Thursday, August 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

बहनों को मिला रक्षाबंधन का सबसे बड़ा तोहफा! गढ़वा की 2.22 लाख महिलाओं के खाते में पहुंची मंईयां सम्मान योजना की राशि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल; त्यौहार से पहले बैंक खातों में भेजी गई अगस्त महीने की सम्मान राशि

August 20, 2026
in Jharkhand, Top News
बहनों को मिला रक्षाबंधन का सबसे बड़ा तोहफा! गढ़वा की 2.22 लाख महिलाओं के खाते में पहुंची मंईयां सम्मान योजना की राशि
Share on FacebookShare on Twitter
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, रक्षाबंधन पर सरकार की सौगात
  • रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गढ़वा की 2.22 लाख बहनों को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगस्त माह की राशि हस्तांतरित

**************************************
गढ़वा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गढ़वा जिले की महिलाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से एक महत्वपूर्ण सौगात दी गई है। *मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत जिले के 2,22,590 योग्य एवं स्वीकृत लाभुकों के बैंक खातों में अगस्त माह की सम्मान राशि रक्षाबंधन के पूर्व सफलतापूर्वक हस्तांतरित* कर दी गई है।

*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की महत्वाकांक्षी पहल के तहत पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित इस योजना के माध्यम से रक्षाबंधन के अवसर पर जिले की लाखों बहनों के खातों में समय पर सम्मान राशि पहुंचाई गई है। यह राशि महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता के साथ-साथ उनके सम्मान, स्वावलंबन और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।*

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देशन में सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा योजना के सभी स्वीकृत लाभुकों के खातों में अगस्त माह की राशि के अंतरण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व के पूर्व योग्य लाभुकों को योजना की राशि समय पर प्राप्त हो सके।

रक्षाबंधन के अवसर पर सम्मान राशि प्राप्त होने से जिले की बड़ी संख्या में महिलाओं को आर्थिक राहत एवं संबल मिला है। यह राशि पर्व के दौरान उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक होने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगी।

सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा बताया गया कि सभी स्वीकृत लाभुकों के बैंक खातों में योजना की निर्धारित राशि अंतरित कर दी गई है। लाभुक अपने बैंक खाते, बैंकिंग एप, एटीएम अथवा संबंधित बैंकिंग माध्यम से राशि के अंतरण की जांच कर सकती हैं।

  • तकनीकी समस्या होने पर संबंधित कार्यालय से करें संपर्क

जिला प्रशासन ने लाभुकों से अपील की है कि यदि किसी लाभुक को राशि के अंतरण से संबंधित किसी प्रकार की तकनीकी अथवा बैंकिंग समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे अपने *संबंधित प्रखंड कार्यालय अथवा बैंक शाखा* से संपर्क करें। योजना से जुड़ी जानकारी एवं आवश्यक सहायता के लिए *सामाजिक सुरक्षा कोषांग* से भी संपर्क किया जा सकता है।

जिला प्रशासन ने आमजनों एवं लाभुकों से यह भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें तथा योजना से संबंधित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से रक्षाबंधन के अवसर पर जिले की 2,22,590 बहनों तक सम्मान राशि पहुंचाना महिला सशक्तीकरण, आर्थिक स्वावलंबन और सामाजिक सुरक्षा के प्रति राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

 

Related Posts

अवैध खनन पर गढ़वा प्रशासन का चाबुक! DC पशुपति नाथ मिश्रा की खुली चेतावनी— ’15 अक्टूबर तक NGT का बैन, बालू माफिया पर होगी FIR और गाड़ियाँ होंगी जब्त’
Jharkhand

अवैध खनन पर गढ़वा प्रशासन का चाबुक! DC पशुपति नाथ मिश्रा की खुली चेतावनी— ’15 अक्टूबर तक NGT का बैन, बालू माफिया पर होगी FIR और गाड़ियाँ होंगी जब्त’

August 20, 2026
ज़मीन का मुआवजा अटका तो खैर नहीं! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा का सख्त आदेश— ‘रैयतों को तुरंत करें भुगतान, LPC में न हो देरी’
Jharkhand

ज़मीन का मुआवजा अटका तो खैर नहीं! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा का सख्त आदेश— ‘रैयतों को तुरंत करें भुगतान, LPC में न हो देरी’

August 20, 2026
गढ़वा का धमाकेदार प्रदर्शन! क्रॉप लोन में पूरे झारखंड में नंबर-1; CD रेशियो में चौथे पायदान पर पहुंचा जिला, DC ने सुस्त बैंकों की लगाई क्लास
Jharkhand

गढ़वा का धमाकेदार प्रदर्शन! क्रॉप लोन में पूरे झारखंड में नंबर-1; CD रेशियो में चौथे पायदान पर पहुंचा जिला, DC ने सुस्त बैंकों की लगाई क्लास

August 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अवैध खनन पर गढ़वा प्रशासन का चाबुक! DC पशुपति नाथ मिश्रा की खुली चेतावनी— ’15 अक्टूबर तक NGT का बैन, बालू माफिया पर होगी FIR और गाड़ियाँ होंगी जब्त’
  • बहनों को मिला रक्षाबंधन का सबसे बड़ा तोहफा! गढ़वा की 2.22 लाख महिलाओं के खाते में पहुंची मंईयां सम्मान योजना की राशि
  • ज़मीन का मुआवजा अटका तो खैर नहीं! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा का सख्त आदेश— ‘रैयतों को तुरंत करें भुगतान, LPC में न हो देरी’

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.