Wednesday, March 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में DDC का बैंकों को अल्टीमेटम: “CD रेशियो सुधारो, KCC लंबित मत रखो वरना…” – PMJJBY के 8 परिवारों को मिला लाखों का चेक!

जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक में वित्तीय समावेशन पर बड़ा मंथन, DDC पशुपतिनाथ मिश्रा ने बैंकों को टारगेट पूरा करने का सख्त आदेश दिया।

November 19, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में DDC का बैंकों को अल्टीमेटम: “CD रेशियो सुधारो, KCC लंबित मत रखो वरना…” – PMJJBY के 8 परिवारों को मिला लाखों का चेक!
Share on FacebookShare on Twitter
  • जिला परामर्शदात्री समिति एवं द्वितीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न
  • वित्तीय समावेशन एवं विकास योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत मंथन
  • जिले के समग्र प्रदर्शन को सुदृढ़ बनाने हेतु डीडीसी ने दिए निर्देश
  • PMJJBY के अंतर्गत 8 लाभुकों को सांकेतिक चेक वितरण
    **************************************
    गढ़वा। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त के निर्देशनुसार उपविकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय द्वितीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों एवं बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
    डीडीसी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों से जिला स्तर पर चल रही योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • बैठक के प्रमुख एजेंडा एवं समीक्षा बिंदु

बैठक में जिले के वित्तीय एवं विकासात्मक प्रदर्शन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:

  • CD Ratio में सुधार एवं बैंकिंग सक्रियता बढ़ाने के निर्देश
  • ACP (Annual Credit Plan) की प्रगति तथा लक्ष्य उपलब्धि की समीक्षा
  • KCC (किसान क्रेडिट कार्ड) वितरण की स्थिति एवं लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन पर बल
  • PMEGP एवं PMFME योजनाओं की प्रगति, स्वीकृति एवं ऋण उपलब्धता
  • Financial Inclusion/Social Security Schemes under TFIIP की अद्यतन स्थिति
  • BC Outlets का संचालन विशेषकर ग्राम पंचायत भवनों में सेवाओं की उपलब्धता
  • बैंक रहित ग्रामीण केंद्रों (URC) में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार को प्राथमिकता
  • SARFAESI मामलों की प्रगति और त्वरित कार्रवाई पर जोर

डीडीसी श्री मिश्रा ने निर्देश दिया कि सभी बैंक एवं संबंधित विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति, सेवा विस्तार, और लाभुकों तक योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि जिले का समग्र प्रदर्शन बेहतर हो सके।

  • PMJJBY के लाभुकों को चेक वितरण

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत 8 लाभुकों को जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी एवं डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा सांकेतिक रूप से चेक वितरण किया गया। इससे लाभुक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सुनिश्चित हुआ। डीडीसी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुँचे, यह जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  • उपविकास आयुक्त का संदेश

डीडीसी ने सभी विभागों एवं बैंक अधिकारियों से अपेक्षा की कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुँच बढ़े जिससे की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का शत-प्रतिशत कवरेज हो सके। उद्यमिता को भी बढ़ावा मिले और वित्तीय समावेशन के लक्ष्य निर्धारित समय सीमा में प्राप्त किए जाएँ।

उन्होंने कहा कि “जिले का प्रदर्शन तभी उत्कृष्ट माना जाएगा जब लाभार्थी योजनाओं का वास्तविक लाभ समय पर प्राप्त करें और सेवा प्रदायगी की गुणवत्ता सतत बेहतर होती रहे।”

Related Posts

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
Jharkhand

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”

March 10, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 10, 2026
सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!
Jharkhand

सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!

March 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
  • सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.