Saturday, October 3, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

बापू के आदर्शों से रौशन होगा गढ़वा! महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर समाहरणालय में गूंजा सत्य और अहिंसा का संदेश; DC और SP ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अधिकारियों ने लिया सत्य, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव को आत्मसात करने का संकल्प

October 3, 2026
in Jharkhand, Top News
बापू के आदर्शों से रौशन होगा गढ़वा! महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर समाहरणालय में गूंजा सत्य और अहिंसा का संदेश; DC और SP ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Share on FacebookShare on Twitter
  • *गांधी जयंती पर समाहरणालय परिसर में श्रद्धा से नमन, उपायुक्त ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि*
  • *सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सद्भाव के गांधीवादी मूल्यों को आत्मसात करने का लिया संकल्प*
    **************************************

गढ़वा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके सत्य, अहिंसा, सद्भाव, स्वच्छता, सादगी एवं मानव सेवा के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा कुमार मयंक भूषण, जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरी सहित समाहरणालय के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

*उपायुक्त ने कहा— गांधीजी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक*

इस अवसर पर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा, *“महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और सेवा का अनुपम उदाहरण है। गांधी जयंती केवल उन्हें स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को अपने आचरण एवं दैनिक जीवन में उतारने की प्रेरणा का भी दिन है। हमें समाज में शांति, सद्भाव, स्वच्छता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हुए गांधीजी के आदर्शों को आगे बढ़ाना चाहिए।”*

*पुलिस अधीक्षक ने दिया शांति और सद्भाव का संदेश*

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा, *“महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से पूरे विश्व को मानवता, शांति और सद्भाव का संदेश दिया। अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस हमें यह प्रेरणा देता है कि समाज में शांति, सहिष्णुता और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत किया जाए। हम सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए कानून एवं व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।”*

गांधी जयंती के अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और मानव सेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में शांति, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Posts

पटना में कार की ड्राइविंग सीट पर मिली CCL के रिटायर्ड GM की लाश! कनपटी के पीछे लगी गोली; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Bihar

पटना में कार की ड्राइविंग सीट पर मिली CCL के रिटायर्ड GM की लाश! कनपटी के पीछे लगी गोली; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

October 3, 2026
योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन! स्वामीजी का लिया आशीर्वाद, परमहंस योगानंदजी की स्मृतियों व दीघा-दीक्षा का किया अवलोकन
Jharkhand

योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन! स्वामीजी का लिया आशीर्वाद, परमहंस योगानंदजी की स्मृतियों व दीघा-दीक्षा का किया अवलोकन

October 3, 2026
नई दिल्ली में प्रशासनिक समन्वय को मिलेगी नई धार! झारखंड भवन में रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल और MHA CSO की अहम बैठक
Jharkhand

नई दिल्ली में प्रशासनिक समन्वय को मिलेगी नई धार! झारखंड भवन में रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल और MHA CSO की अहम बैठक

October 1, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • पटना में कार की ड्राइविंग सीट पर मिली CCL के रिटायर्ड GM की लाश! कनपटी के पीछे लगी गोली; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
  • योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन! स्वामीजी का लिया आशीर्वाद, परमहंस योगानंदजी की स्मृतियों व दीघा-दीक्षा का किया अवलोकन
  • बापू के आदर्शों से रौशन होगा गढ़वा! महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर समाहरणालय में गूंजा सत्य और अहिंसा का संदेश; DC और SP ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.