Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

“दवा की एक भी चूक, बच्चों के भविष्य पर न पड़ जाए भारी!”— गढ़वा में 3.05 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक; DC का कड़ा रुख, लापरवाह अफसरों पर सीधे गाज

28 जून को जिले के 1,369 बूथों पर मनेगा 'पोलियो दिवस'; बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर तैनात रहेंगी 49 ट्रांजिट टीमें; छूटे बच्चों के लिए 29-30 जून को घर-घर दस्तक देगी टीम

June 24, 2026
in Jharkhand, Top News
“दवा की एक भी चूक, बच्चों के भविष्य पर न पड़ जाए भारी!”— गढ़वा में 3.05 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक; DC का कड़ा रुख, लापरवाह अफसरों पर सीधे गाज
Share on FacebookShare on Twitter
  • “हर बच्चा, हर बार: पोलियो की दो बूंद, जिंदगी की सुरक्षा”
  • 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन, 0-5 वर्ष के 3.05 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
  • उपायुक्त ने अभियान की शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

गढ़वा। आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों, लक्ष्य, संसाधनों एवं कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे 28 जून 2026 को स्वयं फील्ड विजिट कर प्रत्येक पोलियो बूथ का निरीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि अभियान का लाभ जिले के सभी लक्षित बच्चों तक पहुंचे। उन्होंने सिविल सर्जन को जिला स्तर पर एक विशेष मॉनिटरिंग टीम गठित कर अभियान की नियमित निगरानी करने का निर्देश भी दिया।

उपायुक्त ने कहा कि पोलियो उन्मूलन की दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें तथा प्रत्येक घर तक पहुंचकर 0-5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करें।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी ने अभियान की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि 28 जून 2026 को राज्य के सभी जिलों में विभिन्न बूथों पर पोलियो दिवस मनाया जाएगा। गढ़वा जिले में 0-5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 3,05,630 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं 2,66,081 परिवारों को कवर करते हुए प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन हेतु जिले में कुल 1,369 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 49 ट्रांजिट टीमें, 31 मोबाइल टीमें तथा 267 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। प्रत्येक पांच बूथों पर एक सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है।

अभियान के तहत बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, जबकि ट्रांजिट टीमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य आवागमन वाले स्थलों पर बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करेंगी। वहीं मोबाइल टीमें दूरस्थ एवं छूटे हुए क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां के बच्चों तक पहुंचेंगी। पर्यवेक्षक नियमित निगरानी, रिपोर्टिंग एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों का संचालन करेंगे।

सिविल सर्जन ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, 28 जून 2026 को जिले के सभी 0-5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करना है। इसके बाद 29 एवं 30 जून 2026 को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

उन्होंने पिछली उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि अगस्त 2024 में जिले का लक्ष्य 3,05,945 बच्चों तक पहुंचने का था, जिसके विरुद्ध 2,90,647 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई थी। इस प्रकार जिले ने लगभग 95 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया था। इस बार शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के लिए विशेष रणनीति के तहत अभियान संचालित किया जा रहा है।

*उपायुक्त की जिलेवासियों से अपील*

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि भारत आज पोलियो मुक्त देश है, लेकिन दुनिया के कुछ देशों में अभी भी पोलियो के मामले मौजूद हैं और यह बीमारी पुनः लौट सकती है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभिभावक अपने 0-5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को हर बार पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं तथा देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए लोग अपने नजदीकी सहिया, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।

बैठक में उपाधिक्षक सदर अस्पताल, डीपीएम स्वास्थ्य गौरव कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी संबंधित पदाधिकारी, चिकित्सक एवं टीम के सदस्य उपस्थित थे।

*जनहित में संदेश*

*“हर बच्चा, हर बार–पोलियो की दो बूंद, जिंदगी की सुरक्षा।”*

*“याद रहे, दो बूंद हर बार–पोलियो पर जीत रहे बरकरार।”*

Related Posts

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन से शोक में डूबा झारखंड, विधानसभा पहुंचे CM हेमंत सोरेन; पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर ढांढ़स बंधाया
Jharkhand

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन से शोक में डूबा झारखंड, विधानसभा पहुंचे CM हेमंत सोरेन; पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर ढांढ़स बंधाया

July 15, 2026
गढ़वा में विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य वीरों का ‘महा-सम्मान’, उपायुक्त ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी; नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन
Jharkhand

गढ़वा में विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य वीरों का ‘महा-सम्मान’, उपायुक्त ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी; नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन

July 15, 2026
गढ़वा में विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य वीरों का ‘महा-सम्मान’, उपायुक्त ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी; नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन
Jharkhand

गढ़वा में विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य वीरों का ‘महा-सम्मान’, उपायुक्त ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी; नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन

July 15, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन से शोक में डूबा झारखंड, विधानसभा पहुंचे CM हेमंत सोरेन; पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर ढांढ़स बंधाया
  • गढ़वा में विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य वीरों का ‘महा-सम्मान’, उपायुक्त ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी; नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन
  • गढ़वा में विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य वीरों का ‘महा-सम्मान’, उपायुक्त ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी; नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.