Wednesday, April 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त

उपायुक्त दिनेश यादव के निर्देश पर प्रखंड रंका के BPO को हटाया, BDO को दी कड़ी चेतावनी – योजनाओं में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर जारी रहेगी कार्रवाई

April 1, 2026
in Jharkhand, Top News
मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

▫️मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई

▫️दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि की हुई निकासी

▫️ दोषी बीपीओ किये गये कार्यमुक्त, वहीं बीडीओ को कार्यशैली में सुधार लाने की दी कड़ी चेतावनी

▫️योजनाओं में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर जारी रहेगी कार्रवाई- उपायुक्त

सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की गई है। बताते चलें कि प्रखण्ड-रंका अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत संचालित दीदी बाड़ी योजनाओं में फर्जी डिमांड लगाकर सरकारी राशि का घोटाला किए जाने से संबधित मामला प्रकाश में आया है, जिसकी जाँच उपायुक्त दिनेश यादव द्वारा जिला स्तरीय जाँच दल द्वारा कराया गया। जाँचोपरांत प्राप्त जाँच प्रतिवेदन में बताया गया कि दीदी बाड़ी योजना तीन वर्ष के लिए स्वीकृत होती है, उक्त स्वीकृत योजनाओं में मनरेगा मार्गदर्शिका का उल्लंघन करते हुए लगभग सम्पूर्ण राशि की निकासी एक वर्ष के अंदर ही कर ली गई है, जबकि धरातल पर कोई योजना प्राक्कलन के अनुरूप नहीं पाया गया। यह वित्तीय अनियमितता एवं लापरवाही का परिचायक है।

उक्त अनियमितता से अवगत होने के फलस्वरूप उपायुक्त श्री यादव द्वारा हासिम अंसारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), प्रखण्ड-रंका से स्पष्टीकरण पृच्छा की गई थी। उनके द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया। साथ ही उक्त मामले में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रंका के द्वारा भी स्पष्टीकरण प्राप्त है, जिसमें अंकित है कि इनके द्वारा दीदी बाड़ी योजना के प्रारम्भ में ही प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, रंका को निर्देश दिया गया था कि योजना का क्रियान्वयन पूर्णतः मनरेगा मार्गदर्शिका सिद्धांतो के अनुरूप एवं जिला द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए किया जाय। बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद भी प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा मनरेगा नियमों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से कार्यों का क्रियान्वयन कराया गया। साथ ही बताया गया है कि वरीय पदाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन हासिम अंसारी प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी रंका द्वारा नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि प्रखण्ड रंका अंतर्गत मनेरगा के तहत MIS में पूर्व से प्रविष्ट योजनाओं में छेड़-छाड़ कर योजना का स्वरूप बदलकर अनियमित तरीके से योजनाओं को ऑनगोईंग किए जाने से संबंधित शिकायत के आलोक में हासिम अंसारी प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), प्रखण्ड-रंका से स्पष्टीकरण पृच्छा की गई थी। श्री अंसारी द्वारा प्राप्त स्पष्टीकरण में बताया गया कि भूलवश योजनाओं का Propose Status गलत चयन हो गया था एवं योजना में केवल 282.00 (दो सौ बयासी रू० मात्र) प्रति योजना ही भुगतान किया गया है जबकि उक्त मामले के सत्यापन के क्रम में पाया गया कि मनरेगा पोर्टल पर पूर्व से प्रविष्ट किए गए योजनाओं में छेड़-छाड कर योजना का स्वरूप बदलकर योजनाओं को अनियमित तरीके से ऑनगोंईंग किया गया है, जो काफी गभीर मामला है एवं वित्तीय अनियमितता का द्योतक तथा मनरेगा मार्गदर्शिका का उल्लंघन है। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया।

फलस्वरूप स्पष्ट किया गया कि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) श्री अंसारी द्वारा जान-बूझकर बार-बार मनरेगा मार्गदर्शिका का उल्लंघन करते हुए मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता बरती जा रही थी। इसलिए कार्यहित में एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से इनको सेवा में बने रहना उचित नहीं है।

उपर्युक्त वर्णित तथ्यों के परिप्रेक्ष्य में हासिम अंसारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), प्रखण्ड-रंका का स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने के फलस्वरूप उन्हे कार्यमुक्त कर दिया गया है। साथ ही उक्त गंभीर मामले का सही तरीके से निगरानी नहीं करने एवं लापरवाही बरतने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी स्पष्टीकरण किया गया एवं कड़ी चेतावनी के साथ कार्यशैली में सुधार करने की बात कही गई।

उपायुक्त श्री यादव द्वारा जिले के पदाधिकारियों, कर्मियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि योजनाओं में अनियमितता, कार्यों में लापरवाही, शिथिलता, गलत कार्यशैली आदि बर्दाश्त नहीं की जायेगी एवं दोषियों पर समुचित दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
Jharkhand

साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश

March 31, 2026
हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले
Jharkhand

हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले

March 31, 2026
जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश
Jharkhand

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

March 30, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त
  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.