Tuesday, November 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गृह प्रवेश की खुशियों से रोशन हुए गढ़वा के ग्रामीण आशियाने! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत अबुआ आवास के लाभुकों ने नए घरों में किया प्रवेश

नगर ऊंटारी और रमना प्रखंड में विकास योजनाओं का शिलान्यास और पौधारोपण; स्वच्छता और नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ विद्यालयों में गूंजी झारखंड की गौरव गाथा

November 17, 2026
in Jharkhand, Top News
गृह प्रवेश की खुशियों से रोशन हुए गढ़वा के ग्रामीण आशियाने! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत अबुआ आवास के लाभुकों ने नए घरों में किया प्रवेश
Share on FacebookShare on Twitter
  • *झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत गढ़वा में विकास, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का दिखा संगम*
  • *अबुआ आवास के लाभुकों ने किया नए घरों में गृह प्रवेश, फलदार पौधों का हुआ रोपण; ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास कर विकास कार्यों को मिली गति*
  • *विद्यालयों में भी ‘विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव’ के तहत आयोजित हुईं विविध गतिविधियां*
    **************************************

गढ़वा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा (17 से 28 नवंबर 2026) के अवसर पर जिले में विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में प्रखंड नगर उंटारी एवं रमना में अबुआ आवास योजना के लाभुकों के गृह प्रवेश, फलदार पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वच्छता एवं नशा मुक्ति शपथ तथा वीबी-जी राम जी योजना अंतर्गत ग्रामीण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया।

*नगर उंटारी प्रखंड के सुलसुलिया में अबुआ आवास के लाभुकों ने किया गृह प्रवेश*

प्रखंड नगर उंटारी अंतर्गत ग्राम पंचायत हलिवंताकला के ग्राम सुलसुलिया में उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रेमलता मुर्मू की उपस्थिति में अबुआ आवास योजना के तहत नवनिर्मित आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लाभुक श्रीमती नीरावती देवी एवं श्री रामजन्म दूबे ने अपने नए आवास में गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर लाभुकों के आवास परिसर में फलदार पौधों का रोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरित एवं स्वच्छ परिवेश को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

इसके उपरांत ग्राम सुलसुलिया स्थित छठ घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने एवं नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान ग्रामीणों से अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों एवं जलाशयों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की गई।

वहीं, ग्राम हलिवंताकला में वीबी-जी राम जी के अंतर्गत बनारसी पासवान के घर से प्राथमिक विद्यालय तक जीएसबी सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। इस योजना के पूर्ण होने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के आधारभूत संरचना विकास को गति मिलेगी।

*रमना प्रखंड में छह लाभुक परिवारों ने नए आवास में किया गृह प्रवेश*

प्रखंड रमना में भी स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत भवन, रमना परिसर में पौधारोपण के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

इसके पश्चात ग्राम पंचायत रमना में अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित आवासों में छह लाभुक परिवारों का गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। गृह प्रवेश करने वाले लाभुकों में श्रीमती नीरा देवी, श्रीमती प्रतीमा देवी, श्रीमती सरस्वती देवी, श्रीमती शिलवंती देवी, श्रीमती कांती देवी तथा श्रीमती सुषमा देवी का नाम शामिल हैं।

इस अवसर पर सभी लाभुक परिवारों के आवास परिसर में फलदार पौधों का रोपण भी किया गया। गृह प्रवेश के अवसर पर लाभुक परिवारों में खुशी एवं उत्साह का माहौल रहा। सरकार की आवास योजना के माध्यम से पक्के आवास का सपना साकार होने पर लाभुकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

वहीं, वीबी-जी राम जी के अंतर्गत ग्राम बहियारकला में फेभर ब्लॉक से सुखड़ा नाला तक मिट्टी-मोरम पथ निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

*विकास के साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्त समाज का संदेश*

दोनों प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता पर विशेष बल दिया गया। गृह प्रवेश कार्यक्रम के साथ फलदार पौधारोपण की पहल ग्रामीण परिवारों को हरित पर्यावरण के प्रति प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान एवं स्वच्छता और नशा मुक्ति की शपथ के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।

नगर उंटारी एवं रमना में आयोजित उक्त कार्यक्रमों के दौरान डीडीसी के अतिरिक्त जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी, रमना प्रखंड प्रमुख, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी, सहायक परियोजना पदाधिकारी, डीआरडीए, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंचायती राज सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

*विद्यालयों में ‘विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव’ के तहत हुईं विविध गतिविधियां*

इधर, झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ‘झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह : विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव’ कार्यक्रम के तहत आज जिले के सभी विद्यालयों में विभिन्न शैक्षणिक, रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को झारखंड के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति, महापुरुषों, वीर सपूतों एवं आंदोलनकारियों के योगदान तथा राज्य की विकास यात्रा से परिचित कराने का प्रयास किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, रचनात्मक सोच विकसित करने तथा राज्य की सांस्कृतिक विरासत एवं गौरव के प्रति जागरूक बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

*जनभागीदारी से साकार होगा विकसित एवं समृद्ध झारखंड का संकल्प*

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूत करना, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देना तथा नई पीढ़ी को राज्य की गौरवशाली विरासत से जोड़ना है।

जिला प्रशासन द्वारा स्थापना दिवस पखवाड़ा के दौरान जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी आयोजन पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि जनभागीदारी के माध्यम से विकास, सामाजिक जागरूकता एवं समृद्ध झारखंड के संकल्प को और मजबूत किया जा सके।

Related Posts

स्थापना दिवस पखवाड़े की धूम के लिए गढ़वा प्रशासन ने कसी कमर! 17 से 28 नवंबर तक खेल, संस्कृति, ‘गृह प्रवेश’ और रोजगार अभियानों से गुलजार रहेगा पूरा जिला
Jharkhand

स्थापना दिवस पखवाड़े की धूम के लिए गढ़वा प्रशासन ने कसी कमर! 17 से 28 नवंबर तक खेल, संस्कृति, ‘गृह प्रवेश’ और रोजगार अभियानों से गुलजार रहेगा पूरा जिला

November 17, 2026
धरती आबा को नमन और स्वच्छता का महाअभियान! स्थापना दिवस पर गढ़वा में डीसी-एसपी ने खुद उठाया झाड़ू, दानरो नदी घाट पर किया श्रमदान
Jharkhand

धरती आबा को नमन और स्वच्छता का महाअभियान! स्थापना दिवस पर गढ़वा में डीसी-एसपी ने खुद उठाया झाड़ू, दानरो नदी घाट पर किया श्रमदान

November 17, 2026
ओमान के नरक से सुरक्षित वतन लौटी लोहरदगा की बेटी! राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और भारतीय दूतावास के प्रयासों से टला बड़ा संकट
Jharkhand

ओमान के नरक से सुरक्षित वतन लौटी लोहरदगा की बेटी! राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और भारतीय दूतावास के प्रयासों से टला बड़ा संकट

November 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गृह प्रवेश की खुशियों से रोशन हुए गढ़वा के ग्रामीण आशियाने! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत अबुआ आवास के लाभुकों ने नए घरों में किया प्रवेश
  • स्थापना दिवस पखवाड़े की धूम के लिए गढ़वा प्रशासन ने कसी कमर! 17 से 28 नवंबर तक खेल, संस्कृति, ‘गृह प्रवेश’ और रोजगार अभियानों से गुलजार रहेगा पूरा जिला
  • धरती आबा को नमन और स्वच्छता का महाअभियान! स्थापना दिवस पर गढ़वा में डीसी-एसपी ने खुद उठाया झाड़ू, दानरो नदी घाट पर किया श्रमदान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.