Saturday, August 22, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा DC का महा-एक्शन, वोटर लिस्ट के नाम पर पैसा मांगने वाली BLO बर्खास्त! वायरल वीडियो सच निकलते ही चयनमुक्त करने का फरमान

मतदान केन्द्र संख्या-383 की बीएलओ जबीला खातून पर गिरी गाज; रंका बीडीओ की जांच में सही पाई गई भ्रष्टाचार की शिकायत; कन्हाई प्रसाद बने नए बीएलओ

July 12, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा DC का महा-एक्शन, वोटर लिस्ट के नाम पर पैसा मांगने वाली BLO बर्खास्त! वायरल वीडियो सच निकलते ही चयनमुक्त करने का फरमान
Share on FacebookShare on Twitter
  • मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर गिरी गाज, पैसा मांगने के आरोप में बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका चयनमुक्त
  • मतदाता पुनरीक्षण कार्य में अनियमितता पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नए बीएलओ की हुई नियुक्ति
    ************************************

गढ़वा। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के दौरान निर्वाचन कार्य में लापरवाही एवं पैसा मांगने के आरोप की पुष्टि होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई करते हुए मतदान केन्द्र संख्या-383 की बीएलओ-सह-आंगनबाड़ी सेविका जबीला खातून को चयनमुक्त करने का निर्देश जारी किया है।*

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतदान केन्द्र संख्या-383 पर गणना प्रपत्रों के संग्रहण, वितरण एवं डिजिटाइजेशन से संबंधित कार्य के दौरान पैसा मांगने संबंधी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, रंका से कराई गई।

जांच प्रतिवेदन में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित बीएलओ द्वारा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) से जुड़े कार्यों के निष्पादन के दौरान पैसा मांगने की शिकायत सही पाई गई। जांच के क्रम में वायरल वीडियो की भी पुष्टि हुई।

*जांच प्रतिवेदन के आधार पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 80 गढ़वा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अनुमंडल पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण द्वारा संबंधित बीएलओ के विरुद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई। उक्त अनुशंसा एवं जांच प्रतिवेदन के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा द्वारा उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू को निर्देश दिया गया है कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के कारण जबीला खातून, आंगनबाड़ी सेविका, आंगनबाड़ी केन्द्र, गोरेयाबांध, खपरो को चयनमुक्त करना सुनिश्चित करें।*

*साथ ही, निर्वाचन कार्य के सुचारु संचालन एवं मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को निर्बाध रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से श्री कन्हाई प्रसाद, सहायक अध्यापक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खपरो, प्रखंड-रंका को मतदान केन्द्र संख्या-383 का नया बीएलओ नियुक्त किया गया है।*

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही अथवा भ्रष्टाचार को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्वाचन कार्य में संलिप्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से निर्धारित मानकों एवं आचार-संहिता का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है।

Related Posts

फरियादियों की सीधी सुनवाई, अधिकारियों को सख्त निर्देश! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; गैस एजेंसी धोखाधड़ी और आवास धांधली पर लिया एक्शन
Jharkhand

फरियादियों की सीधी सुनवाई, अधिकारियों को सख्त निर्देश! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; गैस एजेंसी धोखाधड़ी और आवास धांधली पर लिया एक्शन

August 21, 2026
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और विवरण अपडेट करने का अवसर; पोर्टल और ऐप के माध्यम से उठाएं लाभ!
Jharkhand

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और विवरण अपडेट करने का अवसर; पोर्टल और ऐप के माध्यम से उठाएं लाभ!

August 21, 2026
HEC के फिर से दिन बहुरेंगे? सीएम हेमंत सोरेन से मिली 6 सदस्यीय संसदीय समिति, रांची में रिवाइवल प्लान पर महामंथन!
Jharkhand

HEC के फिर से दिन बहुरेंगे? सीएम हेमंत सोरेन से मिली 6 सदस्यीय संसदीय समिति, रांची में रिवाइवल प्लान पर महामंथन!

August 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • फरियादियों की सीधी सुनवाई, अधिकारियों को सख्त निर्देश! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; गैस एजेंसी धोखाधड़ी और आवास धांधली पर लिया एक्शन
  • मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और विवरण अपडेट करने का अवसर; पोर्टल और ऐप के माध्यम से उठाएं लाभ!
  • HEC के फिर से दिन बहुरेंगे? सीएम हेमंत सोरेन से मिली 6 सदस्यीय संसदीय समिति, रांची में रिवाइवल प्लान पर महामंथन!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.