड़क निर्माण में ली गई भूमि का नक्शा एवं नकल दिलाने का आग्रह किया।

भवनाथपुर प्रखंड के सिंदुरिया निवासी सूरज कुमार ने आवेदन समर्पित करते हुए झारसेवा पोर्टल के माध्यम से जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए किये गये आवेदन को अस्वीकृत कर देने एवं प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करने की शिकायत किया। उन्होंने बताया कि आवेदक के पास उनके पिताजी के नाम से पूर्व से निर्गत जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तथा वंशावली मौजूद है। इसके बावजूद भी खतियान की मांग करते हुए उपरोक्त प्रमाण पत्र निर्गत करने की कार्रवाई पर रोक लगाई गई। अतः उन्होंने अपने पिताजी की जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तथा वंशावली को आधार मानते हुए प्रमाण पत्र निर्गत करने का अनुरोध किया।

इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शेष अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री मिश्रा द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आमजनों से प्राप्त शिकायतों व समस्याओं को निष्पादित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गयें।

Related Posts

लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’
Jharkhand

लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’

September 11, 2026
डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’
Jharkhand

डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’

September 11, 2026
मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! गढ़वा के आर० के० पब्लिक स्कूल की बसों में मिलीं भारी कमियां; नशे में धुत मिला ड्राइवर, 15 सीटर बस में ठूंसे 32 बच्चे
Jharkhand

मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! गढ़वा के आर० के० पब्लिक स्कूल की बसों में मिलीं भारी कमियां; नशे में धुत मिला ड्राइवर, 15 सीटर बस में ठूंसे 32 बच्चे

September 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’
  • डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’
  • गढ़वा समाहरणालय में जनता की गुहार! DC पशुपति नाथ मिश्रा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं; आंगनबाड़ी बहाली में धांधली और जाति-निवास रोके जाने पर सख्त रुख

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.