Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : उपायुक्त की अध्यक्षता में केंद्र प्रायोजित योजना की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न

August 7, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : उपायुक्त की अध्यक्षता में केंद्र प्रायोजित योजना की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में केंद्र प्रायोजित योजना (फॉरमेशन एंड प्रमोशन ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशंस) के कार्यान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति (डीएमसी) की चौथी बैठक समाहरणालय के सभाकक्ष में आहूत की गई। उक्त बैठक में योजना के सफल क्रियान्वयन एवं संचालन हेतु दिशा निर्देश से सभी सदस्यों को अवगत कराया गया। साथ ही एफपीओ द्वारा व्यवसाय के लिए विभिन्न लाइसेंस प्राप्ति की वर्तमान स्थिति से अवगत कराने का किया गया। बैठक के दौरान जिले में गठित एफपीओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई एवं एफपीओ संवर्धन हेतु अलग-अलग विभागों/हितधारकों की भूमिका पर तथा अन्य संबंधित विषय वस्तुओं पर चर्चा की गई।

उल्लेखनीय है कि केंद्र प्रायोजित योजना फॉरमेशन एंड प्रमोशन ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन के कार्यान्वयन एवं इसके अनुश्रवण के लिए एफपीओ अर्थात किसानी उत्पादक संगठन (कृषक उत्पादक कंपनी) का गठन किया गया है, जो किसानों का एक समूह है। एफपीओ द्वारा कृषि कार्यों में संलग्न एवं कृषि से जुड़े व्यवसाय के गतिविधियों का संचालन किया जाता है। एफपीओ लघु व सीमांत किसानों का एक समूह है, जिससे उससे जुड़े किसानों को न सिर्फ अपनी उपज का बाजार मिलता है बल्कि खाद, बीज, दवाइयों और कृषि उपकरण आदि खरीदना आसान होता है। कृषकों को एफपीओ से जुड़ने के कारण सेवाएं सस्ती मिलती है और बिचौलियों के मकड़जाल से मुक्ति भी मिलती है।

बैठक के दौरान इसी संदर्भ में उपस्थित सभी एफपीओ से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं हीतधारकों की भूमिका पर चर्चा करते हुए समीक्षा की गई। अपेक्षाकृत धीमी गति से कार्यों का संचालन करने पर उपायुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई एवं सभी एफपीओ के कार्यों की समीक्षा करते हुए अगले बार से प्रतिवेदन को उच्च स्तर पर भेजने की बात कही गई। साथ ही प्रत्येक माह बैठक का आयोजन निश्चित रूप से करने को कहा गया ताकि कार्यों के संचालन में तेजी लाया जा सके एवं आम किसानों को इसका फायदा सीधे तौर पर मिल सके। सभी एफपीओ को कृषि कार्यों में संलग्न कृषकों को योजना से जोड़ते हुए उनके उत्पादन क्षमता को बढ़ाने का निर्देश दिया गया। खाद, बीज आदि की उपलब्धता ससमय करने का निर्देश दिया गया। अगले एक माह के अंदर सभी संबंधित एफपीओ को योजनाओं के संचालन हेतु दिए गए सभी पैरामीटर को पूर्ण करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, डीडीएम नाबार्ड दीपक पासवान, जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, जिला अग्रणी बैंक, जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये एफपीओ समेत पशुपालन, कृषि, मत्स्य आदि विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थें।

Related Posts

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
Jharkhand

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR

July 5, 2026
गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
Jharkhand

गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”

July 5, 2026
गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
Jharkhand

गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

July 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
  • गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
  • गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.