Friday, November 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! खरीफ फसल बीमा 2026 के तहत 95 हजार से अधिक आवेदन स्वीकृत, डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने दी वित्तीय सुरक्षा को हरी झंडी

जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में 54,655 हेक्टेयर से अधिक बीमित भूमि का सत्यापन अनुमोदित; दस्तावेजों में गड़बड़ी के कारण 5,655 आवेदन किए गए अस्वीकृत

October 30, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! खरीफ फसल बीमा 2026 के तहत 95 हजार से अधिक आवेदन स्वीकृत, डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने दी वित्तीय सुरक्षा को हरी झंडी
Share on FacebookShare on Twitter
  • *खरीफ फसल बीमा 2026 : गढ़वा जिले के 95,019 किसानों के आवेदन स्वीकृत*
  • *जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में 54,655.67 हेक्टेयर में बीमित फसलों का सत्यापन अनुमोदित*
    **************************************

गढ़वा। आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ मौसम 2026 में बीमित किसानों के अधिसूचित क्षेत्र एवं बीमित फसलों के सत्यापन को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीमा कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए आवेदनों एवं संबंधित दस्तावेजों की गुणवत्ता जांच के उपरांत प्राप्त प्रतिवेदन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि खरीफ मौसम 2026 के लिए जिले के किसानों द्वारा कुल *1,00,674 आवेदन* किए गए, जिनके अंतर्गत कुल *72,611.36 हेक्टेयर* कृषि भूमि का बीमा कराया गया।

बीमा कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, दस्तावेजों की गुणवत्ता जांच एवं सत्यापन के दौरान विभिन्न दस्तावेजी विसंगतियों के कारण कुल *5,655 आवेदन, जिनका रकबा 17,955.69 हेक्टेयर है, अस्वीकृत* किए गए। वहीं, शेष *95,019 आवेदन, जिनका कुल रकबा 54,655.67 हेक्टेयर है, को जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।*

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मिश्रा ने फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विशेष बल दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए योजना के कार्यों का सुचारू एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि फसल बीमा योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य अधिसूचित जोखिमों के कारण फसलों को होने वाले नुकसान की स्थिति में पात्र किसानों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना तथा कृषि क्षेत्र में जोखिम कम कर किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना है। झारखंड जैसे कृषि प्रधान राज्य में यह योजना किसानों को खेती के प्रति आर्थिक सुरक्षा एवं भरोसा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

बैठक में अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, जिला सहकारिता पदाधिकारी कुमारदीप एक्का, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, प्रबंध निदेशक, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड, परियोजना प्रबंधक, आत्मा, जिला समन्वयक, बीमा कंपनी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

 

Related Posts

चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ के खतरे के बीच अलर्ट मोड में झारखंड सरकार! मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संभाला मोर्चा, उपायुक्त से सिविल सर्जन तक को दिए सख्त निर्देश
Jharkhand

चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ के खतरे के बीच अलर्ट मोड में झारखंड सरकार! मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संभाला मोर्चा, उपायुक्त से सिविल सर्जन तक को दिए सख्त निर्देश

November 20, 2026
गढ़वा के नागरिकों के लिए जरूरी सूचना! शुक्रवार 20 नवंबर को होने वाली उपायुक्त की साप्ताहिक जनसुनवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित
Jharkhand

गढ़वा के नागरिकों के लिए जरूरी सूचना! शुक्रवार 20 नवंबर को होने वाली उपायुक्त की साप्ताहिक जनसुनवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित

November 20, 2026
प्रकृति और प्रगति का अनूठा संगम! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक, बोले— जंगलों के विकास में स्थानीय लोगों का हित और वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि
Jharkhand

प्रकृति और प्रगति का अनूठा संगम! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक, बोले— जंगलों के विकास में स्थानीय लोगों का हित और वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि

November 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ के खतरे के बीच अलर्ट मोड में झारखंड सरकार! मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संभाला मोर्चा, उपायुक्त से सिविल सर्जन तक को दिए सख्त निर्देश
  • गढ़वा के नागरिकों के लिए जरूरी सूचना! शुक्रवार 20 नवंबर को होने वाली उपायुक्त की साप्ताहिक जनसुनवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित
  • प्रकृति और प्रगति का अनूठा संगम! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक, बोले— जंगलों के विकास में स्थानीय लोगों का हित और वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.