Friday, March 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में जनता की पुकार पर उपायुक्त का त्वरित एक्शन: भूमि विवाद, मुआवजा और राशन घोटाले की शिकायतों पर सख्त निर्देश!

उपायुक्त दिनेश यादव ने जनता दरबार में सुनीं राशन, पेंशन, और आवास की समस्याएँ, प्रखंड स्तर पर मंगलवार-शुक्रवार को जन सुनवाई का ऐलान।

September 13, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में जनता की पुकार पर उपायुक्त का त्वरित एक्शन: भूमि विवाद, मुआवजा और राशन घोटाले की शिकायतों पर सख्त निर्देश!
Share on FacebookShare on Twitter

◆ उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित

◆ आम जनता के समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु जिला एवं प्रखंड स्तर पर भी होता है जनता दरबार का आयोजन- उपायुक्त

उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

उपायुक्त श्री यादव के समक्ष अपनी समस्याओं को रखते हुए सर्वप्रथम डंडई प्रखंड के अलीमुद्दीन अंसारी ने आवेदन समर्पित करते हुए बताया कि तीन-चार साल पूर्व उन्होंने इसमाइल अंसारी से दो कट्ठा जमीन 02 लाख 20 हज़ार में खरीदी थी। परंतु विक्रेता द्वारा अभी तक क्रेता को उक्त भूमि पर दखल कब्जा नहीं करने दिया जा रहा है एवं जबरन उक्त भूमि पर विक्रेता द्वारा ही भवन निर्माण किया जा रहा है। क्रेता अलीमुद्दीन अंसारी को ना तो भूमि पर दखल कब्जा करने दिया जा रहा है और ना ही पैसा वापस किया जा रहा है। उन्होंने उपायुक्त से उक्त मामले में उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। केतार प्रखंड के परती कुशवानी निवासी दीपक कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग के सहाय्य शाखा से डूब कर मृत्यु होने के उपरांत मिलने वाली सहायता राशि के संबंध में आवेदन समर्पित किया। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री दिव्या रानी की मृत्यु सोन नदी में नहाने के दौरान डूब कर हो गई है। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग से मिलने वाली सहायता/मुआवजा राशि हेतु उन्होंने सभी कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर ली है परंतु अभी तक मुआवजा राशि का भुगतान किसी कारणवश लंबित है। अत: उन्होंने मुआवजा राशि के भुगतान हेतु अनुरोध किया है। प्रखंड भंडरिया के नौका-मरदा निवासी ग्रामीणों ने राशन वितरण में जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा गड़बड़ी करने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि जन वितरण प्रणाली दुकान गुलाब महिला समूह द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरती जाती है। कई बार अंगूठा लगवा लेने के बाद सैकड़ो लोगों को राशन से वंचित कर दिया जाता है। उन्होंने मामले की जांच कराते हुए उचित कार्रवाई करने एवं बकाया राशन को वितरित कराने का अनुरोध किया है। रमना प्रखंड के मड़वनिया निवासी नन्हकू प्रजापति ने सड़क चौड़ीकरण में अधिग्रहण किए गए भूमि के विरुद्ध मुआवजे की मांग हेतु आवेदन समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि अधिग्रहण किए गए कूल भूमि में से चार डिसमिल भूमि का मुआवजा राशि लंबित है। उन्होंने शेष अधिगृहित भूमि के मुआवजा भुगतान करने का अनुरोध किया है।

इसी प्रकार बारी-बारी से लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री यादव द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बताया कि आम जनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु जिला स्तर एवं सभी प्रखंडों में सप्ताह के दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें संबंधित व्यक्ति अपनी समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रख सकते हैं एवं निदान पा सकते हैं।

Related Posts

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
Jharkhand

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव

March 12, 2026
असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
Jharkhand

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”

March 10, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
  • असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.