Monday, June 22, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मण्डल डैम विस्थापितों के पुनर्वास पर ‘सुपर एक्शन’ मोड में गढ़वा DC: मुआवजे से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक, अब ग्राउंड पर दिखेगा काम

शहीद नीलाम्बर पीताम्बर परियोजना के शेष कार्यों की समीक्षा; 338 लाभार्थियों को जल्द मिलेगा भुगतान, 10 गेट बांध स्थल पर तैयार

May 11, 2026
in Jharkhand, Top News
मण्डल डैम विस्थापितों के पुनर्वास पर ‘सुपर एक्शन’ मोड में गढ़वा DC: मुआवजे से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक, अब ग्राउंड पर दिखेगा काम
Share on FacebookShare on Twitter

◆ शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के अवशेष कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन

◆ मंडल डैम से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास आदि संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

◆ सभी आवश्यक निर्माण कार्यों को मूर्त रूप देने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को उपायुक्त ने किया निदेशित

उपायुक्त गढ़वा अनन्य मित्तल ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया, जिसमें उक्त परियोजना से संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थें। गत बैठक में दिए निर्देशों के अनुपालन संबंधी प्रतिवेदन से अवगत होकर अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई। साथ ही बैठक के दौरान उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कंसलटेंसी एजेंसी मैनटेक द्वारा समर्पित प्रतिवेदनों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। परियोजना अंतर्गत आ रही समस्याओं और सुझावों को सुना। उपायुक्त ने पुनर्स्थापित होने वाले परिवारों के साथ-साथ पहले से निवास कर रहे ग्रामीणों के लिए भी सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, शमशान, मंदिर, तालाब, खेल के मैदान सहित अन्य सभी मूलभूत एवं विकासपरक योजनाओं को सुनिश्चित करते हुए समग्र विकास करने हेतु निर्देशित किया। उपायुक्त ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसी को भी विस्थापन के कारण कठिनाई न हो और सभी को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराया जाए। मंडल डैम के डुब क्षेत्र से हो रहे विस्थापित व्यक्तियों के पूनर्वास के संदर्भ में रंका अंचल के मौजा-विश्रामपुर एवं रमकण्डा अंचल के मौजा-बलिगढ़ में पुनर्वास स्थल पर समुचित आधारभूत संरचना हेतु चिन्हित स्थल का समतलीकरण, रोड, सिंचाई, तालाब, आँगनबाड़ी केन्द्र, सरना/मसना/पूजा स्थल, धुमकुड़िया भवन, विद्युत व्यवस्था एवं पेयजल इत्यादि जैसे मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में तेज़ी से कार्य करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया। उक्त कार्यों में तेजी लाने के लिए उपायुक्त ने सभी बुनियादी निर्माण कार्य के लिए तैयार किये गये रूप रेखा को भौतिक तौर पर मूर्त रूप देने का निदेश दिया। इसके लिए आगामी बैठक तक सभी निर्माण किये जाने वाले संरचनाओं का डीपीआर तैयार कर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उक्त कार्यों में तेजी लाने हेतु उपायुक्त ने आगामी बैठक तक सभी प्रभावित परिवारों को मुआवजा की राशि शत प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश दिया। वन अधिकार समिति के स्वीकृति, लैंड डायवर्शन का कार्य एवं कुल शेष 338 बेनिफिसियरीज के खाते में मुआवजा राशि का भुगतान नेक्स्ट मीटिंग के पहले करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।

बैठक के दौरान परियोजना से संबंधित पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 12 में से 10 गेट तैयार कर लिए गए हैं, उनका निरीक्षण किया जा चुका है और उन्हें बांध स्थल पर पहुँचा दिया गया है। साथ ही बताया गया कि विस्थापित सभी 338 लाभुकों का नियमानुसार राशि भुगतान का कार्य हेतु पे आईडी क्रिएट कर दिए गए हैं। मण्डल डैम में पिकेट का कार्य एवं साथ ही डैम के शेष 2 गेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसे कार्य प्रक्रियाधीन है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। उपायुक्त द्वारा परियोजना में संलग्न सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाते हुए कार्यों का निष्पादन शीघ्र करने की बात कही गई।

उक्त समीक्षात्मक बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप निदेशक, पलामू टाइगर रिज़र्व प्रक्षेत्र प्रजेश कांत जेना, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी अंशुमान एवं दक्षिणी ई.बी. अब्राहम, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अभियान एसपी आर. डी. बड़ाइक, अनुमण्डल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, रंका रूद्र प्रताप, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा एवं रंका कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, आरआईओ, आरसीडी, भवन प्रमंडल, विद्युत विभाग, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी रंका एवं रमकंडा समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related Posts

जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”
Jharkhand

जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”

June 22, 2026
परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था
Jharkhand

परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था

June 21, 2026
“एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन
Jharkhand

“एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन

June 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”
  • परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था
  • “एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.