Sunday, April 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में EVM वेयरहाउस का सख्त निरीक्षण: उपायुक्त दिनेश यादव ने दिए बड़े निर्देश!

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में EVM वेयरहाउस और पुराने समाहरणालय के कार्यालयों का किया निरीक्षण, निबंधन कार्यालय को शीघ्र शिफ्ट करने का आदेश।

May 29, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में EVM वेयरहाउस का सख्त निरीक्षण: उपायुक्त दिनेश यादव ने दिए बड़े निर्देश!
Share on FacebookShare on Twitter

◆ राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि की उपस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, गढ़वा द्वारा EVM वेयर हाउस का किया गया निरीक्षण

◆ पुराना समाहरणालय भवन अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का भी किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निदेश

◆ निबंधन कार्यालय गढ़वा को अनुमंडल परिसर भवन में शिफ्ट करने की कही बात

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, गढ़वा दिनेश कुमार यादव द्वारा जिला मुख्यालय (पुराने समाहरणालय परिसर) में स्थित EVM वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधि की उपस्थिति में वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम का रख-रखाव समेत अन्य बिंदुओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम का रख-रखाव समेत अन्य चीजें संतोषजनक एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार पाए गए। इस दौरान उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमेरा, अग्निशामक समेत अन्य सुरक्षा मानकों की भी जांच की। जांच में सीसीटीवी, अग्निशामक व्यवस्था समेत अन्य क्रियान्वित पाए गए। मौके पर प्रतिनियुक्त सुरक्षा कर्मियों से भी उपायुक्त ने विभिन्न प्रकार की जानकारी लेते हुए पूरी तरह से सक्रिय होकर कर्तव्यों के निर्वहन का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधि समेत उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, कोषागार पदाधिकारी प्रशांत मिंज एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री यादव द्वारा पुराने समाहरणालय भवन परिसर का भी निरीक्षण किया गया एवं उनमें संचालित किये जा रहे विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रधान को कार्यालय परिसर में समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में निबंधन कार्यालय गढ़वा का भी निरीक्षण किया गया, जिसकी स्थिति काफी जर्जर अवस्था में पाई गई। उपायुक्त श्री यादव द्वारा निबंधन कार्यालय गढ़वा को अनुमंडल परिसर गढ़वा में निर्मित भवन में शीघ्र ही शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • 09 अप्रैल को साहिबगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन – हजारों लंबित मामलों का एक दिन में निस्तारण, DC-SP सहित सभी विभागों के अधिकारी होंगे शामिल
  • धान अधिप्राप्ति घोटाले पर गढ़वा प्रशासन की सख्त कार्रवाई! मझिआंव FPO की 25% कमीशन कटौती, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यमुक्त
  • मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.