Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

राशन वितरण में हेराफेरी करने वालों की अब खैर नहीं: गढ़वा उपायुक्त के आदेश पर PDS दुकानों में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

खाद्यान्न आपूर्ति में पारदर्शिता लाने हेतु प्रशासन सख्त; खामियाँ मिलने पर दुकानदारों को दी गई अंतिम चेतावनी

May 9, 2026
in Jharkhand, Top News
राशन वितरण में हेराफेरी करने वालों की अब खैर नहीं: गढ़वा उपायुक्त के आदेश पर PDS दुकानों में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’
Share on FacebookShare on Twitter

🔹 खाद्यान्नों की समयबद्ध आपूर्ति एवं पारदर्शिता को लेकर जिले के विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

🔹 खाद्यान्नों की कालाबाजारी, अनियमितता अथवा योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई के निदेश

🔹 निरीक्षण के क्रम में पाए गए खामियों को शीघ्र सुधार करने का निर्देश

उपायुक्त -सह- जिला दंडाधिकारी अनन्य मित्तल के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने संबंधित प्रखंडों के विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जन वितरण प्रणाली दुकानों के औचक निरीक्षण के दौरान जन वितरण प्रणाली की प्रक्रिया को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से दुकानों में खाद्यान्नों की उपलब्धता, जन वितरण प्रणाली दुकान के खुलने एवं बंद होने का समय, संधारित ई-पॉस मशीन की कार्यशैली, अनुज्ञप्ति, राशन कार्डधारियों की संख्या, राशन वितरण की प्रक्रिया, स्टॉक रजिस्टर, शिकायत व सुझाव पुस्तिकाओं का संधारण, अग्निशमन यंत्र या आग बुझाने हेतु अन्य व्यवस्थाएँ, खाद्यान्न के दर निर्धारण सूचना पट्ट, कार्डधारी के नाम से संबंधित सूचना पट्ट, निर्गमन एवं विक्रय पंजी, खाद्यानों का रखरखाव तथा भार मापक यंत्रों आदि आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई।

निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि जन वितरण प्रणाली की दुकान नियमित खोली जाती है एवं खाद्यान्न दिए जाते हैं। कई जन वितरण प्रणाली दुकानों पर सूचना पट अद्यतन नहीं पाए गए। कुछ दुकानों पर सूचना पट प्रदर्शित नहीं था। अग्नि सुरक्षा हेतु समुचित प्रबंध यथा- दुकान के अंदर अग्निशामक यंत्र या बाल्टी में बालू भरकर दुकान के बाहर टंगा हुआ नहीं पाया गया। कई दुकानों में सूचना बोर्ड पर लाभुकों की पुरानी सूची पाई गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित लाभुकों द्वारा भी जन वितरण प्रणाली की कार्यशैली के बारे में पूछा गया एवं जन शिकायतों को दूर करने के निदेश दिए गयें। कुछेक जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा राशन वितरण के दौरान नेटवर्क की समस्या रहने की बात बताई गई।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को लाभुकों को निर्बाध, सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही गई। साथ ही खाद्यान्नों की कालाबाजारी, अनियमितता अथवा योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गये।

समाचार लिखे जाने तक प्रखंड कांडी, डंडई, चिनियाँ, बरडीहा, मंझिआंव व विशुनपुरा आदि का जांच प्रतिवेदन प्राप्त हुआ जिसे अग्रेतर कार्रवाई हेतु जिला आपूर्ति कार्यालय, गढ़वा को भेजी गई। विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों में पाए गए खामियों को शीघ्र दूर करने एवं एक जन वितरण प्रणाली दुकान के लिए होने वाले सभी आवश्यक उपकरणों, सामग्रियों एवं रिकॉर्ड को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया ताकि खाद्यान्न आपूर्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जा सके।

Related Posts

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 28, 2026
जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस
Jharkhand

जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस

July 28, 2026
जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख
Jharkhand

जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख

July 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
  • जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस
  • जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.