Friday, April 3, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में जनता की पुकार पर उपायुक्त का एक्शन: मृत्यु प्रमाण पत्र, आंगनबाड़ी चयन, और भूमि विवाद समाधान के लिए सख्त निर्देश!

उपायुक्त दिनेश यादव ने जनता दरबार में सुनीं राशन, पेंशन, मुआवजा, और अतिक्रमण की शिकायतें, त्वरित कार्रवाई का आदेश।

September 2, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में जनता की पुकार पर उपायुक्त का एक्शन: मृत्यु प्रमाण पत्र, आंगनबाड़ी चयन, और भूमि विवाद समाधान के लिए सख्त निर्देश!
Share on FacebookShare on Twitter

◆ उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित

उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

सर्वप्रथम नगर परिषद गढ़वा निवासी किरण तिर्की ने आवेदन समर्पित करते हुए अपने पति स्वर्गीय मार्टिन कच्छप का मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनके पति मार्टिन कच्छप की मृत्यु होने के उपरांत मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु नगर परिषद कार्यालय गढ़वा में दिनांक 16 मई 2025 को आवेदन किया गया था। परंतु इतने दिनों के बाद भी नगर परिषद कार्यालय गढ़वा द्वारा उनके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया गया है जिसके कारण उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अतः उन्होंने अनुरोध किया है कि उनके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की दिशा में अग्रेत्तर कार्रवाई करने की कृपा की जाए ताकि मृत्युपरांत अनुदान के रूप में सहायता राशि/पारिवारिक लाभ मिल सके एवं अन्य संबंधित कार्य किया जा सके। सगमा प्रखंड के ग्राम दुसैया निवासी बसंती देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए फर्जी तरीके से आंगनबाड़ी सेविका का चयन करने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका के द्वारा बिना उचित तरीके से ग्रामसभा कराते हुए कम योग्यताधारी अभ्यर्थी को आंगनबाड़ी सेविका के रूप में चयनित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका द्वारा प्रलोभन देकर कुछ गिने चुने ग्रामीणों द्वारा उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कराकर बिना ग्राम सभा कराये एवं बिना नियमावली पढ़कर सुनाए ही आंगनबाड़ी सेविका का चयन कर लिया गया है। इस मामले में पोषक क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आंगनबाड़ी सेविका के लिए तीन अभ्यर्थी थें, जिनमें से दो लोग उच्च योग्यताधारी वाले थें। परंतु नियमों को ताक पर रखते हुए कम योग्यताधारी अभ्यर्थी का चयन बिना ग्राम सभा कराई ही कर लिया गया है, जो गड़बड़ी को प्रदर्शित करता है। अतः उन्होंने उपायुक्त से पुनः ग्रामसभा कराते हुए पारदर्शी तरीके से उच्च योग्यताधारी अभ्यर्थी का चयन करने हेतु अनुरोध किया है। नगर ऊंटारी प्रखंड के ग्राम बिलासपुर निवासी बासमती कुंवर ने आवेदन समर्पित करते हुए सड़क निर्माण में अपने भूमि को अधिग्रहीत करने के विरुद्ध मुआवजा भुगतान नहीं होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि ग्राम बिलासपुर में खाता संख्या 190, प्लॉट संख्या 787 में उनका मकान निर्मित था, जिसे NH-75 सड़क चौड़ीकरण के दौरान अधिग्रहित कर ली गई है। मुआवजा से संबंधित सभी कागजात उन्होंने जिला भू-अर्जन कार्यालय गढ़वा में समर्पित किया है परंतु संबंधित मुआवजा राशि अभी तक अप्राप्त है। अतः उन्होंने मुआवजा राशि भुगतान कराने के लिए अनुरोध किया है। रमना प्रखंड के करचा निवासी भोला प्रजापति ने आवेदन समर्पित करते हुए अपने ही गांव के सहवीर राम महरा पर भूमि हड़पने एवं जान माल की क्षति पहुंचाने हेतु धमकी देने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि सहवीर राम महरा द्वारा उनके पिता की मृत्यु उपरांत फर्जी केवाला तैयार करते हुए उन्हें उनकी भूमि से हटने को कहा जा रहा है एवं विरोध करने पर जान माल की क्षति पहुंचाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने थाना एवं अंचल में आवेदन समर्पित किया है परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अतः उन्होंने संबंधित मामले की जांच कराते हुए उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

इसी प्रकार बारी-बारी से लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री यादव द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश
  • गढ़वा में अनुकंपा नियुक्ति पर बड़ा फैसला! 8 आश्रितों को मिली नौकरी की सिफारिश, उपायुक्त ने पारदर्शिता पर दिया सख्त निर्देश
  • मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.