Saturday, June 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में किशोरियों के स्वास्थ्य की नई ढाल! HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा

उपायुक्त दिनेश यादव ने सदर अस्पताल में दीप प्रज्वलन कर किया कार्यक्रम का उद्घाटन – 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को प्राथमिकता, प्रधानमंत्री मोदी के अभियान का हिस्सा

March 30, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में किशोरियों के स्वास्थ्य की नई ढाल! HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा
Share on FacebookShare on Twitter
  • सदर अस्पताल गढ़वा में HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

गढ़वा। आज दिनांक 30 मार्च 2026 को जिला स्वास्थ्य समिति, गढ़वा द्वारा सदर अस्पताल परिसर में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि* HPV वैक्सीन किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव प्रदान करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित, प्रभावी तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा अनुशंसित है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों के उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य के लिए इस टीकाकरण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर *सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी* ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि HPV वैक्सीन का मुख्य उद्देश्य 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की बच्चियों को सुरक्षा प्रदान करना है। वर्तमान में विशेष रूप से 14 वर्ष की आयु तक की बच्चियों को लक्षित किया गया है, जिनका 15वां वर्ष प्रारंभ हो चुका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टीका दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि HPV वायरस महिला एवं पुरुष दोनों में पाया जा सकता है। सामान्यतः मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) वाले व्यक्तियों में यह वायरस स्वतः समाप्त हो जाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर रूप धारण कर सकता है, विशेषकर किशोरियों में, जिससे सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि *देशभर में इस अभियान की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 मार्च को राजस्थान के अजमेर से की गई, जिसके उपरांत इसे सभी राज्यों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।*

कार्यक्रम के दौरान जन-जागरूकता पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि नियमित टीकाकरण से महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाया जा सकता है और भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।

जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों से पुनः आग्रह किया है कि वे अपनी बेटियों को HPV वैक्सीन अवश्य दिलवाएँ तथा इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Related Posts

मनरेगा कूप निर्माण में मरे हुए मजदूरों के नाम पर निकाल लिए ₹1.52 लाख, गढ़वा DC के जनता दरबार में फूटा भ्रष्टाचार का घड़ा!
Jharkhand

मनरेगा कूप निर्माण में मरे हुए मजदूरों के नाम पर निकाल लिए ₹1.52 लाख, गढ़वा DC के जनता दरबार में फूटा भ्रष्टाचार का घड़ा!

June 20, 2026
Re-NEET परीक्षा में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, गढ़वा के तीन केंद्रों पर धारा-163 लागू! SDO का कड़ा आदेश— “इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाए तो सीधे होगी जेल”
Jharkhand

Re-NEET परीक्षा में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, गढ़वा के तीन केंद्रों पर धारा-163 लागू! SDO का कड़ा आदेश— “इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाए तो सीधे होगी जेल”

June 19, 2026
नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, CM हेमंत सोरेन ने गले मिलकर दी बधाई; बोले— “अब संसद के उच्च सदन में गूंजेगी झारखंड की हुंकार”
Jharkhand

नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, CM हेमंत सोरेन ने गले मिलकर दी बधाई; बोले— “अब संसद के उच्च सदन में गूंजेगी झारखंड की हुंकार”

June 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मनरेगा कूप निर्माण में मरे हुए मजदूरों के नाम पर निकाल लिए ₹1.52 लाख, गढ़वा DC के जनता दरबार में फूटा भ्रष्टाचार का घड़ा!
  • Re-NEET परीक्षा में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, गढ़वा के तीन केंद्रों पर धारा-163 लागू! SDO का कड़ा आदेश— “इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाए तो सीधे होगी जेल”
  • नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, CM हेमंत सोरेन ने गले मिलकर दी बधाई; बोले— “अब संसद के उच्च सदन में गूंजेगी झारखंड की हुंकार”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.