Wednesday, November 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए गढ़वा में डिजिटल हुंकार! 5 नवंबर को चलेगा विशेष सोशल मीडिया अभियान #DownloadECINet, डीसी ने की अपील

मध्याह्न 12 से 1 बजे तक फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर होगी मुहिम; युवाओं और शिक्षण संस्थानों से ECINet ऐप डाउनलोड कर फॉर्म-6 भरने की अपील

November 4, 2026
in Jharkhand, Top News
लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए गढ़वा में डिजिटल हुंकार! 5 नवंबर को चलेगा विशेष सोशल मीडिया अभियान #DownloadECINet, डीसी ने की अपील
Share on FacebookShare on Twitter
  • *मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर 5 नवंबर को सोशल मीडिया पर चलेगा विशेष अभियान* 
  • *जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने #DownloadECINet अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों एवं जिलेवासियों से की अपील*
    **************************************गढ़वा। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत मतदाता सूची को अधिक समावेशी, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में निबंधित करने के उद्देश्य से जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में दिनांक 5 नवंबर 2026 को मध्याह्न 12:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक एक घंटे का विशेष सोशल मीडिया अभियान #DownloadECINet आयोजित किया जाएगा।

    इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा द्वारा जिले के सभी संबंधित निर्वाचन पदाधिकारियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारी, मीडिया एवं सोशल मीडिया के नोडल पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही गढ़वा जिले के सभी नागरिकों से भी इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई है।

    निर्धारित अभियान के तहत फेसबुक, ट्विटर (X), इंस्टाग्राम, यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #DownloadECINet हैशटैग के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को ECINet App के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी देना है।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के उपरांत ऐसे सभी पात्र नागरिक, जिनकी आयु 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूरी हो रही है अथवा हो चुकी है तथा जिनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत 15 नवंबर 2026 तक अपने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के माध्यम से अथवा ऑनलाइन माध्यम से आवश्यक घोषणा प्रपत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं।

    इस अभियान के तहत जिले के सभी महाविद्यालयों, +2 उच्च विद्यालयों, अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा। सभी संबंधित संस्थानों से विद्यार्थियों के मोबाइल फोन में ECINet App डाउनलोड कराने तथा ऐसे पात्र छात्र-छात्राओं को, जिनका अभी तक मतदाता सूची में निबंधन नहीं हुआ है, ऐप के माध्यम से फॉर्म-6 एवं आवश्यक घोषणा प्रपत्र जमा करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है।

    *जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, शिक्षण संस्थानों, छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं जिलेवासियों से अपील की है कि वे 5 नवंबर को निर्धारित समय में सोशल मीडिया अभियान #DownloadECINet में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।*

    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसलिए यह सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। सभी नागरिक ECINet App डाउनलोड करें, स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी मतदाता सूची में निबंधन के लिए प्रेरित करें।

    आइए, लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और #DownloadECINet अभियान को सफल बनाएं।

     

Related Posts

झारखण्ड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों की मौज! यूनियन बैंक के साथ सरकार का ऐतिहासिक समझौता, अब मिलेंगे ताबड़तोड़ प्रीमियम फायदे
Jharkhand

झारखण्ड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों की मौज! यूनियन बैंक के साथ सरकार का ऐतिहासिक समझौता, अब मिलेंगे ताबड़तोड़ प्रीमियम फायदे

November 4, 2026
झारखंड में बदलेगी शिक्षा व्यवस्था! मातृभाषा के साथ स्कूलों में होगी स्पोकन इंग्लिश और हॉकी की ट्रेनिंग, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए कड़े निर्देश
Jharkhand

झारखंड में बदलेगी शिक्षा व्यवस्था! मातृभाषा के साथ स्कूलों में होगी स्पोकन इंग्लिश और हॉकी की ट्रेनिंग, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए कड़े निर्देश

November 4, 2026
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर गढ़वा डीसी का कड़ा रुख! समीक्षा बैठक से गायब मेराल और भंडरिया के MOIC से स्पष्टीकरण, पुअर परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
Jharkhand

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर गढ़वा डीसी का कड़ा रुख! समीक्षा बैठक से गायब मेराल और भंडरिया के MOIC से स्पष्टीकरण, पुअर परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी

November 4, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखण्ड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों की मौज! यूनियन बैंक के साथ सरकार का ऐतिहासिक समझौता, अब मिलेंगे ताबड़तोड़ प्रीमियम फायदे
  • झारखंड में बदलेगी शिक्षा व्यवस्था! मातृभाषा के साथ स्कूलों में होगी स्पोकन इंग्लिश और हॉकी की ट्रेनिंग, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए कड़े निर्देश
  • स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर गढ़वा डीसी का कड़ा रुख! समीक्षा बैठक से गायब मेराल और भंडरिया के MOIC से स्पष्टीकरण, पुअर परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.