Sunday, November 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका! गढ़वा में 22 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, दस्तावेजों की कमी से जूझ रहे मतदाताओं की प्रखंड व अनुमंडल कार्यालयों में होगी सीधी मदद

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक; ASDD सूची के छूटे पात्र मतदाताओं को 10 दिसंबर तक फॉर्म और 15 दिसंबर तक दावा-आपत्ति दर्ज कराने का मिला अवसर

November 29, 2026
in Jharkhand, Top News
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका! गढ़वा में 22 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, दस्तावेजों की कमी से जूझ रहे मतदाताओं की प्रखंड व अनुमंडल कार्यालयों में होगी सीधी मदद
Share on FacebookShare on Twitter
  • *SIR-2026: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 दिसंबर को, दस्तावेजों की कमी से परेशान मतदाताओं की समस्याओं का होगा समाधान*
  • *ASDD सूची में चिह्नित मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का मिलेगा अवसर, दस्तावेज संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को उपायुक्त ने दिए निर्देश*
    **************************************

गढ़वा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) कार्यक्रम-2026 के तहत संचालित विभिन्न पुनरीक्षण गतिविधियों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति, मतदाताओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं, उनके निराकरण तथा आगामी निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों के निष्पादन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं विमर्श किया गया।

बैठक में विशेष रूप से वैसे मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल कराने के विषय पर चर्चा की गई, जिन्हें ASDD सूची में चिह्नित होने के कारण प्रारूप मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) में स्थान नहीं मिल पाया है। ऐसे मतदाताओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों की समय-सीमा विस्तारित करते हुए संशोधित समय-सारणी से सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। इसके तहत Enumeration Forms (EFs) के निष्पादन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2026, नोटिस फेज एवं दावों तथा आपत्तियों के निष्पादन (Disposal of Claims & Objections) की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2026 तथा अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन (Final Publication of Electoral Roll) की तिथि 22 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री पशुपति नाथ मिश्रा ने दस्तावेजों की कमी के कारण मतदाता सूची में नाम शामिल कराने में आ रही कठिनाइयों को गंभीरता से लेते हुए बताया कि ऐसे व्यक्तियों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दस्तावेज बनवाने एवं इस दिशा में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को दस्तावेजों से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी हो रही है, वे अपने संबंधित प्रखंड कार्यालय अथवा अनुमंडल कार्यालय में जाकर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें तथा अपनी समस्या का समाधान कराएं। संबंधित पदाधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि पात्र मतदाताओं को निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने में किसी प्रकार की अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कुमुद कुमार झा ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाताओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि SIR से पूर्व जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 8,62,062 थी, जबकि SIR प्रारूप मतदाता सूची में कुल 7,47,622 मतदाता दर्ज हैं। वहीं, अंतिम मतदाता सूची के लिए पार्क किए गए मतदाताओं की संख्या 7,36,606 है तथा शेष मतदाताओं की संख्या 11,016 है। इस दौरान मतदाता सूची से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में संलग्न पदाधिकारियों एवं कर्मियों से निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सारणी के अनुरूप पुनरीक्षण से संबंधित सभी गतिविधियों का निष्पादन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ किया जाना आवश्यक है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अपने स्तर से मतदाताओं को पुनरीक्षण कार्यक्रम, आवश्यक दस्तावेजों एवं निर्धारित समय-सीमा के संबंध में जागरूक करने तथा इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की।

उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं अधिक पारदर्शी बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रशासन का प्रयास है कि मतदाता सूची शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित हो तथा कोई भी पात्र नागरिक दस्तावेज संबंधी कठिनाई अथवा जानकारी के अभाव में अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संवेदनशीलता, तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

 

Related Posts

सुरों के जादू और लोकनृत्य की थिरकन पर झूमा रांची! खेलगांव की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक और सुनिधि लाइव ने बांधा समां, पैका व घोड़ा नृत्य ने बिखेरी झारखंडी माटी की खुशबू
Jharkhand

सुरों के जादू और लोकनृत्य की थिरकन पर झूमा रांची! खेलगांव की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक और सुनिधि लाइव ने बांधा समां, पैका व घोड़ा नृत्य ने बिखेरी झारखंडी माटी की खुशबू

November 28, 2026
रिश्वतखोरी के वायरल ऑडियो पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा प्रहार! प्रोत्साहन राशि के एवज में अवैध वसूली मांगने वाले सीएचओ और प्रखंड लेखा प्रबंधक की जाएगी नौकरी, डीसी ने की कार्यमुक्त करने की अनुशंसा
Jharkhand

रिश्वतखोरी के वायरल ऑडियो पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा प्रहार! प्रोत्साहन राशि के एवज में अवैध वसूली मांगने वाले सीएचओ और प्रखंड लेखा प्रबंधक की जाएगी नौकरी, डीसी ने की कार्यमुक्त करने की अनुशंसा

November 28, 2026
अस्पतालों की व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों पर गिरेगी गाज! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा के सख्त तेवर, बोले- कागजी आंकड़ों से नहीं, जमीन पर इलाज से दिखे सुधार
Jharkhand

अस्पतालों की व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों पर गिरेगी गाज! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा के सख्त तेवर, बोले- कागजी आंकड़ों से नहीं, जमीन पर इलाज से दिखे सुधार

November 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका! गढ़वा में 22 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, दस्तावेजों की कमी से जूझ रहे मतदाताओं की प्रखंड व अनुमंडल कार्यालयों में होगी सीधी मदद
  • सुरों के जादू और लोकनृत्य की थिरकन पर झूमा रांची! खेलगांव की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक और सुनिधि लाइव ने बांधा समां, पैका व घोड़ा नृत्य ने बिखेरी झारखंडी माटी की खुशबू
  • रिश्वतखोरी के वायरल ऑडियो पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा प्रहार! प्रोत्साहन राशि के एवज में अवैध वसूली मांगने वाले सीएचओ और प्रखंड लेखा प्रबंधक की जाएगी नौकरी, डीसी ने की कार्यमुक्त करने की अनुशंसा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.