Monday, February 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आम जनता की समस्याएं— मौके पर दिए त्वरित समाधान के निर्देश!

जनता दरबार में राशन, आवास, पेंशन सहित 20+ शिकायतों का समाधान, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

May 17, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आम जनता की समस्याएं— मौके पर दिए त्वरित समाधान के निर्देश!
Share on FacebookShare on Twitter
  • उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं
  • प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारी को किया निदेशित

गढ़वा: जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।
आज के जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

सर्वप्रथम प्रखंड नगर उंटारी के पंचायत हुलहुला खुर्द से आयी रेखा देवी ने अपना आवेदन देते हुए बताया की उनके पति स्व0 अमित राम की मृत्यु पिछले अप्रैल माह में घर पर ही हो गयी। श्राद्ध कर्म के बाद वे अपने पति के मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु ब्लॉक में आवेदन किया किंतु उन्हें अभी तक मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया गया है। पूछने पर बोला जाता है की पंचायत सेवक को लॉगिंग आईडी नहीं है जिसकी वजह से उन्हें पति का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। अतः उन्होंने उपायुक्त से इसके बनवाने को लेकर अनुरोध किया।


चिनिया के ग्राम विलैतीखैर से आई तमन्ना प्रवीन ने बताया कि उन्हें अबुआ आवास आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने शिकायत किया कि अबुआ आवास योजना की स्वीकृति सूची में उनका नाम पहले से ही मौजूद है, परंतु उन्हें अबुआ आवास योजना का लाभ अभी तक नहीं मिला है। अतः उन्होंने उपायुक्त से इसकी जांच कराते हुए अबुआ आवास योजना का लाभ देने हेतु अनुरोध किया है। वहीं प्रखंड रंका के ग्राम पंचायत तमगेकला से आई संगीता देवी ने बताया कि उनके ग्राम में स्थानीय पंचायत मुखिया एवं पंचायत सेवक की मिलीभगत से कई अयोग्य लोगों को अबुआ आवास योजना का लाभ मिला है, जो कि जांच का विषय है। अतः उन्होंने उपायुक्त से अपने पंचायत में मुहैया कराये गए अबुआ आवास योजना में हुई अनियमितता को जांच कराते हुए संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई करने हेतु अनुरोध किया।

इसी तरह आज के जनता दरबार में 20 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनके समाधान हेतु उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों व विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related Posts

गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
Jharkhand

गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”

February 22, 2026
छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
Jharkhand

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

February 21, 2026
गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र
Jharkhand

गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र

February 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
  • छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
  • गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.