Monday, June 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

शिक्षा के मंदिर में अब ‘नो कॉम्प्रोमाइज’: DC गढ़वा का कड़ा अल्टीमेटम—100% हाजिरी के साथ बच्चों का आधार और स्वास्थ्य अपडेट भी जरूरी

शिक्षकों का होगा 'TNA' टेस्ट, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज; समाहरणालय में हुई शिक्षा विभाग की महा-समीक्षा

May 11, 2026
in Jharkhand, Top News
शिक्षा के मंदिर में अब ‘नो कॉम्प्रोमाइज’: DC गढ़वा का कड़ा अल्टीमेटम—100% हाजिरी के साथ बच्चों का आधार और स्वास्थ्य अपडेट भी जरूरी
Share on FacebookShare on Twitter
  • शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु उपायुक्त ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश*
  • शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति 100% सुनिश्चित करने, आधार अपडेट, हेल्थ चेकअप एवं टीएनए कार्य में तेजी लाने पर जोर

गढ़वा। आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग (एमडीएम सहित) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मध्याह्न भोजन योजना के प्रभावी संचालन, छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं तथा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उन्होंने विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति 100 प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में सभी बीईईओ, बीपीओ एवं बीपीएम को नियमित मॉनिटरिंग एवं आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने नामांकित एवं अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों का आधार अपडेशन एवं अपार आईडी (APAR ID) निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने पर विशेष बल दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इसके लिए एमओआईसी एवं बीपीओ/बीपीएम को आपसी समन्वय स्थापित कर सभी विद्यार्थियों का हेल्थ चेकअप सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उपायुक्त ने 100 प्रतिशत शिक्षकों का “Teacher Need Assessment (TNA)” कराने का भी निर्देश दिया, ताकि शिक्षकों के प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास से संबंधित आवश्यकताओं का आकलन कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

समीक्षा बैठक के दौरान ब्लॉकवार ओवरऑल रैंकिंग, छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति, आधारभूत संरचना, निपुण भारत मिशन, पीएम श्री, पलाश कार्यक्रम, स्कूल सर्टिफिकेशन, हेल्थ चेकअप, कुक-कम-हेल्पर निबंधन, आईसीटी शिक्षक प्रशिक्षण, एनआईएलपी/उल्लास, लंबित न्यायालय मामलों सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं जिले के सभी बीईईओ, बीपीओ/बीपीएम एवं शिक्षा विभाग के एई/जेई ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

Related Posts

पलामू कमिश्नर का ‘महा-एक्शन’: अस्पताल में तड़प रहा था बच्चा, गायब थे डॉक्टर; भड़कीं आयुक्त कुमूद सहाय ने रोका सबका वेतन, रमना ब्लॉक में भी काटा हड़कंप
Jharkhand

पलामू कमिश्नर का ‘महा-एक्शन’: अस्पताल में तड़प रहा था बच्चा, गायब थे डॉक्टर; भड़कीं आयुक्त कुमूद सहाय ने रोका सबका वेतन, रमना ब्लॉक में भी काटा हड़कंप

May 31, 2026
गढ़वा समाहरणालय में छलके आंसू, याद आया ‘कर्तव्यनिष्ठ’ कार्यकाल! ADC राज महेश्वरम और डिप्टी इलेक्शन ऑफिसर सुशील राय को मिली भावपूर्ण विदाई; DC बोले— “आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणास्रोत हैं दोनों अफसर”
Jharkhand

गढ़वा समाहरणालय में छलके आंसू, याद आया ‘कर्तव्यनिष्ठ’ कार्यकाल! ADC राज महेश्वरम और डिप्टी इलेक्शन ऑफिसर सुशील राय को मिली भावपूर्ण विदाई; DC बोले— “आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणास्रोत हैं दोनों अफसर”

May 31, 2026
गढ़वा की ‘सरस्वती’ को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराएंगे DC पशुपतिनाथ मिश्रा! नदी किनारे पहुंचे उपायुक्त ने चेताया— “यह सिर्फ सरकारी काम नहीं, जनआंदोलन है”
Jharkhand

गढ़वा की ‘सरस्वती’ को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराएंगे DC पशुपतिनाथ मिश्रा! नदी किनारे पहुंचे उपायुक्त ने चेताया— “यह सिर्फ सरकारी काम नहीं, जनआंदोलन है”

May 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • पलामू कमिश्नर का ‘महा-एक्शन’: अस्पताल में तड़प रहा था बच्चा, गायब थे डॉक्टर; भड़कीं आयुक्त कुमूद सहाय ने रोका सबका वेतन, रमना ब्लॉक में भी काटा हड़कंप
  • गढ़वा समाहरणालय में छलके आंसू, याद आया ‘कर्तव्यनिष्ठ’ कार्यकाल! ADC राज महेश्वरम और डिप्टी इलेक्शन ऑफिसर सुशील राय को मिली भावपूर्ण विदाई; DC बोले— “आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणास्रोत हैं दोनों अफसर”
  • गढ़वा की ‘सरस्वती’ को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराएंगे DC पशुपतिनाथ मिश्रा! नदी किनारे पहुंचे उपायुक्त ने चेताया— “यह सिर्फ सरकारी काम नहीं, जनआंदोलन है”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.