Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

लाटसाहबी नहीं चलेगी! गढ़वा DC का बड़ा फरमान—’14 अगस्त तक ब्लॉक मुख्यालय में ही शिफ्ट हों BDO-CO’; नहीं मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला व अनुमंडल मुख्यालय से अप-डाउन करने वाले अधिकारियों पर कड़ा रुख; 15 अगस्त के बाद औचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिले तो होगी प्रशासनिक कार्रवाई

August 8, 2026
in Jharkhand, Top News
लाटसाहबी नहीं चलेगी! गढ़वा DC का बड़ा फरमान—’14 अगस्त तक ब्लॉक मुख्यालय में ही शिफ्ट हों BDO-CO’; नहीं मानने पर होगी सख्त कार्रवाई
Share on FacebookShare on Twitter
  • सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मुख्यालय में आवासित रहना होगा अनिवार्य – उपायुक्त
  • 14 अगस्त तक मुख्यालय में आवासित होने एवं प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश, उल्लंघन पर होगी कठोर कार्रवाई
    **************************************

गढ़वा। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत लाभ आमजनों तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को अपने-अपने प्रखण्ड-सह-अंचल मुख्यालय में अनिवार्य रूप से आवासित रहने का निर्देश दिया है।

उपायुक्त ने कहा है कि सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यालय अवधि में नियमित उपस्थिति तथा मुख्यालय में आवासित रहना प्रशासनिक व्यवस्था की मूल आवश्यकता है। मुख्यालय में पदाधिकारी के निवास करने से सरकारी योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित होता है, आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होता है तथा अधीनस्थ कर्मियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अनुश्रवण भी बना रहता है।

उपायुक्त को विभिन्न माध्यमों से लगातार यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि कई प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी अपने निर्धारित मुख्यालय में आवासित न होकर जिला अथवा अनुमण्डल मुख्यालय में निवास कर रहे हैं। जबकि सभी प्रखण्ड-सह-अंचल मुख्यालयों में पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सरकारी आवास उपलब्ध हैं।

इसी के मद्देनज़र उपायुक्त श्री मिश्रा ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जो भी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी वर्तमान में अपने मुख्यालय में आवासित नहीं हैं, वे दिनांक 14 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से अपने-अपने मुख्यालय में आवासित होना सुनिश्चित करें।

साथ ही सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि मुख्यालय में आवासित होने संबंधी अपना प्रतिवेदन 14 अगस्त 2026 तक जिला गोपनीय शाखा, गढ़वा में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।

उपायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि 15 अगस्त 2026 के बाद यदि किसी भी पदाधिकारी के मुख्यालय में आवासित नहीं होने की पुष्टि होती है, तो संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा जनहित एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया है।

 

Related Posts

आदिवासी संस्कृति के महाकुंभ के लिए तैयार रांची! मोरहाबादी मैदान में ‘आदिवासी महोत्सव 2026’ का भव्य आगाज कल; अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने लिया तैयारियों का जायजा
Jharkhand

आदिवासी संस्कृति के महाकुंभ के लिए तैयार रांची! मोरहाबादी मैदान में ‘आदिवासी महोत्सव 2026’ का भव्य आगाज कल; अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने लिया तैयारियों का जायजा

August 8, 2026
युवाओं के लिए सिनेमा की दुनिया में कदम रखने का शानदार मौका! आदिवासी महोत्सव में होगा ‘फिल्म फेस्टिवल व मास्टर क्लास’ का आयोजन; SRFTI के विशेषज्ञ सिखाएंगे फिल्म मेकिंग के गुर
Jharkhand

युवाओं के लिए सिनेमा की दुनिया में कदम रखने का शानदार मौका! आदिवासी महोत्सव में होगा ‘फिल्म फेस्टिवल व मास्टर क्लास’ का आयोजन; SRFTI के विशेषज्ञ सिखाएंगे फिल्म मेकिंग के गुर

August 7, 2026
हरित और समृद्ध झारखंड का संकल्प! 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन ने दिया संदेश—’विकास और पर्यावरण का संतुलन ही सतत भविष्य की कुंजी’
Jharkhand

हरित और समृद्ध झारखंड का संकल्प! 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन ने दिया संदेश—’विकास और पर्यावरण का संतुलन ही सतत भविष्य की कुंजी’

August 7, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • भोजपुर की लोककला को मिला राष्ट्रीय सम्मान! पिड़िया पेंटिंग को GI टैग दिलाने वाले ‘सर्जना ट्रस्ट’ को मुख्यमंत्री व नाबार्ड अध्यक्ष ने किया सम्मानित
  • लाटसाहबी नहीं चलेगी! गढ़वा DC का बड़ा फरमान—’14 अगस्त तक ब्लॉक मुख्यालय में ही शिफ्ट हों BDO-CO’; नहीं मानने पर होगी सख्त कार्रवाई
  • आदिवासी संस्कृति के महाकुंभ के लिए तैयार रांची! मोरहाबादी मैदान में ‘आदिवासी महोत्सव 2026’ का भव्य आगाज कल; अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने लिया तैयारियों का जायजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.