Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होते ही एक्शन में प्रशासन! खरौंधी PMAY-G प्रखंड समन्वयक से 24 घंटे में मांगा जवाब; संविदा समाप्ति की लटकी तलवार

गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने दी सख्त चेतावनी— 'भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मी बख्शे नहीं जाएंगे'; DDC प्रेमलता मुर्मू ने जारी किया स्पष्टीकरण

August 3, 2026
in Jharkhand, Top News
रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होते ही एक्शन में प्रशासन! खरौंधी PMAY-G प्रखंड समन्वयक से 24 घंटे में मांगा जवाब; संविदा समाप्ति की लटकी तलवार
Share on FacebookShare on Twitter
  • आवास योजना के कार्य के एवज में अवैध राशि मांगने के आरोप पर PMAY-G प्रखंड समन्वयक से 24 घंटे में स्पष्टीकरण तलब
  • उपायुक्त ने कहा—अनियमितता एवं भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी कर्मी को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

**************************************
गढ़वा। सोशल मीडिया पर दिनांक 02 अगस्त 2026 को वायरल हुए एक वीडियो के मामले में जिला प्रशासन ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G), प्रखंड-खरौंधी के प्रखंड समन्वयक कुमार शानु केशरी से स्पष्टीकरण तलब किया है।

वायरल वीडियो में कथित रूप से आवास योजना से संबंधित कार्य के एवज में एक पंचायत सहायक से अवैध राशि की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रेमलता मुर्मू द्वारा संबंधित प्रखंड समन्वयक को स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

जारी स्पष्टीकरण में संबंधित कर्मी को 24 घंटे के अंदर स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में यह माना जाएगा कि संबंधित कर्मी को इस संबंध में कुछ नहीं कहना है तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्पष्टीकरण में यह भी पूछा गया है कि उक्त कृत्य के लिए उनकी संविदा समाप्त क्यों नहीं की जाए।

इस मामले में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री पशुपति नाथ मिश्रा ने स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिया है कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार अथवा अवैध राशि की मांग को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी कर्मी के विरुद्ध अनियमितता, भ्रष्टाचार या किसी प्रकार की गड़बड़ी से संबंधित शिकायत जिला प्रशासन को प्राप्त होती है और जांच में आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी योजना के क्रियान्वयन में अनियमितता अथवा लाभुकों से अवैध राशि की मांग करने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी, पारदर्शिता एवं पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के लिए कोई स्थान नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर उसकी गंभीरता से जांच कर दोषी पाए जाने वाले संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

आधार में उम्र बदलकर 6 साल तक नाबालिग का किया शोषण! दिल्ली में पकड़ा गया मानव तस्करी नेटवर्क; रेस्क्यू हुई झारखंड की बेटी
Jharkhand

आधार में उम्र बदलकर 6 साल तक नाबालिग का किया शोषण! दिल्ली में पकड़ा गया मानव तस्करी नेटवर्क; रेस्क्यू हुई झारखंड की बेटी

August 3, 2026
झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लिनिकों पर गढ़वा DC का बड़ा एक्शन! BDO और थाना प्रभारी के साथ छापेमारी के सख्त निर्देश
Jharkhand

झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लिनिकों पर गढ़वा DC का बड़ा एक्शन! BDO और थाना प्रभारी के साथ छापेमारी के सख्त निर्देश

August 3, 2026
जीवन की नई शुरुआत! CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक; 26 उम्रकैदियों की रिहाई पर बनी सहमति
Jharkhand

जीवन की नई शुरुआत! CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक; 26 उम्रकैदियों की रिहाई पर बनी सहमति

August 1, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • आधार में उम्र बदलकर 6 साल तक नाबालिग का किया शोषण! दिल्ली में पकड़ा गया मानव तस्करी नेटवर्क; रेस्क्यू हुई झारखंड की बेटी
  • रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होते ही एक्शन में प्रशासन! खरौंधी PMAY-G प्रखंड समन्वयक से 24 घंटे में मांगा जवाब; संविदा समाप्ति की लटकी तलवार
  • झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लिनिकों पर गढ़वा DC का बड़ा एक्शन! BDO और थाना प्रभारी के साथ छापेमारी के सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.