Saturday, October 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा के रसीले आम और तीखी अदरक का मचेगा दुनिया में डंका! जिला निर्यात योजना में होंगे शामिल; DC ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय निर्यात संवर्धन समिति (DLEPC) की बैठक में बड़ा फैसला; कालीन और अरहर के साथ-साथ अब फलों व कृषि उत्पादों को भी मिलेगा ग्लोबल बाजार

October 10, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा के रसीले आम और तीखी अदरक का मचेगा दुनिया में डंका! जिला निर्यात योजना में होंगे शामिल; DC ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter
  • *गढ़वा के आम और अदरक को जिला निर्यात कार्ययोजना में शामिल करने की पहल, उपायुक्त ने दिए निर्देश*
  • *जिला स्तरीय निर्यात संवर्धन समिति की बैठक में स्थानीय उत्पादों, कारीगरों एवं व्यवसाय को बढ़ावा देने पर जोर*
    **************************************

गढ़वा। समाहरणालय स्थित उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के कार्यालय कक्ष में आज जिला स्तरीय निर्यात संवर्धन समिति (District Level Export Promotion Committee–DLEPC) की बैठक ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में जिले के स्थानीय उत्पादों की पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विकसित करने तथा उनके संवर्धन के लिए जिला कार्ययोजना तैयार करने को लेकर चर्चा की गई।

भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में निर्यात की संभावनाओं वाले उत्पादों एवं प्राथमिकता आधारित कार्य बिंदुओं को चिह्नित कर उनके विकास के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जानी है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री मिश्रा ने संबंधित पदाधिकारियों को गढ़वा जिले के विशिष्ट उत्पादों की पहचान करते हुए जिला कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र (DIC), गढ़वा-सह-सदस्य सचिव रघुवर सिंह ने जिले के एक जिला एक उत्पाद (One District One Product–ODOP) के अंतर्गत चिह्नित उत्पादों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गढ़वा जिले में कालीन एवं अरहर सहित अन्य उत्पादों को इस पहल के तहत चिह्नित किया गया है।

उपायुक्त ने जिले में आम एवं अदरक की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इन उत्पादों को जिला कार्ययोजना में शामिल करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके लिए जिला कृषि पदाधिकारी तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के जिला कार्यक्रम प्रबंधक को संबंधित उत्पादों के उत्पादन, उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक आंकड़े उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि कार्ययोजना को तथ्यपरक एवं प्रभावी बनाया जा सके।

  • *स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बाजार, कारीगरों एवं व्यवसाय को मिलेगा प्रोत्साहन*

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि जिला स्तरीय निर्यात संवर्धन समिति के माध्यम से जिले के स्थानीय उत्पादों की पहचान कर उनके विकास, विपणन एवं निर्यात की संभावनाओं को प्रोत्साहित किया जा सकता है। इससे स्थानीय उत्पादकों, कारीगरों, उद्यमियों एवं व्यवसायियों को नए अवसर प्राप्त होने के साथ-साथ उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल की जा सकेगी।

जिला कार्ययोजना के माध्यम से उत्पादों की उपलब्धता, उत्पादन क्षमता तथा बाजार की संभावनाओं के अनुरूप आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया गया, ताकि गढ़वा जिले के विशिष्ट उत्पादों को नई पहचान मिल सके और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके।

  • *विभिन्न विभागों के पदाधिकारी रहे उपस्थित*

बैठक में विदेश व्यापार महानिदेशालय (Directorate General of Foreign Trade–DGFT), निर्यात-आयात (EXIM) से संबंधित प्रतिनिधि Video कांफ्रेसिंग से, एवं जिला कृषि पदाधिकारी, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र (GM-DIC), जिला उद्यमी समन्वयक गढ़वा, EODB मैनेजर, प्रखंड उद्यमी समन्वयक गढ़वा सदर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Posts

शोक की घड़ी में नेमरा पहुंचे देश-प्रदेश के दिग्गज! पूर्व सीएम रघुवर दास व भूपेश बघेल सहित कई नेताओं ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
Jharkhand

शोक की घड़ी में नेमरा पहुंचे देश-प्रदेश के दिग्गज! पूर्व सीएम रघुवर दास व भूपेश बघेल सहित कई नेताओं ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

October 10, 2026
कनहर नदी पर अवैध बालू के काले कारोबार पर चलेगा प्रशासनिक हंटर! धुरकी में करोड़ों के उत्खनन व भंडारण की शिकायत पर DC ने बनाई हाई-लेवल टीम
Jharkhand

कनहर नदी पर अवैध बालू के काले कारोबार पर चलेगा प्रशासनिक हंटर! धुरकी में करोड़ों के उत्खनन व भंडारण की शिकायत पर DC ने बनाई हाई-लेवल टीम

October 10, 2026
स्वास्थ विभाग में नौकरी के नाम पर लाखों की वसूली का खेल! सोशल मीडिया पर उठे सवाल तो एक्शन में आए DC; सिविल सर्जन को दिए जांच के सख्त आदेश
Jharkhand

स्वास्थ विभाग में नौकरी के नाम पर लाखों की वसूली का खेल! सोशल मीडिया पर उठे सवाल तो एक्शन में आए DC; सिविल सर्जन को दिए जांच के सख्त आदेश

October 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • शोक की घड़ी में नेमरा पहुंचे देश-प्रदेश के दिग्गज! पूर्व सीएम रघुवर दास व भूपेश बघेल सहित कई नेताओं ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
  • कनहर नदी पर अवैध बालू के काले कारोबार पर चलेगा प्रशासनिक हंटर! धुरकी में करोड़ों के उत्खनन व भंडारण की शिकायत पर DC ने बनाई हाई-लेवल टीम
  • स्वास्थ विभाग में नौकरी के नाम पर लाखों की वसूली का खेल! सोशल मीडिया पर उठे सवाल तो एक्शन में आए DC; सिविल सर्जन को दिए जांच के सख्त आदेश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.