Monday, March 16, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में जमीन विवाद का अंत! उपायुक्त दिनेश यादव की अगुवाई में शांतिपूर्ण समाधान के लिए बड़ी बैठक!

गढ़वा समाहरणालय में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव और SP अमन कुमार ने जमीन विवादों के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के लिए राजस्व-पुलिस समन्वय पर जोर दिया।

July 11, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में जमीन विवाद का अंत! उपायुक्त दिनेश यादव की अगुवाई में शांतिपूर्ण समाधान के लिए बड़ी बैठक!
Share on FacebookShare on Twitter
  • जमीन विवाद के समाधान को लेकर समाहरणालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

गढ़वा। आज समाहरणालय सभागार में ज़िले में भूमि विवादों से उत्पन्न स्थिति पर नियंत्रण एवं समाधान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव ने की। बैठक में विवादों के कारण, वर्तमान स्थिति और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के उपायों पर गहन मंथन किया गया।

उपायुक्त ने कहा कि शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी सीओ एवं थाना प्रभारियों को परस्पर समन्वय के साथ विवादों का शांतिपूर्ण, न्यायसंगत और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। न्यायालय स्तर के मामलों में पीड़ितों को सही जानकारी देते हुए उचित मार्गदर्शन देने पर भी बल दिया गया।

उन्होंने कहा कि जिले में जमीन संबंधित समस्या बहुत ही अधिक है। प्रायः जनसुनवाई के क्रम में जमीन संबंधित मामलों के आवेदन देखने को मिलते है। यह भी देखने को मिलता है कि लोग गलत दस्तावेज का उपयोग कर जमीन की खरीद बिक्री करते हैं। सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी जमीन संबंधित विवादों का निपटारा जल्द से जल्द करने का प्रयास करें, उसे रोककर ना रखें। उन्होंने ऐसे विवादों की समयबद्ध समीक्षा एवं समाधान हेतु राजस्व व पुलिस विभाग को समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार ने कहा कि थाना दिवस के माध्यम से भूमि विवादों का समाधान किया जाए। ऐसे मामलों में जहां बंटवारा हो, वहां वीडियोग्राफी अवश्य की जाए, ताकि भविष्य में कोई भ्रम की स्थिति न उत्पन्न हो। उन्होंने 144 के आदेश में स्पष्ट तिथि का उल्लेख करने और सभी भूमि अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

इस बैठक में उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, तीनों अनुमंडलो के अनुमंडल पदाधिकारी, तीनों अनुमंडलो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी सहित राजस्व विभाग के कर्मी मौजूद थे।

 

Related Posts

झारखंड की आदिवासी संस्कृति को नया बाजार मिला! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करमटोली चौक में “जोहारग्राम – मेड इन झारखंड” शोरूम का किया उद्घाटन – ट्राइबल साड़ी, टी-शर्ट, बंडी से लेकर ज्वेलरी तक सब कुछ एक छत के नीचे!
Jharkhand

झारखंड की आदिवासी संस्कृति को नया बाजार मिला! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करमटोली चौक में “जोहारग्राम – मेड इन झारखंड” शोरूम का किया उद्घाटन – ट्राइबल साड़ी, टी-शर्ट, बंडी से लेकर ज्वेलरी तक सब कुछ एक छत के नीचे!

March 15, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं

March 13, 2026
नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर
Jharkhand

नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर

March 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड की आदिवासी संस्कृति को नया बाजार मिला! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करमटोली चौक में “जोहारग्राम – मेड इन झारखंड” शोरूम का किया उद्घाटन – ट्राइबल साड़ी, टी-शर्ट, बंडी से लेकर ज्वेलरी तक सब कुछ एक छत के नीचे!
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
  • नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.