Thursday, March 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस के युग में मीडिया विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

November 17, 2023
in Jharkhand
गढ़वा : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस के युग में मीडिया विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा : समाहरणालय स्थित सभागार में आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस) के युग में मीडिया विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपायुक्त समेत सेमिनार में उपस्थित उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, जिला जन संपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय एवं सभी पत्रकारों द्वारा मीडिया के जनक कहे जाने वाले श्री नारदमुनि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया गया। सेमिनार में उपस्थित पदाधिकारियों एवं पत्रकारों द्वारा कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस) के युग में मीडिया विषय पर अपने-अपने विचार को प्रकट किया गया। सेमिनार में जिला जन संपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय द्वारा सभी का स्वागत एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

सेमिनार में उपायुक्त द्वारा संबोधित करते हुए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दिया गया। सेमिनार में उपायुक्त ने कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस) विषय पर चर्चा करते हुए कई प्रमुख बातें कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस) का दौर है। हमे समय अनुसार अपने आप को परिवर्तित करने की आवश्यकता है। हम आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस की सहायता से बहुत कम समय में किसी भी कार्य को कर सकते है। आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस से आज कोई भी अछूता नही है, छोटे बच्चे भी मोबाइल एवं कम्प्यूटर फ्रेंडली हो गए है, जो आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस का इस्तेमाल और भी अच्छे से कर रहे है। मीडिया के क्षेत्र में भी आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस का महत्व बढ़ा है।

इसकी सहायता से समाचार संकलन कर उसे आसानी से तैयार कर हम तक पहुंचाया जा रहा है। लेकिन हमें अपने दायित्वों का निर्वहन भी ईमानदारी पूर्वक करने की आवश्यकता है, हमे पुरी तरह से आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस पर हीं निर्भर नही होना चाहिए। अपनी दक्षता को बढ़ाने की आवश्यकता है एवं खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता है। उन्होंने मीडिया के कार्य की सराहना करते हुए इसी प्रकार आगे भी पुरी निष्ठा से चौथे स्तंभ के रूप में समाज का दर्पण स्वरूप कार्य करने की कामना की। जिससे सर्वांगीण विकास एवं आमजनों की हर छोटी बड़ी समस्याओं को भी दूर किया जा सके।

सेमिनार में उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय द्वारा सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस विषय पर अपना विचार रखा गया। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से हमे काफी फायदा हुआ है एवं इसके कुछ नुकसान भी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से बड़े और जटिल डेटा को गणना और विश्लेषण कर सकता है, जिससे नए और प्रभावी समाधान निकल सकते हैं। कुछ कार्यों में AI मनुष्यों की तुलना में अधिक स्वतंत्रता से काम कर सकता है, जिससे मानव श्रम को आराम मिलता है। आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस के कुछ नुकसान भी हैं, कुछ क्षेत्रों में AI के आने से कुछ पेशेवर जीवनों को अस्थायी रूप से प्रभावित हुए है। AI डेटा का विश्लेषण करता है, जिससे गोपनीयता के सवाल उठ सकते हैं, खासकर यदि यह गलत हाथों में पहुंचे।

AI सिर्फ उपलब्ध डेटा के आधार पर काम करता है, जिससे इसमें पूर्वानुमान और विचारात्मक अंशों की कमी हो सकती है। इस प्रकार हमे सिर्फ और सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर निर्भर नही रहना चाहिए। सेमिनार में अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह द्वारा संबोधित करते हुए सभी को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का सर्वांगीण विकास में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। कई बार इनकी सहायता से लोगों की समस्याएं हम तक पहुंचती है एवं उन समस्याओं का हम निराकरण करते हैं। इसलिए आप सभी बधाई के पात्र हैं आपके द्वारा उत्तरदायित्वपूर्ण अपने कार्यों का निर्वहन किया जा रहा है, जो समाज के सर्वांगीण विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

Related Posts

नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे
Jharkhand

नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे

March 5, 2026
अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की
Jharkhand

अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

March 5, 2026
गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती
Jharkhand

गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती

March 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नीतीश कुमार का सियासी मास्टरस्ट्रोक! बिहार CM पद से इस्तीफा, संसद जाने की जताई इच्छा – BJP का पहला मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता साफ, सम्राट चौधरी रेस में आगे
  • अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व की रौनक! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा में जाहेर थान में की पूजा-अर्चना – ढोल-मांदर के साथ ग्रामीणों के साथ उत्सव में शामिल हुए, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की
  • गढ़वा में स्कूल में अश्लील गीत-नृत्य का मामला बेनकाब! प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू – शिक्षा विभाग की सख्ती

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.