Wednesday, September 9, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मिलावटखोरों पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा प्रहार! रमकंडा में दुकानों पर सघन छापेमारी; 22 किलो जहरीली रंग वाली मिठाइयां मौके पर नष्ट

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रोहित कुमार के नेतृत्व में चला अभियान; 115 संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जांच, बिना लाइसेंस कारोबारियों को सख्त चेतावनी

September 9, 2026
in Jharkhand, Top News
मिलावटखोरों पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा प्रहार! रमकंडा में दुकानों पर सघन छापेमारी; 22 किलो जहरीली रंग वाली मिठाइयां मौके पर नष्ट
Share on FacebookShare on Twitter

◆ खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा रमकंडा प्रखंड के खाद्य प्रतिष्ठानों में चलाया गया सघन जाँच अभियान

◆ विभिन्न प्रतिष्ठानों से प्रतिबंधित रंग वाली 22 किलो मिठाईयों को कराया नष्ट

◆ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के साथ व्यवसाय संचालित करने का दिया निदेश

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गढ़वा- 4 के रोहित कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को रमकंडा प्रखंड मुख्यालय में खाद्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान राज्यव्यापी प्रवर्तन अभियान के तहत FSSAI द्वारा चिन्हित नियमों का पालन नहीं करने वाले, अमानक एवं मिस-लेबलिंग वाले खाद्य उत्पादों की जांच के उद्देश्य से चलाया गया।

अभियान के दौरान रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न बाजारों, थोक एवं खुदरा किराना दुकानों तथा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान FSSAI द्वारा चिन्हित एवं संदिग्ध खाद्य उत्पादों की उपलब्धता, भंडारण और बिक्री की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान 12 किलो जलेबी और 10 किलो बूंदी लड्डू में गैर-अनुमोदित खाद्य रंग का इस्तेमाल पाया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर दोनों मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा रंका एवं रमकंडा प्रखंड क्षेत्र में कुल 115 संदिग्ध, गुमराह करने वाले एवं अमानक खाद्य पदार्थों की भी जांच की गई।

जांच के दौरान जिन खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालकों के पास खाद्य अनुज्ञप्ति अथवा पंजीकरण नहीं पाया गया, उन्हें जल्द से जल्द आवश्यक लाइसेंस एवं पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रोहित कुमार ने दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का पूरी तरह पालन करने की हिदायत दी।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन, प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री या भंडारण अथवा मिस-लेबलिंग पाई जाती है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSS Act), 2006 तथा उसके तहत बनाए गए नियमों एवं विनियमों के प्रावधानों के अनुसार संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

गढ़वा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! दो दिवसीय अप्रेंटिसशिप मेला-सह-भर्ती कैंप का ऐलान; 15 व 16 सितंबर को मिलेगी सीधी नौकरी
Jharkhand

गढ़वा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! दो दिवसीय अप्रेंटिसशिप मेला-सह-भर्ती कैंप का ऐलान; 15 व 16 सितंबर को मिलेगी सीधी नौकरी

September 9, 2026
गढ़वा समाहरणालय में छाएगा सन्नाटा! दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार की याद में शोक सभा; DC-SP समेत अधिकारियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
Jharkhand

गढ़वा समाहरणालय में छाएगा सन्नाटा! दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार की याद में शोक सभा; DC-SP समेत अधिकारियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

September 9, 2026
जनता के दरबार में गढ़वा DC का सख्त रुख! जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; उज्ज्वला योजना में धोखाधड़ी से लेकर इलाज की गुहार पर त्वरित कार्रवाई
Jharkhand

जनता के दरबार में गढ़वा DC का सख्त रुख! जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; उज्ज्वला योजना में धोखाधड़ी से लेकर इलाज की गुहार पर त्वरित कार्रवाई

September 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मिलावटखोरों पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा प्रहार! रमकंडा में दुकानों पर सघन छापेमारी; 22 किलो जहरीली रंग वाली मिठाइयां मौके पर नष्ट
  • गढ़वा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! दो दिवसीय अप्रेंटिसशिप मेला-सह-भर्ती कैंप का ऐलान; 15 व 16 सितंबर को मिलेगी सीधी नौकरी
  • गढ़वा समाहरणालय में छाएगा सन्नाटा! दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार की याद में शोक सभा; DC-SP समेत अधिकारियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.