Monday, May 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में जल संकट पर DC का ‘एक्शन प्लान’: 7 दिन से ज्यादा रुकी शिकायत तो नपेंगे अधिकारी, झार जल पोर्टल पर शिकायतों की बाढ़

भीषण गर्मी में प्यासे नहीं रहेंगे लोग; उपायुक्त ने चापाकल और जलमीनार की मरम्मत के लिए दिया समयबद्ध अल्टीमेटम

May 11, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में जल संकट पर DC का ‘एक्शन प्लान’: 7 दिन से ज्यादा रुकी शिकायत तो नपेंगे अधिकारी, झार जल पोर्टल पर शिकायतों की बाढ़
Share on FacebookShare on Twitter
  • पेयजल समस्याओं के समाधान में तेजी: झार जल पोर्टल पर शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित
  • ग्रीष्म ऋतु में आमजन को पेयजल संकट से राहत दिलाने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय
  • कोई भी शिकायत 7 दिनों से अधिक लंबित नहीं रहनी चाहिए: उपायुक्त अनन्य मित्तल
    **************************************

गढ़वा। भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए जिले में आमजनों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी सतर्कता एवं गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने अपने कार्यालय वेश्म से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झार जल पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक की तथा जिले में पेयजल व्यवस्था की स्थिति का विस्तृत आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी बीडीओ एवं कनीय अभियंताओं को उनके क्षेत्रों में ज्यादा समय से लंबित पड़े शिकायतों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया कि चापाकल, जलमीनार एवं पेयजल आपूर्ति से संबंधित कोई भी शिकायत किसी भी परिस्थिति में 7 दिनों से अधिक लंबित नहीं रहनी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि शिकायतें निर्धारित समयसीमा से अधिक लंबित पाई जाती हैं तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहाँ कि जहां वाटर सोर्स बिल्कुल नहीं है तथा लिमिटेड फंड हो वहां कम से कम एक वाटर सोर्स की व्यवस्था अवश्य करें ताकि वहां के लोगों को पेयजल आपूर्ति की जा सकें।

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि झार जल पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की रिपोर्ट सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के बीच नियमित रूप से साझा की जाए, ताकि बेहतर समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गढ़वा अजय कुमार सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि झार जल पोर्टल के विभिन्न माध्यमों टोल फ्री नंबर 1800-3456-502, व्हाट्सएप नंबर 9470176001, ई-मेल तथा ऑनलाइन पोर्टल jharjaljharkhand.gov.in के जरिए प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दिनांक 11 मई 2026 तक जिले में कुल 1404 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें सर्वाधिक 1089 शिकायतें चापाकल मरम्मती से संबंधित हैं, जबकि 224 शिकायतें लघु जलापूर्ति योजना, 15 वृहत जलापूर्ति योजना, 14 पाइपलाइन लीकेज, 18 जलापूर्ति बाधित होने, 13 जल गुणवत्ता, 5 शौचालय एवं स्वच्छता तथा 25 अन्य मामलों से संबंधित हैं।

प्राप्त शिकायतों में से अब तक 1068 मामलों का सफल निष्पादन किया जा चुका है। वहीं 8 मामलों को अस्वीकृत किया गया है, 5 शिकायतें वापस ली गई हैं तथा 11 मामलों में अग्रेतर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। वर्तमान में 64 शिकायतें लंबित हैं, जिनके शीघ्र निष्पादन के निर्देश उपायुक्त द्वारा दिए गए।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि पेयजल से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी झार जल पोर्टल के माध्यम से अवश्य दें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई करते हुए लोगों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जा सके।

Related Posts

मण्डल डैम विस्थापितों के पुनर्वास पर ‘सुपर एक्शन’ मोड में गढ़वा DC: मुआवजे से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक, अब ग्राउंड पर दिखेगा काम
Jharkhand

मण्डल डैम विस्थापितों के पुनर्वास पर ‘सुपर एक्शन’ मोड में गढ़वा DC: मुआवजे से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक, अब ग्राउंड पर दिखेगा काम

May 11, 2026
शिक्षा के मंदिर में अब ‘नो कॉम्प्रोमाइज’: DC गढ़वा का कड़ा अल्टीमेटम—100% हाजिरी के साथ बच्चों का आधार और स्वास्थ्य अपडेट भी जरूरी
Jharkhand

शिक्षा के मंदिर में अब ‘नो कॉम्प्रोमाइज’: DC गढ़वा का कड़ा अल्टीमेटम—100% हाजिरी के साथ बच्चों का आधार और स्वास्थ्य अपडेट भी जरूरी

May 11, 2026
सूखे की चुनौती से निपटने को तैयार झारखंड: बिरसा कृषि विवि में बना ‘कंटीजेंट प्लान’, अब आपदा में भी नहीं डगमगाएगी किसानों की आय
Jharkhand

सूखे की चुनौती से निपटने को तैयार झारखंड: बिरसा कृषि विवि में बना ‘कंटीजेंट प्लान’, अब आपदा में भी नहीं डगमगाएगी किसानों की आय

May 11, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मण्डल डैम विस्थापितों के पुनर्वास पर ‘सुपर एक्शन’ मोड में गढ़वा DC: मुआवजे से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक, अब ग्राउंड पर दिखेगा काम
  • शिक्षा के मंदिर में अब ‘नो कॉम्प्रोमाइज’: DC गढ़वा का कड़ा अल्टीमेटम—100% हाजिरी के साथ बच्चों का आधार और स्वास्थ्य अपडेट भी जरूरी
  • सूखे की चुनौती से निपटने को तैयार झारखंड: बिरसा कृषि विवि में बना ‘कंटीजेंट प्लान’, अब आपदा में भी नहीं डगमगाएगी किसानों की आय

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.