Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा प्रशासन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 1.45 लाख से अधिक पेंशनभोगियों का भुगतान शत-प्रतिशत पूरा! जून 2026 तक एक भी लाभुक नहीं छूटा; खातों में सीधे पहुंची राशि

मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन के 1.15 लाख से ज्यादा बुजुर्गों समेत निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगों को मिला आर्थिक संबल; पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल बना गढ़वा जिला

July 10, 2026
in Jharkhand, Top News
वोटर लिस्ट से नहीं छूटेगा एक भी भारतीय नाम! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने फूंका SIR 2026 का बिगुल; 30 जुलाई तक घर-घर जाकर इन्यूमरेशन फॉर्म बांटेंगी BLO; गलत जानकारी देने पर जेल!
Share on FacebookShare on Twitter
  • गढ़वा जिला में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का शत-प्रतिशत भुगतान, 1.45 लाख से अधिक लाभुकों को जून 2026 तक मिली पेंशन

गढ़वा। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित विभिन्न राज्य प्रायोजित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जून 2026 तक सभी पंजीकृत लाभुकों को सफलतापूर्वक पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित किया गया है। यह प्रशासन की पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनकल्याणकारी कार्यप्रणाली का उत्कृष्ट उदाहरण है।

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा उपलब्ध अद्यतन प्रतिवेदन के अनुसार जिले में कुल 1,45,211 लाभुक विभिन्न राज्य संचालित पेंशन योजनाओं से आच्छादित हैं। इनमें से सभी 1,45,211 लाभुकों के खातों में जून 2026 तक पेंशन राशि का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है। इस प्रकार जिले में पेंशन भुगतान की उपलब्धि 100 प्रतिशत रही है।

सबसे अधिक लाभुक मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत हैं, जिसमें 1,15,485 वृद्धजनों को पेंशन का लाभ प्रदान किया गया। वहीं मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के तहत 12,488 महिलाओं, स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 8,556 दिव्यांगजनों, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के तहत 8,382 लाभुकों तथा मुख्यमंत्री राज्य HIV/AIDS पीड़ित व्यक्तियों के लिए सहायता पेंशन योजना के अंतर्गत 300 लाभुकों को नियमित रूप से पेंशन राशि उपलब्ध कराई गई।

जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पात्र लाभुकों को समय पर पेंशन का लाभ मिले तथा भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं सुचारु बनी रहे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ समाज के वृद्धजनों, निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगजनों, आदिम जनजाति समुदाय तथा HIV/AIDS से प्रभावित व्यक्तियों को आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

जिला प्रशासन, गढ़वा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि भविष्य में भी पात्र लाभुकों को समयबद्ध एवं निर्बाध पेंशन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Related Posts

गढ़वा में अवैध शराब माफियाओं पर उत्पाद विभाग का ‘बुलडोजर’ एक्शन! हरादाग में धधकती भट्ठियां ध्वस्त; 1000 किलो जावा-महुआ मटियामेट
Jharkhand

गढ़वा में अवैध शराब माफियाओं पर उत्पाद विभाग का ‘बुलडोजर’ एक्शन! हरादाग में धधकती भट्ठियां ध्वस्त; 1000 किलो जावा-महुआ मटियामेट

July 10, 2026
गढ़वा में झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, केन्द्राधीक्षकों को मिली खास ट्रेनिंग! नोडल अफसर का हुक्म— “कदाचारमुक्त माहौल में ही होगी परीक्षा”
Jharkhand

गढ़वा में झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, केन्द्राधीक्षकों को मिली खास ट्रेनिंग! नोडल अफसर का हुक्म— “कदाचारमुक्त माहौल में ही होगी परीक्षा”

July 10, 2026
गढ़वा की ‘धाकड़’ बेटी लक्ष्मी कुमारी ने रिंग में गाड़े झंडे, नेशनल बॉक्सिंग में जीता सिल्वर! DC पशुपति नाथ मिश्रा ने किया भव्य सम्मान
Jharkhand

गढ़वा की ‘धाकड़’ बेटी लक्ष्मी कुमारी ने रिंग में गाड़े झंडे, नेशनल बॉक्सिंग में जीता सिल्वर! DC पशुपति नाथ मिश्रा ने किया भव्य सम्मान

July 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में अवैध शराब माफियाओं पर उत्पाद विभाग का ‘बुलडोजर’ एक्शन! हरादाग में धधकती भट्ठियां ध्वस्त; 1000 किलो जावा-महुआ मटियामेट
  • गढ़वा में झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, केन्द्राधीक्षकों को मिली खास ट्रेनिंग! नोडल अफसर का हुक्म— “कदाचारमुक्त माहौल में ही होगी परीक्षा”
  • गढ़वा की ‘धाकड़’ बेटी लक्ष्मी कुमारी ने रिंग में गाड़े झंडे, नेशनल बॉक्सिंग में जीता सिल्वर! DC पशुपति नाथ मिश्रा ने किया भव्य सम्मान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.