Thursday, March 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में घरेलू गैस पर प्रशासन की सख्ती! कालाबाजारी और टैंपरिंग पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी – उपायुक्त ने कहा: “अनियमितता बर्दाश्त नहीं”

जिला स्तरीय बैठक में गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश – हॉस्टल, स्कूल, अस्पतालों को प्राथमिकता, ब्लैक मार्केटिंग की शिकायत पर हेल्पलाइन जारी, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

March 19, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में घरेलू गैस पर प्रशासन की सख्ती! कालाबाजारी और टैंपरिंग पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी – उपायुक्त ने कहा: “अनियमितता बर्दाश्त नहीं”
Share on FacebookShare on Twitter
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन सख्त, कालाबाजारी व टैम्परिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • महत्वपूर्ण जन-सूचना: एलपीजी आपूर्ति सामान्य, ब्लैक मार्केटिंग पर शिकायत हेतु हेल्पलाइन जारी

गढ़वा। जिले में घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) की सुचारू एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी एजेंसियों से वर्तमान स्टॉक एवं आगामी आपूर्ति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। एजेंसी प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि गैस की आपूर्ति पूर्व की भांति नियमित रूप से हो रही है, किंतु हाल के दिनों में उपभोक्ताओं द्वारा अचानक अधिक संख्या में बुकिंग किए जाने से वितरण व्यवस्था पर दबाव बढ़ा है। इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि गैस आपूर्ति में हॉस्टल, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं अस्पतालों को प्राथमिकता दी जाए।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत आती है, अतः इसकी कालाबाजारी या किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गैस सिलेंडरों में टैम्परिंग तथा घरेलू सिलेंडर से गैस निकालकर व्यावसायिक उपयोग में लाने जैसी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को अपने निर्धारित क्षेत्र में ही कार्य करने, बिना उचित कारण एजेंसी बंद नहीं रखने तथा उपभोक्ताओं के लिए एजेंसी का संपर्क नंबर, उपलब्ध स्टॉक एवं वितरण से संबंधित जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही, किसी भी समस्या की स्थिति में स्थानीय थाना, एमओ एवं बीडीओ के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया।

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिले में रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा नियमित आपूर्ति की जा रही है। अतः घबराकर अनावश्यक रूप से गैस बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं है। सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने नागरिकों से प्रशासन एवं गैस कंपनियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की, ताकि जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ, आईओसीएल के एरिया सेल्स ऑफिसर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं गैस एजेंसी प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • महत्वपूर्ण सूचना:
  1. ब्लैक मार्केटिंग से संबंधित शिकायत हेतु संपर्क करें: 7488658157
  2. जिले में एलपीजी आपूर्ति सामान्य है
  3. शहरी क्षेत्र: 25 दिन में बुकिंग करें
  4. ग्रामीण क्षेत्र: 45 दिन में बुकिंग करें

Related Posts

महिला सशक्तिकरण और बाल संरक्षण में बिहार-झारखंड का मजबूत सेतु! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण समिति ने की खास मुलाकात – दोनों राज्यों की समितियों में अनुभवों का आदान-प्रदान
Jharkhand

महिला सशक्तिकरण और बाल संरक्षण में बिहार-झारखंड का मजबूत सेतु! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण समिति ने की खास मुलाकात – दोनों राज्यों की समितियों में अनुभवों का आदान-प्रदान

March 19, 2026
मझिआँव नगर पंचायत में नई शुरुआत! नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा देवी और सभी पार्षदों ने ली शपथ – उपाध्यक्ष पद पर सुमन विश्वकर्मा की जीत, उपायुक्त ने दिया विकास का आह्वान
Jharkhand

मझिआँव नगर पंचायत में नई शुरुआत! नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा देवी और सभी पार्षदों ने ली शपथ – उपाध्यक्ष पद पर सुमन विश्वकर्मा की जीत, उपायुक्त ने दिया विकास का आह्वान

March 19, 2026
“झारखंड राइजिंग – ए ग्लोबल स्टोरी” का भव्य लोकार्पण! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो को भेंट की विशेष पुस्तक – दावोस-लंदन दौरे का पूरा प्रतिवेदन और विकास कार्यों का जीवंत चित्रण
Jharkhand

“झारखंड राइजिंग – ए ग्लोबल स्टोरी” का भव्य लोकार्पण! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो को भेंट की विशेष पुस्तक – दावोस-लंदन दौरे का पूरा प्रतिवेदन और विकास कार्यों का जीवंत चित्रण

March 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में घरेलू गैस पर प्रशासन की सख्ती! कालाबाजारी और टैंपरिंग पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी – उपायुक्त ने कहा: “अनियमितता बर्दाश्त नहीं”
  • महिला सशक्तिकरण और बाल संरक्षण में बिहार-झारखंड का मजबूत सेतु! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण समिति ने की खास मुलाकात – दोनों राज्यों की समितियों में अनुभवों का आदान-प्रदान
  • मझिआँव नगर पंचायत में नई शुरुआत! नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा देवी और सभी पार्षदों ने ली शपथ – उपाध्यक्ष पद पर सुमन विश्वकर्मा की जीत, उपायुक्त ने दिया विकास का आह्वान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.