Thursday, May 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में दुर्गा पूजा की भव्य तैयारी: उपायुक्त और SP ने पंडालों का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दी प्राथमिकता!

30 सितंबर 2025 को नहर चौक, चीनिया रोड, और रामबांध तालाब के पंडालों का निरीक्षण, 24×7 सतर्क रहेगी प्रशासनिक व्यवस्था।

October 1, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में दुर्गा पूजा की भव्य तैयारी: उपायुक्त और SP ने पंडालों का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दी प्राथमिकता!
Share on FacebookShare on Twitter
  • दुर्गापूजा-2025: प्रशासन ने की प्रमुख पंडालों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का किया आश्वासन
    **************************************

गढ़वा। जिले में दुर्गापूजा-2025 के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है। इस क्रम में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार सोमवार देर शाम सदर प्रखंड क्षेत्र के प्रमुख दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण करने निकले।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नहर चौक, चीनिया रोड शिव मंदिर, नवादा मोड़, टंडवा, मेन रोड और रामबांध तालाब स्थित पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिमाओं और मंडपों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण, दंडाधिकारियों की तैनाती, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन, यातायात एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।

उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि दुर्गापूजा जिले की आस्था और संस्कृति का सबसे बड़ा पर्व है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे पर्व के दौरान दंडाधिकारी, पुलिस बल और आपातकालीन सेवाएं 24×7 सतर्क रहेंगी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति का त्वरित समाधान किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने माता दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन किए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर संजय कुमार, बीडीओ कुमार नरेन्द्र, सीओ सफी आलम, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी और आयोजक मंडल के सदस्य भी मौजूद थे।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजन और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्व का आनंद लें।

Related Posts

बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक
Jharkhand

बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक

May 14, 2026
अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख
Jharkhand

अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख

May 14, 2026
अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस
Jharkhand

अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस

May 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक
  • अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख
  • अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.