Sunday, March 15, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में जनता की आवाज! उपायुक्त दिनेश यादव ने जनता दरबार में सुनी शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश!

गढ़वा समाहरणालय में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने राशन गबन, पारा शिक्षक की दबंगई, लोन विलंब, और सड़क निर्माण अनियमितता की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।

July 9, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में जनता की आवाज! उपायुक्त दिनेश यादव ने जनता दरबार में सुनी शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश!
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त ने किया जनता दरबार आयोजन, आमजनों की समस्याएं सुनते हुए दिए आवश्यक निर्देश

गढ़वा। आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

जनता की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उपायुक्त श्री यादव ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति को अग्रसारित करते हुए त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कई मामलों में वहीं पर समाधान की दिशा में आवश्यक कदम भी उठाए गए।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, जिससे आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है, और इसी उद्देश्य से नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।

सर्वप्रथम सगमा प्रखंड के घघरी निवासी लालमोहन गुप्ता ने आवेदन समर्पित करते हुए बताया कि जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा उन्हें माह जून एवं जुलाई का राशन उठाव कर गबन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों माह में कुछेक लाभुकों को ही राशन वितरित किया गया, शेष का राशन वितरण न करते हुए गबन किया गया है। उन्होंने बताया कि लाभुकों द्वारा राशन के लिए डीलर से संपर्क करने पर दुर्व्यवहार किया जाता है। कई लाभुकों को विगत तीन चार माह से राशन नहीं दिए जाने की भी शिकायत की। उन्होंने जन वितरण प्रणाली दुकानदार से उपरोक्त प्रत्येक माह का राशन दिलाने एवं उचित कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। चिनिया प्रखंड के रानीचेरी निवासी मोहम्मद यासीन ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन समर्पित करते हुए उर्दू मध्य विद्यालय रानीचेरी के पारा शिक्षक मोहम्मद इरफान मंसूरी के दबंगई के संबंध में शिकायत किया है। उन्होंने बताया कि उक्त पारा शिक्षक द्वारा विद्यालय में उपस्थिति बनाकर पठन-पाठन का कार्य छोड़कर अपनी एलआईसी अभिकर्ता पत्नी के काम से बीमा करने हेतु विद्यालय से बाहर चले जाते हैं एवं पुन: छुट्टी के समय विद्यालय पहुंचकर उपस्थित बना लेते हैं। उनके द्वारा विद्यालय में कोई भी पठन-पाठन का कार्य नहीं किया जाता है। अतः उन्होंने अनुरोध किया है कि पूर्व में कार्यरत पारा शिक्षक मोहम्मद मोबीन अख्तर को पुनः उक्त विद्यालय में पदस्थापित करें ताकि पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से चल सके। कांडी प्रखंड के सोहगाड़ा निवासी कमल किशोर कुमार ने जनता दरबार में आवेदन समर्पित करते हुए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत स्वीकृति मिलने के बावजूद भी लोन का भुगतान अभी तक नहीं किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत उन्होंने वर्ष 2023 में ही आवेदन किया था, जिसका पंजीकरण भी हो चुका है परंतु लोन स्वीकृत होने के बावजूद भी करीब एक वर्षों से लोन मुहैया करने में टालमटोल किया जा रहा है। उन्होंने अनुरोध करते हुए लोन की राशि भुगतान कराने की मांग की। केतार प्रखंड के विनोद साह ने आवेदन समर्पित कर उपायुक्त को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत प्रखंड केतार के ग्राम खोनहर के तीनमुहान से छावनी श्मशान घाट तक पथ निर्माण में अनियमितता बरतने की बात से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके रैयती भूमि पर सड़क निर्माण का कार्य ठेकेदार द्वारा बाजबरदस्ती कराया जा रहा है। उन्होंने उपरोक्त मामलों की जांच कराते हुए रैयती भूमि पर सड़क निर्माण को रोकने अथवा उक्त भूमि का मुआवजा दिलाने हेतु आग्रह किया है।

Related Posts

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं

March 13, 2026
नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर
Jharkhand

नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर

March 13, 2026
झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!
Jharkhand

झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!

March 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
  • नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर
  • झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.