Tuesday, June 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

अस्पताल में पसरी गंदगी देख भड़के गढ़वा DC, दफ्तर से गायब मिले बाबू; उपायुक्त की औचक रेड से मचा हड़कंप— “सुधार लाएं वरना सीधे नपेंगे अधिकारी”

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने नगर ऊंटारी अनुमंडलीय अस्पताल और श्री बंशीधर नगर कार्यालय को खंगाला; प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुचित्रा कुमारी को कड़ी फटकार, दो अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश

June 3, 2026
in Jharkhand, Top News
अस्पताल में पसरी गंदगी देख भड़के गढ़वा DC, दफ्तर से गायब मिले बाबू; उपायुक्त की औचक रेड से मचा हड़कंप— “सुधार लाएं वरना सीधे नपेंगे अधिकारी”
Share on FacebookShare on Twitter
  • उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा का औचक निरीक्षण: अस्पताल एवं अनुमंडल कार्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, साफ-सफाई व कार्य संस्कृति में सुधार के दिए निर्देश

गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री पशुपति नाथ मिश्रा ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल, नगर ऊंटारी तथा अनुमंडल कार्यालय, श्री बंशीधर नगर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल एवं कार्यालय की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, कर्मियों की उपस्थिति तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति का अवलोकन किया।

अनुमंडलीय अस्पताल, नगर ऊंटारी के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई। अस्पताल में नर्सिंग सामग्री, जांच सामग्री एवं अन्य आवश्यक संसाधनों को व्यवस्थित तरीके से नहीं रखा गया था। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुचित्रा कुमारी को सभी सामग्रियों को सुव्यवस्थित रखने तथा अस्पताल परिसर में नियमित एवं पर्याप्त साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान मरीज भर्ती वार्ड एवं महिला वार्ड की साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई। वहीं कार्यालय कक्ष, प्रयोगशाला (लैब) एवं गलियारों में सफाई का अभाव देखा गया, जिसे शीघ्र सुधारने का निर्देश दिया गया। अस्पताल में चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी अपने-अपने कार्यस्थलों पर उपस्थित पाए गए।

इसके उपरांत उपायुक्त ने अनुमंडल कार्यालय, श्री बंशीधर नगर का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कार्यरत अधिकांश कर्मी उपस्थित पाए गए तथा कार्यालयी कार्यों का निष्पादन सामान्य रूप से संचालित हो रहा था। हालांकि, अमरजीत कुमार सिंह (अनुसेवक) एवं संतोष कुमार पासवान (जीप चालक) अनुपस्थित पाए गए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अनुपस्थित कर्मियों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सरकारी कार्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई, अनुशासन और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी एवं व्यवस्था में सतत सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Related Posts

जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”
Jharkhand

जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”

June 23, 2026

June 22, 2026
परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था
Jharkhand

परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था

June 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.

Recent News

  • जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”
  • जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”
  • परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo