Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, केन्द्राधीक्षकों को मिली खास ट्रेनिंग! नोडल अफसर का हुक्म— “कदाचारमुक्त माहौल में ही होगी परीक्षा”

आगामी 19 जुलाई को 15 केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित होगा इम्तिहान; SDO कुमार मयंक भूषण और DEO जगरन्नाथ लोहरा ने परखीं तैयारियां; SOP का कड़ाई से पालन करने का निर्देश

July 10, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, केन्द्राधीक्षकों को मिली खास ट्रेनिंग! नोडल अफसर का हुक्म— “कदाचारमुक्त माहौल में ही होगी परीक्षा”
Share on FacebookShare on Twitter
  • झारखण्ड क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता प्रतियोगिता परीक्षा–2024 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर केन्द्राधीक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

गढ़वा। आगामी 19 जुलाई 2026 को तीन पालियों में आयोजित होने वाली झारखण्ड क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता प्रतियोगिता परीक्षा–2024 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 09 जुलाई 2026 को अनुमण्डल पदाधिकारी, गढ़वा-सह-नोडल पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरन्नाथ लोहरा भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान गढ़वा जिले में निर्धारित 15 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा संचालन से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अध्यक्षीय संबोधन में अनुमण्डल पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी ने कहा कि परीक्षा का सफल संचालन सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा संचालन के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर समयबद्ध व्यवस्था, अभ्यर्थियों के सुगम प्रवेश, सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन तथा कदाचारमुक्त वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में परीक्षा से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा केन्द्राधीक्षकों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें परीक्षा के प्रत्येक चरण के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षकों के समन्वित प्रयास से परीक्षा का आयोजन सफल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।

Related Posts

गढ़वा में अवैध शराब माफियाओं पर उत्पाद विभाग का ‘बुलडोजर’ एक्शन! हरादाग में धधकती भट्ठियां ध्वस्त; 1000 किलो जावा-महुआ मटियामेट
Jharkhand

गढ़वा में अवैध शराब माफियाओं पर उत्पाद विभाग का ‘बुलडोजर’ एक्शन! हरादाग में धधकती भट्ठियां ध्वस्त; 1000 किलो जावा-महुआ मटियामेट

July 10, 2026
गढ़वा की ‘धाकड़’ बेटी लक्ष्मी कुमारी ने रिंग में गाड़े झंडे, नेशनल बॉक्सिंग में जीता सिल्वर! DC पशुपति नाथ मिश्रा ने किया भव्य सम्मान
Jharkhand

गढ़वा की ‘धाकड़’ बेटी लक्ष्मी कुमारी ने रिंग में गाड़े झंडे, नेशनल बॉक्सिंग में जीता सिल्वर! DC पशुपति नाथ मिश्रा ने किया भव्य सम्मान

July 10, 2026
वोटर लिस्ट से नहीं छूटेगा एक भी भारतीय नाम! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने फूंका SIR 2026 का बिगुल; 30 जुलाई तक घर-घर जाकर इन्यूमरेशन फॉर्म बांटेंगी BLO; गलत जानकारी देने पर जेल!
Jharkhand

गढ़वा प्रशासन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 1.45 लाख से अधिक पेंशनभोगियों का भुगतान शत-प्रतिशत पूरा! जून 2026 तक एक भी लाभुक नहीं छूटा; खातों में सीधे पहुंची राशि

July 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में अवैध शराब माफियाओं पर उत्पाद विभाग का ‘बुलडोजर’ एक्शन! हरादाग में धधकती भट्ठियां ध्वस्त; 1000 किलो जावा-महुआ मटियामेट
  • गढ़वा में झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, केन्द्राधीक्षकों को मिली खास ट्रेनिंग! नोडल अफसर का हुक्म— “कदाचारमुक्त माहौल में ही होगी परीक्षा”
  • गढ़वा की ‘धाकड़’ बेटी लक्ष्मी कुमारी ने रिंग में गाड़े झंडे, नेशनल बॉक्सिंग में जीता सिल्वर! DC पशुपति नाथ मिश्रा ने किया भव्य सम्मान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.