Saturday, June 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने

जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि ने आमजनों की समस्याएं सुनीं, उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर सभी शिकायतें संबंधित विभागों को अग्रसारित

May 3, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने
Share on FacebookShare on Twitter

◆ जिला नियोजन पदाधिकारी ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को मामले किये गयें अग्रसारित

उपायुक्त गढ़वा अनन्य मित्तल के निदेशानुसार जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि ने आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को उनसे संबंधित मामले अग्रसारित किए गए। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को उपायुक्त द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को उनसे संबंधित मामले उन्हें भेजे गए।

उक्त जनसुनवाई में भंडरिया प्रखंड के जमौती निवासी सेवानिवृत्ति पंचायत सचिव तपसी राम ने आवेदन समर्पित करते हुए अपने सीमांकित रैयती भूमि को दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पिछले 40 वर्षों से उनके रैयती भूमि को दबंगो द्वारा कब्जा करके विवादित बना दिया गया है तथा उनके जमीन पर जबरन कब्जा किए हुए है। उन्होंने अपने भूमि का पुन: सीमांकन कराते हुए खुटागड़ी करने का अनुरोध किया है।

मंझिआंव प्रखंड के खरसोता निवासी सविता देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए अपना अंत्योदय राशन कार्ड संख्या- 202005377739 कल्पना चालू करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि उनके गांव के पीडीएस दुकान से राशन का नियमित उठाव किया जा रहा था परंतु कुछ दिनों बाद उक्त डीलर द्वारा राशन नहीं देने के चलते दूसरे पीडीएस डीलर के पास राशन कार्ड टैग करने के दौरान प्रज्ञा केंद्र के संचालक द्वारा उनका राशन कार्ड सरेंडर कर दिया गया, जिसके चलते कुछ माह से वे राशन का उठाव नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह एक गरीब महिला हैं। अतः उन्होंने उक्त राशन कार्ड को पुन: चालू कराने का अनुरोध किया है।

सदर प्रखंड के छतरपुर निवासी वकील अंसारी ने आवेदन समर्पित करते हुए मजदूरी का पैसा भुगतान नहीं करने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनके ही गांव के आसिफ अंसारी के यहां उन्होंने दो माह तक काम किया था तथा कुछ पैसे उधार भी दिए थें, जो कॉल मिलाकर लगभग ₹29500 होते है। उन्होंने बताया कि कार्य खत्म होने के बाद काफी प्रयासों के बाद भी मजदूरी का पैसा मांगने पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। अतः उन्होंने अपने मजदूरी का पैसा भुगतान कराने का अनुरोध किया है।

रमना प्रखंड के ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षरित आवेदन समर्पित करते हुए शौचालय निर्माण में फर्जीवाड़ा करने की शिकायत की है। आवेदक के रूप में प्रेम शंकर सिंह, सरस्वती देवी, कलावती देवी, बुधनी देवी, मीना देवी, सीमा देवी एवं सुदेश्वरी देवी शामिल हैं। उन्होंने अपने शिकायत में बताया कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में शौचालय का निर्माण दिखा दिया गया है परंतु स्थल पर किसी प्रकार का निर्माण नहीं हुआ है। उन्होंने शौचालय निर्माण में बंदरबाट करने का आरोप लगाया है तथा इसकी जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शेष अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु ग्रामीणों से प्राप्त आवेदन को उन्हें अग्रसारित किए गए।

Related Posts

आधी रात को अचानक सदर अस्पताल पहुंचे गढ़वा DC, राउंड पर खुद गायब मिलीं लेडी डॉक्टर! उपायुक्त का भयंकर गुस्सा— “अगले आदेश तक रोकें वेतन, नौकरी है या मज़ाक?”
Jharkhand

आधी रात को अचानक सदर अस्पताल पहुंचे गढ़वा DC, राउंड पर खुद गायब मिलीं लेडी डॉक्टर! उपायुक्त का भयंकर गुस्सा— “अगले आदेश तक रोकें वेतन, नौकरी है या मज़ाक?”

June 13, 2026
फरियादियों की सिसकियां सुन पिघले गढ़वा DC, चुनावी ड्यूटी में जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार को अनुकंपा पर नौकरी का आदेश! हक मारने वाले अफसरों को दी सख्त चेतावनी
Jharkhand

फरियादियों की सिसकियां सुन पिघले गढ़वा DC, चुनावी ड्यूटी में जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार को अनुकंपा पर नौकरी का आदेश! हक मारने वाले अफसरों को दी सख्त चेतावनी

June 13, 2026
सड़कों पर काल बनकर दौड़ने वाले वाहनों पर गढ़वा DC का बड़ा हंटर, बिना हेलमेट-ओवरस्पीडिंग पर लगेगा परमानेंट ब्रेक! लापरवाही करने वाले चालकों से वसूला ₹12.75 लाख जुर्माना
Jharkhand

सड़कों पर काल बनकर दौड़ने वाले वाहनों पर गढ़वा DC का बड़ा हंटर, बिना हेलमेट-ओवरस्पीडिंग पर लगेगा परमानेंट ब्रेक! लापरवाही करने वाले चालकों से वसूला ₹12.75 लाख जुर्माना

June 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • आधी रात को अचानक सदर अस्पताल पहुंचे गढ़वा DC, राउंड पर खुद गायब मिलीं लेडी डॉक्टर! उपायुक्त का भयंकर गुस्सा— “अगले आदेश तक रोकें वेतन, नौकरी है या मज़ाक?”
  • फरियादियों की सिसकियां सुन पिघले गढ़वा DC, चुनावी ड्यूटी में जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार को अनुकंपा पर नौकरी का आदेश! हक मारने वाले अफसरों को दी सख्त चेतावनी
  • सड़कों पर काल बनकर दौड़ने वाले वाहनों पर गढ़वा DC का बड़ा हंटर, बिना हेलमेट-ओवरस्पीडिंग पर लगेगा परमानेंट ब्रेक! लापरवाही करने वाले चालकों से वसूला ₹12.75 लाख जुर्माना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.