Monday, June 22, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”

समाहरणालय में भू-अर्जन की 23 महापरियोजनाओं की हाई-लेवल समीक्षा; एनएच-75 चौड़ीकरण, सोन-कनहर और उत्तरी कोयल प्रोजेक्ट की कछुआ चाल पर उपायुक्त सख्त; COs को समय पर LPC देने का अल्टीमेटम

June 22, 2026
in Jharkhand, Top News
जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”
Share on FacebookShare on Twitter

🔸उपायुक्त की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

🔸 जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने विभिन्न परियोजना अंतर्गत मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया एवं निर्माण कार्यों से कराया अवगत

जिला भू-अर्जन शाखा अंतर्गत राज्य सरकार एवं अन्य उपक्रमों हेतु भूमि अर्जन से संबंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा हेतु उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न अधियाची विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के अद्यतन स्थिति से अवगत होते हुए लंबित कार्यों को पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

साथ ही परियोजना अंतर्गत किए गए भूमि अधिग्रहण से संबंधित रैयतों को मुआवजा राशि के भुगतान के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं इस प्रकार के सभी लंबित मुआवजा भुगतान की राशि को जल्द से जल्द रैयतों को भुगतान करने का निर्देश दिया गया।

परियोजना अंतर्गत विभिन्न कार्यों जैसे कि NH-75 लगमा भाया करकोमा से हासनदाग-तसरार पथ चौड़कीरण, NH-75 से बंशीधर मंदीर चितविश्राम-बम्बा चना-गरदा तक पथ का चौडीकरण एवं मजबुतीकरण, डेंटल मोड (NH-75) से नावादोहरी (NH-343) तक भाया हुर चारमुहान पथ चौड़ीकरण एवं मजबुतीकरण योजना, NH-75 नामधारी कॉलेज से पचपड़वा कोरवाडीह दुलदुलवा चामा पथ चौडीकरण, रमना से मझिआंव भाया विशुनपुरा पथ चौडीकरण, ऊँटारी भवनाथपुर-खरौंधी डाला पथ (यू०पी० बोर्डर) चौड़ीकरण योजना एवं उपकारा, नगर उंटारी में Solid waste Management Plant योजना, सोन-कनहर परियोजना, कांडी वितरणी परियोजना, उत्तरी कोयल परियोजना इत्यादि निर्माण कार्य के बारे में पूछा गया।

मौके पर उपस्थित जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार द्वारा बताया गया की गढ़वा जिले में कुल 23 परियोजनाएं हैं। सभी निर्माण कार्यों का कार्य लगभग पूर्ण किया जा चुका है। कुछ परियोजना अंतर्गत निर्माण कार्य लगभग 10% से 15% अपूर्ण है, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है, जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। उपरोक्त परियोजना अंतर्गत रैयतों के अधिग्रहित भूमि के विरुद्ध मुआवजा राशि का भुगतान प्रक्रिया जारी है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित संबंधित अंचल अधिकारियों को उपायुक्त ने निर्देश दिया कि भू-अर्जन से संबंधित एलपीसी या अन्य सपोर्टिव पेपर प्राथमिकता के आधार पर ससमय तैयार करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करें ताकि भू-अर्जन से संबंधित कार्य का निष्पादन ससमय पूर्ण किया जा सके। भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की वास्तविक स्थिति से 15 दिनों के अंदर अवगत कराने व प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया गया।

उक्त बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी उत्तरी कोयल परियोजना मेदिनीनगर पलामू, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग गढ़वा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर NHAI, WAPCOS LTD. के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related Posts

परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था
Jharkhand

परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था

June 21, 2026
“एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन
Jharkhand

“एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन

June 21, 2026
डिजिटल लत और मानसिक तनाव पर ‘योग’ का प्रहार! रांची यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब; उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए सम्मानित
Jharkhand

डिजिटल लत और मानसिक तनाव पर ‘योग’ का प्रहार! रांची यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब; उत्कृष्ट खिलाड़ी हुए सम्मानित

June 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”
  • परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था
  • “एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.