- *मत्स्य विपणन योजना के तहत 28 लाभुकों को मिला लाभ, 90 प्रतिशत अनुदान पर वितरित किए गए किट*
- *मत्स्य विक्रेताओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी आजीविका सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल*
**************************************
गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने आज समाहरणालय परिसर में जिला मत्स्य कार्यालय द्वारा संचालित मत्स्य विपणन योजना के अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच मत्स्य विपणन किट एवं एक्वेरियम शॉप/रंगीन मछली दुकान सज्जा उपकरण किट का वितरण किया। इस अवसर पर कुल 28 योग्य आवेदकों को योजना का लाभ प्रदान किया गया। इनमें 26 लाभुकों के बीच मत्स्य विपणन किट तथा 2 चयनित लाभुकों के बीच एक्वेरियम शॉप/रंगीन मछली दुकान सज्जा उपकरण किट वितरित किए गए।

राज्य सरकार द्वारा संचालित इस योजना के तहत लाभुकों को *90 प्रतिशत अनुदान* पर आवश्यक किट एवं उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य मत्स्य विक्रेताओं को व्यवसाय के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना, मत्स्य विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है।
- *मत्स्य विक्रेताओं को मिलेगा व्यवसाय विस्तार का अवसर*
मत्स्य विपणन किट के वितरण से मछली बेचने वाले विक्रेताओं को अपने व्यवसाय के संचालन में सहायता मिलेगी। वहीं, एक्वेरियम शॉप एवं रंगीन मछली दुकान सज्जा उपकरण किट के माध्यम से चयनित लाभुकों को रंगीन मछलियों के कारोबार को विकसित करने तथा इस क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

योजना के माध्यम से मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करने, उनकी आय के अवसरों को बढ़ाने तथा मत्स्य उत्पादन से लेकर विपणन तक की व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने की दिशा में पहल की जा रही है।
- *मत्स्य क्षेत्र में रोजगार एवं आर्थिक सशक्तीकरण पर जोर*
झारखंड सरकार के मत्स्य विभाग द्वारा संचालित मत्स्य विपणन योजना राज्य में मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। योजना के अंतर्गत मत्स्य विपणन एवं परिवहन से संबंधित सुविधाओं के साथ-साथ एक्वेरियम शॉप की स्थापना को भी प्रोत्साहन दिया जाता है। इससे पारंपरिक मत्स्य विक्रेताओं एवं पात्र उद्यमियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

जिला प्रशासन एवं जिला मत्स्य कार्यालय की इस पहल से लाभुकों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने तथा मत्स्य विपणन व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी धनराज आर. कापसे सहित जिला मत्स्य कार्यालय के अन्य कर्मी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।










