Friday, September 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में 19 जुलाई को परीक्षा का महा-कड़ा पहरा, परीक्षा केंद्रों के पास लागू रहेगी धारा-163; जैमर और HHMD से होगी परीक्षार्थियों की चेकिंग!

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने 15 केंद्रों के लिए बुलाई हाई-लेवल मीटिंग; तीन पालियों में होगी झारखण्ड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह बैन

July 18, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में 19 जुलाई को परीक्षा का महा-कड़ा पहरा, परीक्षा केंद्रों के पास लागू रहेगी धारा-163; जैमर और HHMD से होगी परीक्षार्थियों की चेकिंग!
Share on FacebookShare on Twitter
  • ▫️उपायुक्त ने झारखण्ड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को लेकर पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों के साथ की बैठक
  • ▫️परीक्षा केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का दिया निदेश
  • ▫️शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन कराने का निदेश

झारखण्ड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संबंधित पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गयें।

*झारखण्ड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का आयोजन दिनांक- 19.07.2026 को तीन पालियों में निर्धारित किया गया है, जिसके लिए गढ़वा जिला में भी 15 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। आयोग द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए तीनों पालियों (प्रथम पाली 8:30 से 10:30 AM- Reporting time 7:00AM to 8:00 AM, द्वितीय पाली 11:30 से 1:30 PM एवं तृतीय पाली 3:30 से 5:30 PM- Reporting time 2:00 PM to 3:00 PM) में ससमय परीक्षा प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया।*

आगामी 19 जुलाई 2026 को आयोजित किए जाने वाले झारखण्ड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को लेकर उपायुक्त श्री मिश्रा ने उक्त सभी परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं यथा- पेयजल एवं शौचालय, समुचित साफ-सफाई, लाइटिंग, निर्धारित संख्या में परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के साथ सभी कार्य समयबद्ध रूप से करने का निर्देश दिया, ताकि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को समस्या का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त ने कहा कि उक्त परीक्षा की तिथियों के दिन फ्लाइंग स्क्वायड टीम, पुलिस कर्मी एवं दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी सक्रिय होकर कदाचार मुक्त परीक्षा का संपादन करना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी परीक्षा केन्द्रों के आस-पास अवांछनीय तत्व एकत्र नहीं हो, इसके लिए संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रांतर्गत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू करने का निदेश दिया गया।

बैठक में उनके द्वारा प्रतिनियुक्त सभी संबंधित दंडाधिकारियों/पदाधिकारियों को सभी केन्द्रों पर निर्गत निदेश के अनुरूप सभी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गयें। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की तिथि को वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी तथा HHMD टूल्स अनिवार्य रूप से उपयोग कराने का निर्देश दिए गयें, जिससे कोई भी परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न कर सके। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों को मोबाईल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, डिजिटल डायरी, कैलकुलेटर, पेजर, गेजेट्स तथा लॉग बुक, पुस्तक, नोट बुक, स्मार्ट वॉच, बैग और किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

परीक्षार्थियों की प्रवेश द्वार पर HHMD से जाँच की जायेगी। उन्होंने स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झारखण्ड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का आयोजन झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग, राँची द्वारा निर्गत परीक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया-2025 के दिशा-निर्देश के अनुसार स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध है।

बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि आयोग द्वारा इस विषयांकित परीक्षा में सम्मिलित सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा देने की अवधि में बॉयोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था की गयी है। इसे लेकर परीक्षा केन्द्रों में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी को निदेश दिया गया कि बायोमेट्रिक डाटा संग्रहण का गहन रूप से पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण करेंगे, जिससे कोई परीक्षार्थी बायोमेट्रिक उपस्थिति कराने से वंचित नहीं रह सके।

उक्त मौके पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा मयंक भूषण, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, जिला नज़ारत उप समाहर्ता धीरज प्रकाश, डीएलएओ राजेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, कोषागार पदाधिकारी प्रशांत मिंज, सभी संबंधित केन्द्राधीक्षक एवं परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, पुलिस के पदाधिकारी व अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related Posts

मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! गढ़वा के आर० के० पब्लिक स्कूल की बसों में मिलीं भारी कमियां; नशे में धुत मिला ड्राइवर, 15 सीटर बस में ठूंसे 32 बच्चे
Jharkhand

मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! गढ़वा के आर० के० पब्लिक स्कूल की बसों में मिलीं भारी कमियां; नशे में धुत मिला ड्राइवर, 15 सीटर बस में ठूंसे 32 बच्चे

September 10, 2026
मतदाता सूची में गड़बड़ी की तो खैर नहीं! गढ़वा में SIR-2026 को लेकर CSC संचालकों को सख्त चेतावनी; फर्जी डेटा पर सीधे दर्ज होगी FIR
Jharkhand

मतदाता सूची में गड़बड़ी की तो खैर नहीं! गढ़वा में SIR-2026 को लेकर CSC संचालकों को सख्त चेतावनी; फर्जी डेटा पर सीधे दर्ज होगी FIR

September 10, 2026
मझिआंव में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! रेड बुल और स्टिंग समेत 115 उत्पादों पर नकेल; नामी मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल
Jharkhand

मझिआंव में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! रेड बुल और स्टिंग समेत 115 उत्पादों पर नकेल; नामी मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल

September 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! गढ़वा के आर० के० पब्लिक स्कूल की बसों में मिलीं भारी कमियां; नशे में धुत मिला ड्राइवर, 15 सीटर बस में ठूंसे 32 बच्चे
  • मतदाता सूची में गड़बड़ी की तो खैर नहीं! गढ़वा में SIR-2026 को लेकर CSC संचालकों को सख्त चेतावनी; फर्जी डेटा पर सीधे दर्ज होगी FIR
  • मझिआंव में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! रेड बुल और स्टिंग समेत 115 उत्पादों पर नकेल; नामी मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.