गढ़वा : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में कब्रिस्तान घेराबंदी अनुमोदन से संबंधित बैठक किया गया। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी नीलेश मुर्मू द्वारा बताया गया कि कब्रिस्तान घेराबंदी से संबंधित विभिन्न प्रखंडों में हुए ग्राम सभा के माध्यम से कुल 72 अभिलेख प्राप्त हुए है। उपायुक्त समेत समिति के सदस्यों द्वारा प्राप्त अभिलेखों पर समीक्षा किया गया। समीक्षा के क्रम में स्पष्ट भूमि प्रतिवेदन नहीं होने के कारण 6 अभिलेखों को निरस्त कर दिया गया एवं शेष अभिलेखों का अनुमोदन उपायुक्त समेत कमेटी के सदस्यों द्वारा पारित कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु विभाग को भेजा गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से माननीय विधायक प्रतिनिधि गढ़वा मासूम खान, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर आलोक कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी निलेश मुर्मू, प्रधान सहायक शिव दर्शन पांडेय एवं कल्याण पर्यवेक्षक विजय कुमार मिश्र उपस्थित थे।